New Delhi, 20  April (NNS): The prices of coriander Badami rose by Rs 500 to Rs 14500 per quintal owing to the strong buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The trading activities reported to be close in the famous producing markets of Rajasthan on the occasion of occasion of Akshay Tritiya. The active contract prices jumped by Rs 506 or 3.92 percent to 13420 per quintal due to the all-round speculative buying. The prices of coriander may show nominal increment during the coming days.

धनिया : और तेजी की आस

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में और तेजी की उम्मीद है। बढ़ी कमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से बीते सप्ताह धनिया बादामी 500 रुपए और तेज होकर 14,500 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। अक्षय तृतीया के कारण राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में कामकाज बंद रहा। सटोरियों की चौतरफा लिवाली से सक्रिय वायदा 506 रुपए या 3.92 प्रतिशत उछलकर 13,420 रुपए पर जा पहुंचा। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में थोड़ी-बहुत और तेजी आ सकती है।

Red chilli: will likely to remain strong

New Delhi, 20 April (NNS): The prices of red chilli 334 no. rose by Rs 500 to Rs 25000 per quintal owing to the strong buying from the stockists. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around one lakh bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the activeness from the exporters and shortage of the production. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.

लालमिर्च : मजबूत बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में मजबूती जारी रह सकती है। स्टॉकिस्टों की मजबूत लिवाली से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए और तेज होकर 25 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब एक लाख बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। उत्पादन में कमी आने तथा निर्यातकों की सक्रियता बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है।

Turmeric: no long uptrend

New Delhi, 20 April (NNS): During the review week, the prices of turmeric erode gatha asitis gained by Rs 400 to Rs 15700 per quintal owing to the strong buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 300 per quintal. In Erode, the arrivals reported to be around 2000 bags and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the active turmeric contract prices declined by Rs 166 or 0.98 percent to Rs 16712 per quintal owing to the weak speculative buying, due to this, the markets sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot turmeric prices during the coming days.

हल्दी : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 400 रुपए और तेज होकर 15,700 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 166 रुपए या 0.98 प्रतिशत मंदा होकर 16,712 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 20 April (NNS): Here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg due to the weak buying from the stockists. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and the again closure of the strait of Hormuz. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है। स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन चालू रहने के बाद होर्मुज स्ट्रेट फिर से बंद होने तथा अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं है।

Black pepper: held strong

New Delhi, 20 April (NNS): The prices of black pepper improved by Rs 5 to Rs 775 per kg owing to the limited buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have improved in the same ratio. Both the arrivals held stable at the same level of the previous day in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. The trading activities reported to be sluggish due to the ongoing war in Iran. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.

कालीमिर्च : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने की आस है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 5 रुपए सुधरकर 775 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इतना ही सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। दक्षिण भारत में वर्षा की कमी की स्थिति बनी होने की सूचनाएं आ रही हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में मजबूती बनी रह सकती है।

Cumin: no long uptrend

New Delhi, 20 April (NNS): During the previous week, the prices of cumin rose by Rs 200 to Rs 24200 per quintal owing to the limited buying from the stockists at the higher level. Before this, the prices have gone up in the same ratio. There were around 30000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices dropped down by Rs 20/25 per 20 kg. The active contract prices slipped by Rs 120 or 0.55 percent to Rs 21600 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the prices during the near future.

जीरा : लंबी तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली बनी होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 200 रुपए बढ़कर 24,200 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही वृद्धि हुई थी। किसानों की बिकवाली सीमित ही बनी होने से ऊंझा में जीरे की करीब 30 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 120 रुपए या 0.55 प्रतिशत घटकर 21,600 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में लंबी तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Big cardamom: no increment

New Delhi, 20 April (NNS): The prices of big cardamom kaichicut held firm at Rs 1660 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/30 per kg. The average auction price reported to be around Rs 1375/1675 per kg in the last auction which held on 16th April, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1660 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-30 रुपए की मंदी आई थी। 16 अप्रैल को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1375/1675 रुपए रहने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।