New Delhi, 20 April (NNS): The prices of cashew four pieces remained stable at Rs 820 per kg owing to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the higher import prices and weak rupee against the American dollar. The spot cashew prices will likely to remain weak during the coming one or two days.

काजू : घटने की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में मंदी का डर नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 820 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से कच्चे काजू का आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Almond kernel: will remain sluggish

New Delhi, 20 April (NNS): Here, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 815 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Its prices may decrease by Rs 15 per kg owing to the higher arrivals than the normal level. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी सुस्त ही बनी रहने की आशा है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 815 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। पिछले महीने आयात तुलनात्मक रूप से ऊंचा होने के समाचारों के बाद इसमं 15 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में सुस्ती जारी रह सकती है।