New Delhi, 17 April (NNS): The prices of turmeric gained by Rs 100 to Rs 15500 per quintal due to the limited buying. During the previous day, the prices have gone up by Rs 300 per quintal. There were around 8000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 134 or 0.82 percent to Rs 16530 per quintal because of the higher speculative buying. There is no possibility of long increment in the prices during the coming days.
Nutmeg: will likely to remain strong
New Delhi, 17 April (NNS): There is a long 10 days temporary ceasefire between Israel and Lebnan and both the America and Iran will start soon. Here, the prices of nutmeg gained by Rs 50 to Rs 780 per kg owing to the weak tensions and higher buying from the stockists. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the news of ceasefire. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
जायफल : मजबूत बना रह सकता है
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस)। इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का अस्थाई युद्धविराम हो गया है तथा अमेरिका और ईरान के बीच इसके लिए जल्दी ही फिर से बातचीत होनी है। तनाव में कमी आने और स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से यहां जायफल 50 रुपए तेज होकर 780 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। युद्धविराम वार्ता के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल मजबूत ही बना रह सकता है।
हल्दी : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस)। अस्थाई युद्धविराम के लिए अमेरिका तथा ईरान के बीच एक बार फिर बातचीत होने जा रही है। इसे देखते हुए यहां हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए बढ़कर 15,500 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। एक दिन पूर्व भी इसमें 300 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 8 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 134 रुपए या 0.82 प्रतिशत तेज होकर 16,530 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
Poppy seeds: will remain weak
New Delhi, 17 April (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg because of the ceasefire between Iran and America. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. There market sentiments may affect as the temperature has been increasing constantly. The spot poppy seeds prices will likely to remain sluggish during the coming days.
पोस्तदाना : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस)। ईरान में जारी तनाव में कमी आने की आशा है क्योंकि अमेरिका के साथ उसकी युद्धविराम को लेकर जल्दी ही वार्ता होनी है। इसके परिणामस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। हालांकि तापमान बढ़ रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना सुस्त ही बना रह सकता है।
Coriander: no fear of downfall
New Delhi, 17 April (NNS): The arrivals of coriander showed uptrend in the famous producing states, but after this, the arrivals have been ruling at the lower level, due to this, the buying of the stock seems limited. Here, the prices of coriander Badami improved by Rs 100 to Rs 14100 per quintal. There were around 2.5 thousand bags of coriander reported to arrive and the prices rose by Rs 200 per quintal in the Baran mandi of Rajasthan. The active contract prices rose by Rs 330 or 2.64 percent to Rs 12816 per quintal due to the strong speculative buying, in these circumstances, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the prices during the coming one or two days.
धनिया : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस)। प्रमुख उत्पादक राज्यों में धनिए की आवक में हाल ही में वृद्धि हुई है लेकिन इसके बाद भी इसकी नवीनतम आवक सामान्य से नीची बनी हुई है। यही वजह है कि यहां हल्की-फुल्की लिवाली भी निकल आई। अत: यहां धनिया बादामी 100 रुपए सुधरकर 14,100 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब दो-ढाई हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 330 रुपए या 2.64 प्रतिशत उछलकर 12,816 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया घटने का डर नहीं है।
Big cardamom: no uptrend
New Delhi, 17 April (NNS): The prices of big cardamom kainchicut held stable at Rs 1670 per kg owing to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. It’s average auction price reported to be decrease to Rs 1375/1675 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the near future.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां बड़ी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1670 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत घटकर 1375/1675 रुपए रह जाने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं है।
Cumin: may show more uptrend
New Delhi, 17 April (NNS): There were around 30000 bags of cumin reported to arrive and the prices went up by Rs 20/25 pee 20 kg. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices went up by Rs 210 or 0.99 percent to Rs 24100 per quintal due to the improved speculative buying. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The spot cumin prices may show nominal uptrend and downfall in the prices during the coming days.
जीरा : और बढ़ सकता है
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 30 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। यहां घटी कीमत पर स्टॉकिस्टरों की लिवाली सुधरने से जीरा सामान्य 100 रुपए बढ़कर 24,100 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली बढ़़ने से सक्रिय वायदा 210 रुपए या 0.99 प्रतिशत तेज होकर 21,500 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत और बढ़ सकता है।
