New Delhi, 16 April (NNS): The prices of pistachio Peshawari remained stable at Rs 3700 per kg due to the temporary ceasefire between America and Iran. The prices of pistachio peshawari remained stable at Rs 3700 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. The arrivals reported to be negligible, due to this, the market sentiments may affect. The spot pistachio prices will likely to increase during the coming one or two days.
पिस्ता : तेजी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस)। अमेरिका-ईरान के बीच पूर्व में हुई बातचीत फेल होने के बाद युद्ध को अस्थाई या स्थाई तौर पर बंद करने के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच जल्दी ही दोबारा से फिर वार्ता होने के आसार नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। फिलहाल चल रही दोनों देशों की नाकेबंदी के कारण आयात की संभावना नगण्य रह जाने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में पिस्ता तेज होने के आसार नहीं हैं।
Red chilli: will likely remain strong
New Delhi, 16 April (NNS): There were around 1.25 lakh bags of red chilli reported to arrive in Guntur. The prices of red chilli seems high in Phatki due to the strong buying, due to this reason, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 24500 per quintal due to the sluggish buying. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect owing to the strong demand from the exporters. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.
लालमिर्च : मजबूती बनी रहने की आशा
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस)। गुंटूर में लालमिर्च की आवक थोड़ी घटकर फिलहाल करीब एक लाख बोरियों के आसपास होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी चुनिन्दा किस्मों, खासकर फटकी लालमिर्च में तेजी आने की खबर मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 24,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। निर्यातकों की मांग मजबूत बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है।
Cloves: no possibility of downfall
New Delhi, 16 April (NNS): The sale of cloves reported to be sluggish after the increment in the prices during the previous days. As a result , the prices of cloves remained stable at Rs 840 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and weak availability in the international markets. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of downfall in the prices during the coming days.
लौंग : घटने की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस)। बीते दिनों आई तेजी के बाद लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 840 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की वृद्धि हुई थी। अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने तथा अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग घटने की आशंका नहीं है।
Small cardamom: no decrement
New Delhi, 16 April (NNS): Today, the arrivals of small cardamom jumped to 101510 kg in the Sugandhiri Spices Promoters and traders Private limited. Its average auction price rose to 2674.58 per kg owing to the strong buying after the higher arrivals than the normal level. Here, the priced of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2600 per kg due to the weak offtake even after the sluggish prices. Recently, the prices of small cardamom went down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect as the crop will likely to arrive soon. There is no fear of downfall in the spot small cardamom prices during the coming days.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस)। आज हुई सुगंधागिरी स्पाइसेज प्रामोर्ट्स एंड ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक उछलकर 1,01,510 किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंचने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत भी उछलती हुई 2674.58 रुपए हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 2 अप्रैल को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2468.05 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। फसल अपनी समाप्ति के चरण में होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।
Black pepper: no long downfall
New Delhi, 16 April (NNS): The trading activities reported to be affected due to the increment in the temperature in Kochi. The arrivals reported to be sluggish and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The prices of black pepper markara remained stable at Rs 765 per kg. Recently, the prices have declined by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak availability than the normal level. There is no possibility of long downfall in the spot black pepper prices during the coming days.
कालीमिर्च : लंबी मंदी नहीं
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस)। कोच्चि में तेज गर्मी पड़ने की वजह से कामकाजी गतिविधियां प्रभावित होने लगी हैं। इसके बाद भी वहां कालीमिर्च की आवक नगण्य होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां भी कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। उपलब्धता सामान्य से कमजोर होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में लंबी मंदी की आशंका नहीं है।
Dry ginger: no possibility of increment
New Delhi, 16 April (NNS): The temperature has been started increasing in North India, due to this reason, the prices of dry ginger remained stable at Rs 28000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The summer season has been ongoing in Kochi and the prices held stable at the same level of the previous day and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is no possibility of more improvement in the spot dry ginger prices during the near future.
सौंठ : सुधरने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस)। उत्तर भारत में में अब गर्मियों का असर दिखने लगा है। तापमान भी बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में भी गर्मियां चालू होने और कारोबारी गतिविधियां सुस्त बनी होने के बाद भी वहां इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ सुधरने के आसार नहीं हैं।
Cumin: no long downfall
New Delhi, 16 April (NNS): The arrivals of cumin reported to be weak in Unjha. There were around 30000 bags of cumin reported to arrive and the prices improved by Rs 20/25 per 20 kg. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices softened by Rs 40 or 0.19 percent to Rs 21515 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot cumin prices during the near future.
जीरा : लंबी मंदी नहीं
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक कमजोर ही बनी हुई है। वहां इस प्रमुख किराना जिंस की करीब 30 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की वृद्धि होने की सूचना मिली। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टरों की लिवाली सुस्त ही बनी होन ेसे जीरा सामान्य 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 40 रुपए या 0.19 प्रतिशत नरम होकर 21,515 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में लंबी मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।
