New Delhi, 15 April (NNS): the buying of fine rice seems constant from the exporters, due to this, the prices of all varieties of basmati rice remain the stable at the same level after the increment in the prices. It’s prices gained by Rs 35/36 per kg from the lower level during the current season. The truck load stock of Sela 1509 also reach to Rs 8400/8900 per quintal in the mills. Rice sela 1718 and steam 1401 also ruling between Rs 8700/8900 and Rs 9900/10500 per quintal respectively. Notably, a lot of shipments have been done by the exporters in April, but there are a lot of problems due to the boss between Iran Israel and America because of the shortage of rice stock in the gulf and the Qatar countries, on seeing this, there is no downfall in the roots of basmati rice, but the prices may increase intermittently.
बारीक चावल-निर्यात से ही तेजी
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (एनएनएस) निर्यातकों की लिवाली चलने से सभी तरह के बासमती चावल में भारी तेजी के बाद ठहराव आ गया है। चालू सीजन में नीचे के भाव से 35-36 रुपए प्रति किलो की तेजी आ गई है। राइस मिलों में ट्रक लोड 1509 सेला चावल भी 8400/8500 रुपए पर पहुंच गया है। चावल 1718 सेला के भाव 8700/8900 रुपए एवं चावल 1401 स्टीम के भाव 9900/10500 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। गौरतलब है कि निर्यातकों के शिपमेंट अप्रैल में अब तक प्रचुर मात्रा में हुए हैं, लेकिन ईरान इजरायल अमेरिका के युद्ध की स्थिति में काफी दिक्कतें आ गई है। आगे फिर से व्यापार होगा, क्योंकि खाड़ी व कतर के देशों में चावल की भारी किल्लत बन गई है, इसे देखते हुए बासमती चावल की जड़ में मंदा नहीं है, बल्कि रूक रूक कर तेजी जारी रहेगी।
Wheat: no trade of Uptrend
New Delhi, 15 April (NNS): the arrivals of wheat reported to be high in all the markets of North India, but the demand showed uptrend at the lower level, due to this, the market has been quoted at the strong level of Ra 2525/2550 per quintL in the markets of NCR along with Delhi. However, there is all round swamp of downfall in UP, Bihar and Madhya Pradesh because the government is not purchasing the stock constantly from the producing market, due to this reason, the farmers are arriving in the markets in panic situation. Now the temperature has been started increasing constantly in the producing areas. The arrival pressure showed up Trend in Madhya Pradesh. Huge amount of old stock has also been lying in the government godowns, due to this reason, the traits should not be done at the higher level. The government has relief the export of both wheat and its product during the previous days, but there is no effect because it is ruling at the lower level in the other countries.
गेहूं-अभी तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (एनएनएस) नए गेहूं की आवक उत्तर भारत की सभी मंडियों में बढ़ गई है, लेकिन घटे भाव में ग्राहकी निकलने से दिल्ली सहित एनसीआर की मंडियों में बाजार 2525/2550 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत बोल रहे हैं। हालांकि यूपी बिहार एमपी में चौतरफा मंदे का दलदल बना हुआ है, क्योंकि उत्पादक मंडियों सरकार की खरीद सूचारू रूप से नहीं हो रही है। इस वजह से किसान घबराकर मंडियों में आने लगे है। मौसम अब धीरे-धीरे उत्पादक क्षेत्रों में भी गरम होने लगा है, मध्य प्रदेश में आवक का दबाव बढ़ गया है। पुराना स्टाक भी सरकारी गोदामों में भारी मात्रा में पड़े हैं, इसलिए तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। पिछले दिनों सरकार द्वारा गेहूं व इसके उत्पादों का निर्यात खोल दिया गया था, लेकिन अन्य देशों में सस्ता होने से कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
Maize: no uptrend in the new stock
New Delhi, 15 April (NNS): the new stock of maize has been started arriving in Khagadoya, Begusarai, Manasi and Kursela line of Bihar, there, it is being traded at Rs 1700/1800 per quintal. However, the maze of Madhya Pradesh has been lying in the godowns, despite all this, the demand has been started increasing from the ethanol and the starch Mills at the lower level and the big companies will purchase the stock at the after one week. Therefore, it is profitable to purchase the stock of maize at the current prices.
मक्की-नए माल तेजी नहीं
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (एनएनएस) नयी मक्की बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी कुर्सेला लाइन में आ रही है, वहां नमी के हिसाब से 1700/1800 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। हालांकि मध्य प्रदेश की मक्की भी गोदाम में पड़ी हुई है, इन सब के बावजूद भी नीचे भाव पर एथेनॉल एवं स्टार्च मिलों की मांग अब निकलने लगी है तथा बड़ी कंपनियां भी एक सप्ताह बाद खरीद के लिए पहुंच जाएंगी। अत: वर्तमान भाव की मक्की में अब खरीद करके चलना चाहिए।
Millet: prices will increase
New Delhi, 15 April (NNS): The arrivals of millet showed heavy downfall. On the other hand, the stock has been sold out rapidly during the previous week. The quality of the crop reported to be superior in both Haryana and Rajasthan and almost 80% of the crop has already been sold out in the market which is being traded between Rs 2050/2060 per quintal. Apart from this, there is a shortage of stock in prayagraj line because of the downfall in production. Here also, the sale of millet reported to be high because maize prices showed up Trend from the lower level. On the other hand, the government has been selling the stock of bold rice at the lower level to the etharal companies. Therefore, the prices may increase during the coming days.
बाजरा-अभी तेजी आएगी
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (एनएनएस) बाजरे की आवक पूरी तरह टूट चुकी है। वहीं स्टॉक के माल भी तेजी से पिछले सप्ताह बिके हैं। हरियाणा एवं राजस्थान में फसल बढ़िया आई थी, वह फसल पककर मंडियों में आकर 80 प्रतिशत बिक चुकी है, जो 2050/2060 रुपए प्रति किलो कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रही है। इसके अलावा प्रयागराज लाइन में भी माल ज्यादा नहीं है, क्योंकि उत्पादन में पोल रही है। यहां भी बीते सप्ताह बाजरे की बिक्री बढ़ गई, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे के भाव से बढ़ गए हैं। उधर सरकार द्वारा फिर से एथेनॉल कंपनियों को चावल सस्ते दर पर मोटे चावल अभी पड़ते बाजरे से ऊंचे पड़ रहे है। अत: भविष्य में तेजी आएगी।
Masoor: trade will be profitable
New Delhi, 15 April (NNS): this year, the production of mussoori does not seems favourable as per the consumption and the Mills are trading as per the needs after the increment in the prices. On the other hand, the sale of Dal Malka and Chanti reported to be sluggish due to the lack of rupee in the markets, due to this reason, the market of muatad 2.5 percent conditioned fell down by Rs 200 to Rs 6600/6650 per quintal. The masoor of Canada dropped down by Rs 100 to Rs 6200 per quintal. Here, the prices of small masoor declined by Rs 200/300 per quintal from the upper level. It is expected that the market may increase after sometime, due to this, there is no need to get panic at the current level.
मसूर-व्यापार लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (एनएनएस) मसूर का घरेलू उत्पादन इस बार खपत के अनुरूप नहीं है, पिछले दिनों की आई तेजी के बाद दाल मिलें जरूरत का व्यापार कर रही हैं। दूसरी ओर बाजारों में रुपए की भारी तंगी होने से दाल व मलका तथा छांटी की बिक्री ठप पड़ गई है। यही कारण है कि बाजार 200 रुपए टूटकर 6600/6650 रुपए प्रति कुंतल बिल्टी में ढाई किलो कंडीशन रह गई हैं। कनाडा की मसूर भी 100 रुपए घटकर 6200 रुपए रह गई है। इधर छोटी मसूर भी 200/300 रुपए ऊपर के भाव से घट गई है, यह केवल रुपए की तंगी होने से करेक्शन आया है, बाजार आगे चलकर फिर बढ़ जाएगा, इसलिए मसूर में दूर-दूर तक घबराने की जरूरत नहीं है।
Urad: downfall due to the shortage of trade
New Delhi, 15 April (NNS): Both the local and up country demand of urad reported to be weak, due to this, the prices of urad SQ and FAQ remained stable at Rs 8950 and Rs 8350 per quintal respectively. In Rangoon, it’s prices also been quoted up by $10/15 per tonne after the afternoon, due to this, The deals of loading also being available at the higher level. Notably, there is a lack of rupee in the markets during the current year because the stock of traders have been stucked at the lower level. The new crop of urad has already been arrived in the southern parts of the country, what the availability of the stock seems luggaged in Chennai, due to this reason, the prices may increase after sometime. Presently, the prices of urad rose by Rs 200 per quintal during the coming days.
उड़द-व्यापार में कमी से मंदा
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (एनएनएस) उड़द में लोकल एवं चालानी मांग में भारी कमी से एसक्यू 8950 तथा एफ ए क्यू भी 8350 रुपए प्रति कुंतल रह गये हैं। रंगून में भी दोपहर बाद 10-15 डॉलर प्रति टन भाव बढ़कर बोलने लगे, जिससे आगे की लोडिंग के सौदे और महंगे हो गए हैं। गौरतलब है कि चालू वित्तीय वर्ष में रुपए की भारी तंगी से मंदा जरूर चल रहा है, क्योंकि अभी कारोबारियों के रुपए चावल चांदी में फंस गया है। नई फसल साउथ में आ चुकी है, लेकिन चेन्नई में ज्यादा माल नहीं मिलने से भविष्य में ठहरकर फिर अच्छी तेजी लग रही है। वर्तमान भाव में दाल मिलों की लिवाली आते ही 200 रुपए प्रति कुंतल की चालू सप्ताह में और तेजी आ सकती है।
Moong: should sell the stock
New Delhi, 15 April (NNS): the all round arrival pressure of moong reported to be weak, but the best quality tender stock of Madhya Pradesh has been started arriving in the markets, due to this, the manufacturer mills of chilka are getting appropriate amount of stock, due to which, the moong of Rajasthan dropped down by Rs 100 to Rs 8400/8400 per quintal. The selected stock of moonh also quoting at Rs 9000 per quintal. The arrivals of spotted moong reported to be high. The new stock of Bengal and Madhya Pradesh will arrive in the next month. Therefore, it is profitable to trade the stock as per the needs.
मूंग-अब माल बेचते रहिए
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (एनएनएस) मूंग का दबाव चौतरफा कम हो गया है, लेकिन बढ़िया माल की एमपी के टेंडर वाले माल आने से छिल्का बनाने वाली दाल मिलों को मूंग की भरपूर उपलब्धि हो रही है, जिससे 100 रुपए घटकर 7400/8400 रुपए प्रति कुंटल में राजस्थान की मूंग बिक गई। सिलेक्टेड माल 9000 रुपए तक बोलने लगे हैं। दागी मूंग अधिकतर बढ़ चुकी है, क्योंकि इसकी फसल आए 7-8 महीने हो चुके हैं। अब नया माल बंगाल मध्य प्रदेश का अगले महीने आ जाएगा। अत: इन भावों में व्यापार जरूरत का करना चाहिए।
Tur: no downfall from here
New Delhi, 15 April (NNS): Today, the demand of the reported to be storing at the lower level on seeing the downfall in the production. Apart from this, the prices of tur rose by Rs 100/150 per quintal. There, it is being traded at Rs 8000/8100 per quintal. Here, lemon tur is being available at Ra 77.5 per kg and soon it may reach to Rs 80/81 per kg. The prices of lemon tur and the stock of Maharashtra also being available at Rs 107/108 and Rs 113/115 per kg respectively. It is expected that the prices may increase in the near future.
तुवर-यहां से मंदा नहीं
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (एनएनएस) तुवर के उत्पादन में पोल को देखकर आज नीचे भाव पर दाल मिलों की पकड़ मजबूत रही। इसके अलावा महाराष्ट्र कर्नाटक की मंडियों में तुवर में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गई है। वहां की मंडियों में 8000/8100 रुपए प्रति किलो का व्यापार हो गया है। यहां लेमन तुवर भी 77.5 रुपए बिक गई तथा जल्दी 80/81 रुपए बन जाने की धारणा बन गई है। तुवर दाल लेमन क्वालिटी की 107/108 रुपए तथा महाराष्ट्र की 113/115 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं तथा पुन: बाजार बढ़ सकता है।
Gram desi: no possibility of more downtrend
New Delhi, 15 April (NNS): the crop of Gram desi reported to be unfavourable in the face like Madhya Pradesh Maharashtra and Rajasthan. Presently, the gram of Australia also being available at the higher level by Rs 100 per quintal as it’s quality reported to be superior as compared to desi. On the other hand, there is a lack of arrival pressure of the crop. The sale of both dal and besan reported to be weak, due to this reason, the market has remained under pressure, due to this reason, the prices of Gram Rajasthan remained at Rs 5500/5650 per quintal. On seeing the downfall in supply, the prices of Gram desi may increase the month after the increment in the demand.
देसी चना-और घटने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (एनएनएस) एमपी महाराष्ट्र राजस्थान तीनों ही राज्यों में देसी चने की फसल अनुकूल नहीं है। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया का चना, देसी की अपेक्षा बढ़िया होने से 100 रुपए ऊंचा बिक रहा है, अधिकतर दाल मिलों में स्टॉक ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर देसी चने की फसल का दबाव नहीं बन पा रहा है। केवल दाल और बेसन की बिक्री अनुकूल नहीं होने से बाजार दबा हुआ है। यही कारण है कि राजस्थानी चना 5500 रुपए प्रति कुंतल रह गया है तथा ऑस्ट्रेलिया का चना 5600/5650 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है, आपूर्ति में कमी को देखते हुए ग्राहकी निकलने पर अगले माह बढ़ जाने की धारणा आने लगी है।
Rajma chitra: all round buying seems weak
New Delhi, 15 April (NNS): there is a shortage of demand in Indian Brazil rajma Chitra. However, the arrival pressure of the stock has been closed in the Beed line and the import deals seems sluggish from China. The previously arrived chalk has been selling out in the markets. The reality is that the sale of rajma Chitra of China showed heavy downfall as compared to the Brazil stock because of the higher difference in the prices of both the qualities. Therefore, the prices of rajma Chitra Indian Brazil may increase by Rs 10 per kg due to the increment in the demand. In spot, the best quality rajma Chitra also been quoted at Rs 86/87 per kg. Here, some stock alsow being available at Rs 88 per kg. Apart from this, the stock of Barsi Beed line also ruling at Rs 82/83 per kg.
राजमां चित्रा-चौतरफा लिवाली घटी
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (एनएनएस) इंडियन ब्राजील राजमां चित्रा में ग्राहकी की भारी कमी बन गई है। हालांकि बीड लाइन में अब माल आना बंद हो गया है तथा चीन से भी आयात सौदे कम हो रहे हैं। जो माल पहले के चले थे, वह लग चुका है। वास्तविकता यह है कि ब्राजील माल के आगे चीन की बिक्री पूरी तरह ठप बढ़ गई है, क्योंकि भावों का अंतर काफी हो गया है। अत: इंडियन ब्राजील में ग्राहकी निकलने पर 10 रुपए प्रति किलो की तेजी अगले महीने तक आ सकती है। हाजिर में बढ़ियां 86/87 रुपए प्रति किलो यहां बोल रहे हैं, यहां कुछ माल 88 रुपए भी बिकने की खबर थी तथा बारसी बीड में 82/83 रुपए का व्यापार हो रहा है।
Gram Kabuli: prices may not show more downfall
New Delhi, 15 April (NNS): the supply of Gram kabuli reported to be sluggish, despite this, sochta local and up country demand seems negligible, due to this reason, the medium stock of Maharashtra remained under pressure at Rs 63/64 per kg. The reality is that there is a shortage of demand in the markets. During the previous week, the market of Indian Mexico stock also declined by Rs 4/5 per kg, but it is expected that the prices may increase in the near future.
काबुली चना-निचले भाव नहीं आएंगे
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चने की आपूर्ति घटने के बावजूद भी लोकल एवं चालानी मांग नगण्य रह गई है, जिससे महाराष्ट्र का मीडियम माल 63/65 रुपए प्रति किलो पर दबे हुए हैं। वास्तविकता यह है कि ग्राहकी का भारी सन्नाटा चल रहा है। गत सप्ताह इंडियन मेक्सिको माल में भी 4/5 रुपए किलो की नरमी लिए बाजार बंद हुए। लेकिन पड़ते के अभाव में तेजी आ सकती है।
White pea: market will likely to remain high
New Delhi, 15 April (NNS): the prices of desi stock of white pea improved by Rs 2 per kg in lalitpur and Jhansi line because of the all round buying. In Kanpur, it’s prices improved by Re 1 to Rs 43.50 per kg. The production of pea went down by 46/47 percent as compared to the previous year. Apart from this, v the lying stock at the Indian ports, due to this, there, it is ruling at Rs 40 per kg. Here also, it is being traded between Rs 42.5/43 per kg. There is no possibility of more increment in the prices because of the weak rupee against the American dollar.
सफेद मटर-बाजार तेज ही रहेगा
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (एनएनएस) मटर में चौतरफा लिवाली चलने से ललितपुर झांसी लाइन में देसी माल दो रुपए प्रति किलो बढ़ गए। कानपुर में एक रुपए बढ़कर 43.50 रुपए का व्यापार हो गया। मटर का उत्पादन गत वर्ष की अपेक्षा 46-47 प्रतिशत कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा भारतीय बंदरगाहों पर भी स्टॉक में पड़े हुए माल काफी निपट गए हैं, जिससे वहां भाव 40 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। यहां भी 42.5/43 रुपए का व्यापार हो गया है। डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने तथा कनाडा में भाव बढ़ने से मटर में और तेजी की संभावना बन गई है।
