New Delhi, 15 April (NNS): the prices of coconut powder have been ruling at the higher level because of the weak arrivals in raw stock and feeble production and spot market. There is a shortage of old stock in the markets. Here, it’s prices have been ruling between Rs 3500/3600 per 25 kg. Recently, the prices of copra in bags went up by Rs 1000 per 25 kg due to the shortage of the spot stock. Now the farmers are directly using the raw stock if coconut because they are getting the good prices of it, due to this, there is a shortage of raw stock for the manufacturing of dry coconut. It is expected that the prices of raw coconut and khopra will likely to remains strong during the coming days
गोला : वर्तमान में लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 15 अर्प्रल (एनएनएस) गोला बुरादा की कीमतों में इस समय तेजी का रुख बना हुआ है। कच्चे माल की आवक में कमी होने एवं हाजिर बाजार में मांग की शॉर्टेज होने से गोला बुरादा में तेजी देखी गई है। मंडियों में पुराना स्टॉक कम बताया जा रहा है। यहां पर सामान्य के भाव 3500/3600 रुपए प्रति 25 किलो चल रहे हैं। हाल ही में हाजिर माल की कमी के कारण गोला (कट्टे में) 1000 रुपए की तेजी आई थी। किसान नारियल के पकने और उसे गोला बनाने का इंतजार करने के बजाय उसे कच्चा ही बेच रहे हैं क्योंकि वहां उन्हें तुरंत अच्छे दाम मिल रहे हैं। इससे सूखा गोला बनाने के लिए कच्चे माल की कमी हो गई है। आगामी दिनों में कच्चे नारियल और खोपरा की कीमतों में मजबूती को देखते हुए गोला बुरादा की कीमतों में तेजी के आसार लग रहे हैं।
Cashew: will remain strong
New Delhi, 15 April (NNS): the production cost of imported Cashew reported to be high because of the Downfall in the prices of old stock and weak production, as a result, the prices of cashew 320 no. remained firm at Rs 870/930 per kg. The crop of cashew gets affected because of the unfavourable weather condition in the famous producing countries and weak supply of raw stock. However, it’s new crop have been ruling in the country but the prices of imported stock have been roulinh at the higher level because of the week rupee against the dollar, due to this, the prices have remained under pressure. The pressure seems high over the Indian market because of the higher booking rates and shortage of stock in the processing factories of Vietnam. The market sentiments may get strong because of the higher import prices of raw cashew.
काजू : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 15 अर्प्रल (एनएनएस) उत्पादन कम होने तथा पुराना स्टॉक घटने से आयातित काजू की लागत बढ़ गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 870/930 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिका हुआ है। कच्चे माल की आपूर्ति में कमी तथा प्रमुख उत्पादक देशों में प्रतिकूल मौसम के कारण फसल को नुकसान हुआ है। हालांकि देश में इसकी नई फसल चल रही है, लेकिन कमजोर रुपया आयातित काजू को और महंगा बना रहा है, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है। वियतनाम की कई प्रोसेसिंग फैक्ट्रियों में माल की कमी और बुकिंग बढ़ने के कारण भारतीय बाजार पर दबाव बढ़ गया है। कच्चे काजू की आयात लागत बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा मजबूत हो सकती है।
Almond kernel: no possibility of uptrend
New Delhi, 15 April (NNS): the prices of almond kernel showed downfall. Recently, the prices have gone down by Rs 15 per kg, due to this reason, the prices of almond kernel California remained at Rs 810/815 per kg. It’s prices showed downfall because of the expectations of higher arrivals of the new crop and bumper production during the current year and the reported to be weak in the markets. Apart from this, it’s prices showed soft trend as the farmers are rapidly selling out their old stock and higher production cost. Here, the prices of almond kernel California remained sluggish because of the week buying from the stockist after the increment in import.
बादामगिरी : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (एनएनएस) बादामगिरी की कीमतों में फिलहाल मंदी कर रुख बना हुआ है। हाल ही में इसमें 15 रुपए की गिरावट आई थी। जिससे कैलिफोर्निया के भाव 810/815 रुपए प्रति किलो रह गए है। इसकी कीमतों में गिरावट का कारण पिछले वर्षों का बंपर उत्पादन अतिरिक्त स्टॉक इस वर्ष की नई फसल की बड़ी आवक का अनुमान, और बाजार में कमजोर मांग है। इसके अलावा, कैलिफोर्निया में उत्पादन लागत बढ़ने से किसानों द्वारा पुराने स्टॉक को जल्दी बेचने के कारण भी कीमतों में नरमी देखी जा रही है। आयात में वृद्धि होने की खबरें मिलने के बाद यहां स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से बादामगिरी कैलिफोर्निया सुस्त पड़ी हुई है।
