New Delhi, 14 April (NNS): Here, the stock of desi ghee is being traded at an under rate of Rs 9150/9300 per tin as compared to the companies. Now, the companies are selling the stock at Rs 9450 per quintal because now, the prices of liquid milk has been started increasing, due to this reason, the market will likely to remain high from here, but it is expected that the prices may increase after sometime. However, the adulterants are active now and they are selling the adulterated stock of any brand in the markets.
देसी घी-व्यापार करते रहिए
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (एनएनएस) देसी घी के भाव कंपनियों की अपेक्षा अंडर रेट में यहां 9150/9300 रुपए प्रति टीन पर बाजार में बिक रहे है। कंपनियां 9450 रुपए तक ऊपर में बोल रही है, इन भावों में स्टॉकिस्ट भी आ रहे हैं, क्योंकि अब लिक्विड दूध भागने लगा है, इसलिए कुछ दिन बाजार यहां से तेज रहेगा, लेकिन तेजी आने में थोड़ा समय लग सकता है। हालांकि मिलावटी करने वाले पूरी तरह सक्रिय बने हुए है, किसी भी ब्रांड का बनाकर बेचने लगे हैं।
Milk powder: higher consumption due to the increment in temperature
New Delhi, 14 April (NNS): The companies of North India are quoting the prices of milk powder at Rs 295/305 per kg, but the companies are trading at the strong level. Both the local and upcountry demand of milk powder showed improved trend from the last 2 days. On the other hand, the exporters are purchasing the stock of cow milk powder at the current prices. Notably, the milk powder of South India is being available at the higher rates. There, the delivery of the previous deals are ongoing and now, the consumption will likely to remain high in the second fortnight. Now, the exporters started purchasing the stock from the companies, due to this, it is expected that the prices may increase from here. The export get affected in the international markets because of the war between Iran and Israel, the loading of the Maharashtra’s stock reported to be high as comparatively because of the increment in the prices, in these circumstances, the prices of milk powder may increase during the near future.
दूध पाउडर-गर्मी से खपत बढ़ी
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (एनएनएस) आज उत्तर भारत की कंपनियों द्वारा दूध पाउडर पूर्ववत 295/305 रुपए प्रति किलो भाव पर बोल रहे हैं, लेकिन कंपनियों में व्यापार मजबूती लिए ही हो रहा है। गत दो दिनों से लोकल एवं चालानी मांग में अपेक्षाकृत सुधर गई है। उधर निर्यातक भी दक्षिण भारत के काऊ मिल्क पाउडर वर्तमान भाव में खरीद कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार दक्षिण भारत के दूध पाउडर महंगे चल रहे हैं, वहां पहले के सौदों की डिलीवरी चल रही है तथा अब दूसरे पखवाड़े में खपत कुछ अधिक होने वाली है, अभी कंपनियों से निर्यातक भी खरीद करने लगे हैं, इसलिए यहां से तेजी लग रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ईरान इजरायल जंग से निर्यात प्रभावित जरूर रहा है लेकिन वहां भाव बढ़ जाने से महाराष्ट्र के माल की लोडिंग भी पहले की अपेक्षा बढ़ गई हैं, इन परिस्थितियों में दूध पाउडर के भाव कुछ दिन में बढ़ाने वाले हैं।
