New Delhi, 13 April (NNS): the prices of red chilli remained stable at the same level after the increment, as a result, here, the prices of red chilli 334 no. held stable at Rs 22500/24500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 1 lakh bags of red chilli reported to arrive after the weekly holiday in Guntur. The prices of red chilli should heavy increment because of the higher domestic and export demand and the crop also get affected in the famous producing areas of Telangana, Andhra Pradesh and Karnataka. There is no possibility of more increment in the prices during the coming days.
लालमिर्च : मजबूती बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 13 अर्प्रल (एनएनएस) लालमिर्च की कीमतों में तेजी के बाद बाजार स्थिर पड़ा हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 22500/24500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्व स्तर पर स्थिर रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में साप्ताहिक अवकाश के बाद करीब एक लाख बोरियों की आवक हुई। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में खराब मौसम से फसल प्रभावित होने के साथ ही घरेलू और निर्यात मांग में बढ़ोत्तरी ने कीमतों में उछाल को और बढ़ा दिया है। और निकट भविष्य में इसमें और वृद्धि की संभावना है।
Turmeric: may increase after some time
New Delhi, 13 April (NNS): The prices of turmeric showed soft trend after the increment in the prices because this time, there is a lack of demand support. The crop gets affected in the famous producing States like Maharashtra and Andhra Pradesh because of the uneasonal rainfall, due to which, both the stockists and the farmers started storing the stock, due to this, here, the prices of turmeric Erode roze to Rs 15900/16000 per quintal, but in the weekend, it’s prices reduced by Rs 200 to Rs 15500/15600 per quintal. Today, the prices of turmeric erode gatha asitis reduced to Rs 15200/15300 per quintal and there is no possibility of more increment in the prices during the coming days.
हल्दी : ठहरकर और बढ़ने की संभावना
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (एनएनएस) हल्दी की कीमतों में तेजी के बाद बाजार थोड़ा नरम हुआ है। क्योंकि इस समय ग्राहकी का समर्थन नहीं मिल रहा है। बेमौसम बारिश के कारण हल्दी की फसल को महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में नुकसान हुआ है। जिसके चलते स्टॉकिस्ट और किसान माल को रोक रहे हैं, यहां पर इरोड ग_ा के भाव बढ़कर 15900/16000 रुपए हो गए थे। लेकिन सप्ताह अंत में ग्राहकी कमजोर होने से 200 नरम होकर 15500/15600 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। आज 300 रुपए की टेंपरेरी नरमी आने इरोड ग_ा 15200/15300 रुपए प्रति क्विंटल रहे गई। और निकट भविष्य में इसमें ठहरकर और वृद्धि की संभावना है।
Poppy seeds: will remain sluggish
New Delhi, 13 April (NNS): the market of poppy seeds seems sluggish at the current prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal, due to this, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1300/1400 per kg. the supply of poppy seeds showed uptrend due to the heavy availability of imported oils and the arrivals of the new crop. The market sentiments seems weak due to the temporary ceasefire in Iran, Israel and Erica and intermittent rainfall during the previous days. The spot poppy seeds prices will likely to remain sluggish during the coming days.
पोस्तदाना : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (एनएनएस) पोस्तदाना कि कीमतों में बाजार सुस्त पढ़ा हुआ है। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। जिससे पोस्तदाना तुर्की 1300/1400 रुपए प्रति किलो रह गया है। बाजार में नई फसल और आयातित माल की भारी उपलब्धता के कारण सप्लाय बढ़ी है, जिससे आपूर्ति बढ गई है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा तथा ईरान जंग में अस्थाई सीजफायर की खबरों से बाजार की धारणा कमजोर हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना में सुस्ती बनी रहने की संभावना है।
Coriander: profitable at the current level
New Delhi, 13 April (NNS): the prices of coriander showed heavy increment because of the week production in the producing areas and the trading activities reported to be sluggish in Rajasthan. On the other hand, the prices gets support due to the incrememt in buying from the stock, due to this, the prices of coriander Badami rose to Rs 13800/14000 per quintal. The arrivals of the new crop seems feeble in the markets, due to this, there is a lack of stock in the spot markets. Apart from this, the supply reported to be weak in the markets as the stockists are storinh the stock at the current level, in this situation, the traders are doing a lot of deals on seeing the current situation. The trade will be profitable during the coming days.
धनिया : वर्तमान में लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (एनएनएस) उत्पादक क्षेत्रों में धनिया का उत्पादन घटने और सरकार द्वारा टैक्स को बढ़ाकर एक प्रतिशत किए जाने के विरोध में राजस्थान में व्यापार बंद होने के कारण मंडियों में माल की कमी होने से जोरदार तेजी आई हुई हैं। दूसरी ओर स्टॉकिस्टों की खरीदारी बढ़ने से भी कीमतों को सहारा मिला है, जिससे बादामी बढ़कर 13800/14000 रुपए जा पहुंचे। मंडियों में नई फसल की आवक उम्मीद से कम है, जिससे हाजिर बाजार में धनिए की कमी बनी हुई है। इसके अलावा, स्टॉकिस्टों द्वारा माल रोककर रखने से भी बाजार में सप्लाई कम हो गई है। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए व्यापारी वायदा बाजार में अधिक सौदे कर रहे हैं। आगामी दिनों में इसमें ठहरकर और लाभ मिलेगा।
Black pepper: possibility to increase
New Delhi, 13 April (NNS): The prices of black pepper seems weak after the increment in the prices, due to which, the prices showed temporary decrement if Rs 5 per kg, in this situation, here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 760/770 per kg. The crop of black pepper get affected in Vietnam Karnataka and Brazil because of the unfavourable weather conditions, due to this, there is a lack of black pepper in the international markets and the farmers started storing the stock for their own profit. The prices of black pepper markara improved by Rs 15/25 to Rs 765/775 per kg. There is no possibility of more increment in the prices during the days.
कालीमिर्च : और तेजी के आसार
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (एनएनएस) कालीमिर्च की कीमतों में तेजी के बाद नरमी देखने को मिली है। जिसके परिणामस्वरूप 5 रुपए की टेंपरेरी नरमी आने से यहां कालीमिर्च मरकरा 760/770 रुपए प्रति किलो रह गई है। प्रतिकूल मौसम के कारण वियतनाम, कर्नाटक और ब्राजील में कालीमिर्च की फसल खराब हुई है, जिससे वैश्विक बाजार में काली मिर्च की कमी हो गई है। और किसानों द्वारा अधिक मुनाफे के लिए स्टॉक जमा करना कीमतों को बढ़ावा दे रहा है। पिछले दो-तीन दिन पूर्व मरकरा के भाव 15/25 रुपए तेज होकर 765/775 रुपए प्रति किलो पहुंच गए थे। आगामी दिनों में और तेजी के आसार लग रहे है।
Cumin: possibility to increase after some time
New Delhi, 13 April (NNS): The prices of cumin seems weak after the uptrend in the prices during the previous days, due to which, the prices of cumin dropped down by Rs 200 tonRs 23600/24000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal, but the prices showed temporary downtrend. The production and the arrivals of cumin Showed downfall and the demand seems high in between the activeness from the stockists. The productivity gets affected due to the unfavourable weather conditions in Rajasthan and Gujarat. The prices gets support due to the incrememt in the export demand and lack of stored stock. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.
जीरा : ठहरकर बढ़ने की संभावना
नई दिल्ली, 13 अर्प्रल (एनएनएस) जीरे की कीमतों में तेजी के बाद नरमी देखने को मिल रही है। जिसके परिणामसरूप यहां जीरा सामान्य 200 रुपए नरम होकर 23600/24000 रुपए प्रति क्विंटल रह गया है। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। लेकिन जो अभी नरमी देखने को मिल रही है यह एक टेंपरेरी मंदी है। जीरे के उत्पादन में कमी, कमजोर आवक, और ऊंचे स्टॉकिस्टों की सक्रियता के बीच मांग में मजबूती बनी हुई है। गुजरात और राजस्थान में फसल के समय प्रतिकूल मौसम के कारण उत्पादकता प्रभावित हुई है। पिछले साल के स्टॉक का कम होना और निर्यात मांग में बढ़ोतरी भी कीमतों को सहारा दे रही है। आने वाले दिनों में जीरे में मजबूती बनी रहने की संभावना है।
Big cardamom: no possibility to increase
New Delhi, 13 April (NNS): The crop of big cardamom gets affected in Nepal and India due to the unfavourable weather conditions and the prices seems high as the stockists have stored the stock. Here, it’s prices to se by Rs 680/1690 per kg, but in the weekend, it’s prices softened by Rs 20 to Rs 1660/1670 per kg because of the feeble demand. Today also, the pricea of big cardamom kainchicut slipped by Rs 10 to Rs 1650/1660 per kg. The demand seems feeble in both the international and the domestic markets because of the increase in the prices. Currently, the prices showed downfall from the higher level, but there is no possibility of more uptrend in thelrovws due to the weak demand and higher supply.
बड़ी इलायची : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 13 अर्प्रल (एनएनएस) प्रतिकूल मौसम के कारण नेपाल और भारत में बड़ी इलायची की फसल को नुकसान हुआ है और स्टॉकिस्टों द्वारा स्टॉक दबाकर रखने से कीमतें बढ़ी थी। यहां पर इसके भाव तेज होकर 680/1690 रुपए हो गए थे। लेकिन सप्ताह अंत में मांग कमजोर होने से 20 रुपए नरम होकर 1660/1670 रुपए प्रति किलो रह गई। आज भी 10 रुपए की मंदी आने से कैंचीकट के भाव 1650/1660 रुपए प्रति किलो रह गए।पिछली तेजी के बाद, अब कीमत बहुत अधिक होने के कारण स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मांग काफी कम हो गई है। वर्तमान में, बाजार में सट्टेबाजी के ऊंचे स्तर से दाम नीचे आ रहे हैं, लेकिन उच्च आपूर्ति और कम मांग के कारण आगामी दिनों में तेजी के आसार कम हैं।
