New Delhi, 10 April (NNS): the sale of turmeric reported to be sluggish, even after the soft trend in the prices during the previous day. As a result, the prices of turmeric erode gatha asitis declined by Rs 200 to Rs 15700 per quintal. During the previous day, the prices have declined by Rs 100 per quintal. There were around 7500 bags of turmeric reported to arrive and the prices declined by Rs 200 per quintal. The active contract prices improved by Rs 44 or 0.27 percent to Rs 16300 per quintal. There is no possibility of long up trend in the prices during the coming days.
हल्दी : लंबी तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस)। बीते दिन आई नरमी के बाद भी हल्दी की बिक्री कमजोर ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 200 रुपए मंदी होकर 15,700 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। एक दिन पूर्व भी इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7500 बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 44 रुपए या 0.27 प्रतिशत सुधरकर 16,30 रुपए हो गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Nutmeg: no possibility of improvement
New Delhi, 10 April (NNS): there is a temporary ceasefire between Iran and America and also a lack of activeness from exporters, after this, the offtake of nutmeg reported to be sluggish, as a result, the prices of nutmeg remained stable at Rs 730 per kg. Before this, the prices have improved by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
जायफल : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस)। अमेरिका और ईरान की जंग पर बेशक अस्थाई सीजफायर हो गया है लेकिन निर्यातकों की सक्रियता का अभाव ही बना हुआ है। इसके बाद भी जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 730 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Poppy seeds: will remain weak
New Delhi, 10 April (NNS): The offtake of poppy seeds seems weak even after the feeble prices, due to this reason, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiment may affect owing to the temporary ceasefire in Iran and intermittent rainfall during the last some days. The spot poppy seeds prices will likely to remain sluggish during the near future.
पोस्तदाना : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा तथा ईरान जंग में अस्थाई सीजफायर की खबरों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना सुस्त ही बना रहने की उम्मीद है।
Coriander: no possibility of increment
New Delhi, 10 April (NNS): The Rajasthan government has increased the tariff rates to 1 percent on the sale of coriander, in protest against this, coriander traders of the state kept their work closed for the second consecutive day. After this, here, the prices of coriander Badami remained stable at Rs 14000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices improved by Rs 8 or 0.06 percent to Rs 12936 per quintal due to the nominal speculative buying. There is no possibility of more increment in the prices during the coming days.
धनिया : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस)। राजस्थान सरकार द्वारा धनिए की बिक्री पर टैक्स की दर को बढ़ाकर एक प्रतिशत कर दिया गया है। इसके विरोध में राज्य के धनिया व्यापारियों ने लगातार दूसरे दिन भी कामकाज बंद रखा। इसके बाद भी यहां धनिया बादामी 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 8 रुपए या 0.06 प्रतिशत सुधरकर 12,936 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Cumin: no possibility of increment
New Delhi, 10 April (NNS): Here, the offtake of cumin seems weak even after the decrement of Rs 200/300 per quintal during the previous days, as a result, here, the prices of cumin reduced by Rs 200 to Rs 24400 per quintal. There were around 50,000 bags of cumin reported to arrive in Unjha during the second day also. The arrivals reported to be at the higher level, whereas , the prices declined by Rs 50/60 per 20 kg due to the weak buying even after the higher prices than the normal level. The active contract prices dropped down by Rs 400 or 1.81 percent to Rs 21700 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the prices during the coming days.
जीरा : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई 200-300 रुपए की तेजी आने के बाद यहां जीरे के उठाव में कमी दर्ज की गई। इसके परिणामस्वरूप यहां जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 24,400 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। ऊंझा में दूसरे दिन भी इसकी आवक करीब 50 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची बनी होने जबकि लिवाली कमजोर पड़ने से इसमें 50-60 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 400 रुपए या 1.81 प्रतिशत मंदा होकर 21,700 रुप पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Fenugreek: held sluggish
New Delhi, 10 April (NNS): Nominal amount of new crop has been started arriving in the famous, producing state of the country. The production of the crop may show downfall this year because of the unfavourable weather conditions. As a result, here, the price of fenugreek held stable at Rs 7200 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 400 per quintal. The spot fenugreek prices will likely to remain sluggish during the coming days.
मेथीदाना : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (एनएनएस)। प्रमुख उत्पादक राज्यों में मेथी की नई फसल की छुटपुट आवक चल रही है। फसल के विकास के समय मौसम प्रतिकूल होने के कारण इस बार इसके उत्पादन में कमी आने की आशंका जताई जा रही है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 7200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 400 रुपए की तेजी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में सुस्ती बनी रहने के आसार हैं।
