New Delhi, 09 April (NNS): The prices of castor oil went down by Rs 100 to Rs 14150/4250 per quintal owing to the weak demand from the paint manufacturers. In the markets of Gujarat, its prices also quoting at Rs 13500 per quintal. The prices of castor oil remained stable at the same level owing to the weak selling from the markets of Rajasthan. The prices of castor contract April delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming one or two days.
अरंडी तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस) पेंट निर्माताओं की मांग कमज़ोर होने से अरंडी ड तेल के भाव 100 रूपये घटकर 14150/14250 रुपए प्रति कुंतल रह गए। गुजरात की मंडियों में इसके भाव 13500 रुपए क्विंटल बोलें गए। गुजरात व राजस्थान की मंडी में बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा अप्रैल डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें ज़्यादा गिरावट की उम्मीद कम है। बाजार मज़बूत रह सकता है।
Mustard oil: less possibility to increase
New Delhi, 09 April (NNS): The prices of mustard oil went down by Rs 100 to Rs 14500 per quintal owing to the feeble demand. In Dadri, its prices also quoting at Rs 14300 per quintal. In Jaipur mandi, mustard oil kachi ghani prices also being available at Rs 14600 per quintal. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the recent increment in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.
सरसों तेल-तेजी के आसार कम
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने से सरसों तेल के भाव 100 रुपए घटकर 14500 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। दादरी में इसके भाव 14300 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में मांग कमज़ोर होने से सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 14600 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हाल ही में आई लालभारी तेजी के कारण भविष्य में इसमें और बढ़ने की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Acid oil: no decrement
New Delhi, 09 April (NNS): The prices of soya acid oil remained strong at Rs 9650/9700 per quintal owing to the constant selling from the stockists and higher demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, its prices also quoting at Rs 9500 per quintal. In Kandla, the prices of palm fatty held stable at Rs 11000 per quintal because of the weak selling from the importers. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.
एसिड ऑयल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड ऑयल 9650/9700 रुपए क्विटंल कुंतल पर मजबूत रहे। मध्य प्रदेश की मंडयों में इसके भाव 9500 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए । हालांकि आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 11000 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है, बाजार रुका रह सकता है।
Cottonseed cake: likely to remain stable
New Delhi, 09 April (NNS): The prices of cottonseed cake held strong at Rs 4000/4300 per quintal owing to the weak supply and higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4050/4100 per quintal because of the weak selling. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and strong trend in the prices of raw stock. Apart from this, the market may not likely to increase during the near future.
बिनौला खल-ठहराव के आसार
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने एवं आपूर्ति कमज़ोर होने से बिनौला खल के भाव 4000/4300 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। भठिंडा में भी बिकवाली कमजोर होने से इसके भाव 4050/4100 रुपए प्रति क्विटंल बोले गए।कच्चे माल में मजबूती का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है ।
Soya oil: less possibility to decrease
New Delhi, 09 April (NNS): The prices of soya oil refined rose by Rs 100to Rs 16150 per quintal owing to the weak selling from the stockists and higher demand. In MP, its prices also quoting at Rs 15500 per quintal. The Chicago’s soya oil May contract showed uptrend because of the constant speculative buying. The rupee showed downfall against the American dollar and the selling seems weak from the importers, due to this, in Kandla, its prices also quoting at Rs 15200 per quintal. Apart from this, the market may not likely to decrease during the coming one or two days.
सोया तेल-मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस) ग्राहकी निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सोया तेल रिफाइंड के भाव 100 रुपए बढ़कर 16150 रुपए प्रति कुंतल हो गए। मध्यप्रदेश में भी इसके भाव 15500 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए। सटोरिया लिवाली से शिकागो सोया तेल वायदा में मई में तेजी का रुख रहा। डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 15200 रुपए बोले गए। आने वाले दिनों गिरावट की उम्मीद कम है।
Rice fatty: less possibility to decrease
New Delhi, 09 April (NNS): The prices of rice fatty have been quoted at Rs 10300/10350 per quintal owing to the weak selling and shortage of spot stock and higher demand from the soap manufacturers. In Dhuri line, its prices also quoting at Rs 10200 per quintal. The prices of rice fatty showed strong trend owing to the feeble selling in the prices of raw stock which used in the manufacturing of soap. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
राइस फैट्टी-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग, बढ़ने एवं हाजिर में माल की कमी के कारण बिकवाली घटने से राइस फैटटी के भाव 10300/10325 रूपए प्रति कुंतल बोले गए। धुरी लाइन में इसके भाव 10200 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती का रुख रहा, भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Soybean: may show increment
New Delhi, 09 April (NNS): The Chicago’s soya oil contract rose by 55 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also went up by 55 Ringgit per tonne due to the strong buying from the investors. The buying of soybean seems constant in the plants, due to this, in Jalgaon, the prices of soybean remained stable at Rs 5600 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The spot soybean prices may show uptrend during the coming one or two days.
सोयाबीन : बढ़ सकता है
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस)। निवेशकों की मजबूत लिवाली से अंतर्राष्टï्रीय खाद्य तेल वायदा बाजार में शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 55 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 55 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की खबर मिली। इधर, प्लांटों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से जलगांव में सोयाबीन 5600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।
