New Delhi, 09 April (NNS): There were around 1/1.25 lakh bags of red chilli reported to arrive in Guntur. The buying support seems constant even after the higher arrivals, due to this reason, the prices of famous spices remained stable at the same level. Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 24500 per quintal due to the sluggish buying. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.
लालमिर्च : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस)। गुंटूर में इन दिनों लालमिर्च की करीब एक-सवा लाख बोरियों की आवक हो रही है। आवक इतने ऊंचे स्तर पर होने के बाद भी लिवाली का समर्थन बना होने से इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 24,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Cloves: no possibility of downfall
New Delhi, 09 April (NNS): The prices of cloves remained stable at Rs 840 per kg due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone improved by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and weak availability than the normal level. There is no fear of downfall in the spot cloves prices during the near future.
लौंग : घटने की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 840 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने तथा अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।
Small cardamom: no downfall
New Delhi, 09 April (NNS): Today, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2600 per kg due to the weak offtake even after the sluggish buying stockists at the lower level. Recently, the prices of small cardamom went down by Rs 50 per kg. The arrivals of small cardamom ascended to 109155 kg in the Mass Enterprises auction. The average auction price jumped to Rs 2582 per kg due to the strong buying after the higher arrivals. Before this, its prices were at Rs 2375.95 in the last auction which held on 30th March, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming one or two days.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से यहां छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई मास इंटरप्राइजेज नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 1,09,155 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2582 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 30 मार्च को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2375.95 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।
Black pepper: will remain strong
New Delhi, 09 April (NNS): The prices of black pepper markara remained stable at Rs 775 per kg owing to the weak sale even after the uptrend during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the sluggish trading activities. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.
कालीमिर्च : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 775 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली थी। हालांकि ईरान जंग पर सीजफायर लग गया है लेकिन अभी भी व्यापारिक गतिविधियां सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।
Dry ginger: no possibility of increment
New Delhi, 09 April (NNS):The temperature has been started increasing. The effects of the western disturbance have almost ended, and this is expected t increase the heat further and the temperature may increase in future, as a result, here, the prices of dry ginger remained firm at Rs 28000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is no possibility of more uptrend in the spot dry ginger prices during the near future.
सौंठ : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस)। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर करीब-करीब समाप्त हो गया है इसकी वजह से गर्मी और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Pistachio: no more increment
New Delhi, 09 April (NNS): The prices of pistachio Peshawari remained stable at Rs 3700 per kg due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. The wedding season will likely to start soon and the temperature expected to increase, but the market sentiments may affect because of the ceasefire in Iran. The spot pistachio prices will not likely to increase during the coming days.
पिस्ता : तेजी की आशा नहीं
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद पिस्ते की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि जल्दी ही ब्याह-शादियां शुरू होने वाली है और तापमान में भी वृद्धि होने की उम्मीद है लेकिन ईरान में सीजफायर लागू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में तेजी की आशा नहीं दिख रही है।
Cumin: no more downfall
New Delhi, 09 April (NNS): The arrivals of cumin may increase in Unjha. There were around 50000/55000 bags of cumin reported to arrive and the prices declined by Rs 75/120 per 20 kg. During the previous day, the arrivals reported to be around 30000/35000 bags. The prices of this famous commodity remained stable at Rs 24600 per quintal due to the limited buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200/300 per quintal. The active contract prices dropped down by Rs 280 or 1.25 percent to Rs 22120 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may show downfall during the near future.
जीरा : मंदी की आशंका
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक में फिर से बढ़ोत्तरी हुई। आज वहां पर इस प्रमुख किराना जिंस की आवक बढ़कर 50-55 हजार बोरियों की होने तथा 75-120 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की गिरावट आने की खबर मिली। एक दिन पूर्व वहां इसकी करीब 30-35 हजार बोरियों की आवक हुई थी। यहां बढ़ी कीमत पर भी हल्की-फुल्की लिवाली बनी होने से जीरा सामान्य 24,600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 280 रुपए या 1.25 प्रतिशत मंदा होकर 22,120 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत घट सकता है।
