New Delhi, 09 April (NNS): Here, the prices of coconut powder remained stable at the same level after the increment of Rs 2000 per quintal during the previous days, due to this reason, here also, the prices of coconut powder remained stable at Rs 7000 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per 25 kg. The market sentiments may affect as the wedding will likely to be start soon. There is no fear of downfall in the spot coconut powder prices during the coming days.
गोला बुरादा : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस)। गोले की कीमतों में पिछले दिनों आई करीब 2 हजार रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के बाद भी यहां गोला बुरादा में स्थिरता छाई हुई है। यही वजह है कि यहां गोला बुरादा सामान्य 7 हजार रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। जल्दी ही ब्याह-शादियां फिर से शुरू होने वाली हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Cashew: will likely to remain sluggish
New Delhi, 09 April (NNS): The offtake of cashew reported to be sluggish after the uptrend during the previous days, due to this, cashew 180 no. remained stable at Rs 1150 per kg. Before this, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The prices have been ruling at the higher level in the international markets and the rupee showed downfall against the American dollar, due to this, the market sentiments may affect. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.
काजू : सुस्ती बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में कीमत अपेक्षाकृत रूप से ऊंची बनी होने तथा अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने के कारण आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती बनी रहने की संभावना है।
