New Delhi, 08 April (NNS): The prices of rice bran oil declined by Rs 200 to Rs 12500 per quintal because of the constant selling from Punjab and weak demand from both the blenders and the refiners. The prices of imported oils showed soft trend due to the week selling from the importers. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more decrement in the prices. Apart from this, the market mein likely to move in the limited area during the near future.
राइसब्रान ऑयल-सीमित घट बढ़
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस) ब्लेंडिंग व रिफाइंड वालों की मांग कमजोर होने एवं पंजाब से बिकवाली से राइसब्रान ऑयल के भाव 200 रुपए घटकर 12500 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। आयातकों की बिकवाली कमज़ोर होने से विदेशी तेलों में नरमी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Mustard: less possibility to decrease
New Delhi, 08 April (NNS): The prices of mustard jumped by Rs 200 to Rs 6750/6800 per quintal due to the weak demand from the mills. In Jaipur, it’s prices also gained in the same ratio to Rs 7250 per quintal. In Agra, mustard prices also quoting at Rs 7750 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more up Trend in the prices during the coming days.
सरसों-तेजी के आसार कम
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस) तेल मिलों की मांग कमज़ोर होने के कारण सरसों के भाव 200 रूपये घटकर 6750/6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। जयपुर में इसके भाव इसी अनुपात में बढ़कर 7250 रुपए प्रति कुंतल रह गए। आगरा में इसके भाव 7750 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें तेजी की उम्मीद कम है।
Cottonseed oil: less possibility to decrease
New Delhi, 08 April (NNS): The prices of castor oil slipped by Rs 250 to Rs 14650 per quintal because of the weak demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. Cottonseed prices also being quoted at 4200/4300 per quintal because of the weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the strong trend in the prices of raw stock. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.
बिनौला तेल-घटने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस) रिफाइंड व वनस्पति घी निर्माताओ की मांग कमजोर होने से बिनौला तेल के भाव 250 रुपए घटकर 14650 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। पंजाब की मंडियों में बिकवाली घटने से बिनौला की कीमतें 4200/4300 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। कच्चे माल में मजबूती का रुख होने के कारण आने वाले दिनों में बिनौला तेल में गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
CPO: no uptrend
New Delhi, 08 April (NNS): In Kandla, the prices of CPO reduced by Rs 350 to Rs 11600 per quintal due to the weak demand and the announcement of ceasefire in America and Iran. In KLC, the pieces of CPO contract April delivery rose by 141 Ringgit to 4550 Ringgit per tonne due to weak speculative buying. It’s May delivery contract also went down by 148 Ringgit to 4552 Ringgit per tonne. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.
सीपीओ-तेजी नहीं
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस) अमेरिका व ईरान में युद्ध विराम की घोषणा किए जाने तथा मांग कमजोर होने से विदेश में सीपीओ के भाव कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 350 रुपए घटकर 11600 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। सटोरिया लिवाली घटने के एल सी में सीपीओ अप्रैल 141 रिंगट 4550 तथा मई 148 रिंगिट घटकर 4552 रिंगिट प्रति टन रह गए। आपूर्ति को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मज़बूत रह सकता है।
Mustard cake: likely to remain stable
New Delhi, 08 April (NNS): The prices of mustard cake reduced by Rs 100 to Rs 2900/3100 per quintal due to the week demand from the cattle feed manufacturers and soft trend in the prices of mustard. In Bhatinda, it’s prices have been quoted at Rs 2800/2850 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices of mustard cake. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.
सरसों खल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस) सरसों में नरमी का रुख होने तथा पशु आहार वालों की मांग घटने से सरसों खल के भाव 100 रुपए घटकर 2900/3100 रूपए प्रति क्विंटल रह गये। भटिंडा में इसके भाव 2800/2850 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सप्लाई और मांग को देखते सरसों खल की कीमतों मे गिरावट की संभावना कम है, बाजार मजबूत रह सकता है।
