New Delhi, 07 April (NNS): the export trade of milk powder gets affected because of the ongoing war between Israel, Iran and America. The stockists started purchasing the stock at the lower level and the wedding consumption will remain constant, due to this reason, the prices may not show more downfall. The dry fruits manufacturers are purchasing the stock of milk powder at the lower level. On the other hand, the traders of South India are not selling they are stock at the lower level from the last three days. In contrary to this, it’s prices improved by $10/15 per tonne, due to this reason, the premium quality milk powder remained stable at Rs 395/305 per kg. The inferior quality stock has been selling out rapidly in Manila, Bangladesh, Oman and Nepal. The cow milk powder of South India is being traded at Rs 260/270 per kg in the markets of North India. Therefore, the prices showed temporary downfall. Now, the trade should not be done at the lower level.

दूध पाउडर-अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस) यद्यपि दूध पाउडर में इजरायल ईरान एवं अमेरिका के वार से निर्यात व्यापार कम हुआ है, तथापि नीचे भाव में स्टॉकिस्ट लिवाल आने लगे हैं तथा आगे शादियों की खपत रहने वाली है। जिस कारण और मंदा समाप्त समझना चाहिए। दूध पाउडर नीचे भाव में मावा निर्माता खरीद रहे हैं। दूसरी गत तीन दिनों से दक्षिण भारत बिकवाली घटाकर नहीं आ रही है। वहीं विदेशी बाजारों में इसके भाव 10-15 डॉलर प्रति टन बढ़ गए हैं। जिस कारण दूध पाउडर के भाव प्रीमियम क्वालिटी के 295/308 रुपए प्रति किलो पर ठहर गए हैं। मनीला बांग्लादेश ओमान एवं नेपाल में हल्के माल तेजी से जाने लगे हैं। दक्षिण भारत का कॉउ मिल्क पाउडर उत्तर भारत की मंडियों में आकर 260/270 रुपए प्रति किलो आकर बिक रहा है। अत: इसमें टेंपरेरी मंदा आया है। आगे मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Desi ghee: higher enquiry in export

The stock of butter reported to be high in the plants of North India as compared to the same period of the previous year. The stucked the containers of previous month have already been sold out and the new shipments have been done constantly, for this, the exporters are taking enquiry for the butter 82 fats stock. Whereas, the prices of liquid milk improved by Re 1 per litre in some areas, in these circumstances, the prices of butter gained by Rs 10/15 per kg and there is no downfall in the prices of desi ghee. It is expected that the prices of desi ghee may increase after some days. Here, the premium quality desi ghi also being traded between Rs 9000/9150 per quintal, whereas, the companies are quoting the prices at Rs 9150/9300 per quintal.

देसी घी-निर्यात में पूछपरख बढ़ी

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस) उत्तर भारत के प्लांटों में बटर का स्टॉक, गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में अधिक जरूर है, पिछले महीने के फंसे बटर के कंटेनर निकल चुके हैं तथा नए शिपमेंट होने लगे हैं, उसके लिए निर्यातकों की बटर 82 फैट्स माल की पूछ परख आने लगी है, सौदे भी हो रहे हैं। कल कुछ क्षेत्रों में एक रुपया लीटर लिक्विड दूध के भाव बढ़ने के भी समाचार दें। इन परिस्थितियों में बटर में जल्दी 10-15 रुपए की तेजी लग रही है तथा देसी घी का मंदा भी रुक गया है। आगे थोड़े दिन ठहर कर देसी घी के भी बाजार बढ़ जाएंगे। यहां प्रीमियम क्वालिटी के देसी घी के भाव 9000/9150 रुपए प्रति टीन बिक रहे हैं, जबकि कंपनियां 9150/9300 रुपए तक बोल रही है।