The production of wheat expected to be high this year and in Central pool,  the stock is being purchased at the minimum support price of Rs 2585 per quintal. The market of wheat showed strong trend because of the increment in demand from the roller flour Mills at lower level. Here, the new milk quality wheat of Madhya Pradesh also being traded between Rs 2520/2525 per quintal, due to this reason, the prices of old wheat have been ruling at the higher level as comparatively. On seeing the crop in the yields, the market may not show more uptrend, but the market may not cross to Rs 2500 per quintal.

गेहूं-नये माल आने से मंदा

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने का अनुमान है तथा केंद्रीय पूल में खरीद भी 2585 रुपए प्रति कुंतल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने वाला है। नीचे भाव पर रोलर फ्लोर मिलों की मांग निकलने से थोड़ा बाजार मजबूत हो गया है। यहां नया गेहूं मध्य प्रदेश का मिल क्वालिटी 2520/2525 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है, उसमें नमी है। इसलिए पुराना गेहूं इससे कुछ ऊंचा है। खेतों में फसल को देखते हुए बाजार तेज नहीं लग रहा है, लेकिन दिल्ली 2500 रुपए का घर तोड़ना भी मुश्किल लग रहा है।

Fine rice: crisis will remain high after the correction

This year, the production of paddy went down by 36/37 percent in all the states including UP, Haryana, Punjab, Rajasthan and Madhya Pradesh. It is true that the export gets affected for Iran and America because of the ongoing war, but the ways are open for the other countries. The shock of Indian rice has been selling at the sluggish rates, due to this, a lot of deals for March and April shipments have been remaining to the exporters, due to this reason,  the prices of rice sela 1509 and sela 1718  went up by Rs 200 to Rs 7800/8000 and Rs 8400/8600 per quintal respectively owing to the constant buying from the exporters. These deals we made for sacks of goods. Here, rice steam 1401 also quoting at Rs 9000/9200 per quintal. The milling prices from paddy should heavy increment, on seeing this, the market may increase during the coming days.

चावल बारीक-करेक्शन के बाद तेजी कायम

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस) धान का उत्पादन इस बार यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान तथा मध्य प्रदेश सभी राज्यों में 36-37 प्रतिशत कम हुआ है। हम मानते हैं कि ईरान से अमेरिका का तनाव चलने से वहां के लिए निर्यात प्रभावित हुआ है, लेकिन अन्य देशों के रास्ते खुले हुए हैं। भारतीय चावल सबसे सस्ता बिक रहा है, इसलिए निर्यातकों के पास मार्च-अप्रैल शिपमेंट के काफी सौदे बाकी हैं। इस वजह से निर्यातकों की लिवाली से 2 दिन के अंतराल 200 रुपए बढ़कर 1509 सेला 7800/8000 रुपए एवं 1718 सेला चावल 8400/8600 रुपए प्रति कुंतल रह गया है। यह सौदे बोरियों के माल के हुए हैं। इधर 1401 स्टीम चावल 9000/9200 रुपए तक बोलने लगे हैं। धान से मिलिंग पड़ता महंगा है, इसे देखते हुए अभी बाजार और तेज हो जाएगा।

Maize: should purchase at the current rates

The crop of maize have already been sold out in Chhindwara, Linga, multaai and shivni line of Madhya Pradesh. Whereas, almost 90% of both inferior and superior quality stock has already been sold out in the ethanol companies during the previous month. It’s prices went up by Rs 100 to Rs 1850/1900 per quintal in the markets. Now, the traders of Madhya Pradesh and Maharashtra started exporting the stock rather than the ethanol companies. The ready crop of Bihar does not seems favourable, in these the circumstances, the prices of maize may show good uptrend. The inferior quality stock has been selling out in the ethanol and the dry starch companies.

मक्की-वर्तमान भाव में खरीदते रहिए

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस) एमपी के  छिंदवाड़ा लिंगा मुलताई शिवनी लाइन में मक्की निपट चुकी है। वहां बीते माह में हल्के भारी सभी तरह के मक्की  इथेनॉल कंपनियों में 90 प्रतिशत जा चुका है। वहां मंडियों में 100 रुपए बढ़ाकर लूज व्यापार 1850/1900 रुपए प्रति क्विंटल के बीच होने लगा है। अब कारोबारियों का रुझान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र का इथेनॉल कंपनियों की बजाय निर्यात में बनने लगा है।  बिहार में तैयार फसल भी अनुकूल नहीं है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में मक्की में अच्छी तेजी लग रही है। हल्के माल एथेनॉल एवं सूखा स्टार्च कंपनियों में काफी जा चुका है।

Millet: no logic of downfall

The trade of millet has been started improving constantly. We believe that there is a shortage of stock in the markets and its arrivals have already been over in the markets of Western UP, Haryana and Rajasthan. Only the store stock has been selling out rapidly. The stock of millet also selling out constantly in the markets because of the implement in the prices of maize from the last some days and now, it is ruling at Rs 2000/2030 per quintal. In Mauli Barwala reach, it is being traded between Rs 2060/2100 per quintal and there is no possibility of more increment in the prices because the arrivals of millet from eastern and middle UP reported to be week because of the constant rainfall. Therefore, the trade should be done at the current rates.

बाजरा-घटने का तंत बिल्कुल नहीं

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस) बाजरे का व्यापार इस समय सुधरने लगा है। हम मानते हैं कि स्टॉक भी ज्यादा नहीं है, बाजरा पश्चिमी यूपी, हरियाणा, राजस्थान की मंडियों में आवक पूरी तरह समाप्त हो गई है, केवल स्टॉक के माल बिक रहे हैं, वह भी मकई में कुछ दिनों की आई तेजी से काफी कट चुके हैं तथा उसके भाव 2000/2030 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं। मौली बरवाला पहुंच में 2050/2100 रुपए का व्यापार हो रहा है। अब इसमें और तेजी की संभावना है, क्योंकि पूर्वी व मध्य यूपी का बाजरा, फसल तैयार के समय बरसात से काफी कम आया है। अत: वर्तमान भाव पर व्यापार करना चाहिए।

Masoor: trade will be profitable

The demand of masoor reported to be high from both the domestic and the neighbouring countries as compared to before. It’s new crop have been sold out in mungavali, Ganj basoda, Sagar, Bhopal and beenaganj line, due to this reason, the prices of desi stock showed intermittent uptrend despite the sluggish rate of imported stock. In Bilti, here, it is being traded between Rs 6900/6950 per quintal and the arrivals of the stock from Canada seems difficult. Here, small masoor also ruling at Rs 7600/8400 per quintal. It’s dal also being available at Rs 78/90 per kg. The prices of masoor and it’s dal may increase in the near future.

मसूर-व्यापार लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस) मसूर में घरेलू एवं पड़ोसी देशों की मांग पहले की अपेक्षा बढ़ गई है, नई फसल मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में सिमट चुकी है, इस वजह से आयातित सस्ता के बावजूद भी देसी माल में रुक रुक कर तेजी का रुख बना हुआ है। मसूर बिल्टी में यहां 6900/6950 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है तथा कनाडा का माल इससे सस्ता मुश्किल लग रहा है। इधर छोटी मसूर 7600/8400 रुपए प्रति कुंतल की ऊंचाई पर पहुंच गई है। दाल के भाव 78/90 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। आगे मसूर व दाल में और तेजी लग रही है।

Urad: possibility to increase after the downfall

There is a shortage of urad stock in the pipeline and the stock of desi urad has already been over, but the market has remained under pressure because the containers have unloaded in Chennai during the previous days. There is a rumour that 4 to 5 containers will arrive in the current month, due to this reason, the market showed heavy downfall. Here, the prices of urad FAQ and SQ held stable at Rs 8450 and Rs 9025 per quintal respectively. The prices of both dal dhoya and chhilka slipped by Rs 1/2 per kg, but it is profitable to purchase the stock at the current rates because 40% of the cargo that is about to be unloaded belongs to Chennai, in the circumstances, it’s prices went down by Rs 50, but it may not show more downfall and the trade will be profitable at the current rates. The difference between the prices seems weak due to the higher selling of small quality stock as compared to the bold stock. It is expected that the prices of urad may increase after the correction.

उड़द-मंदे के बाद फिर तेजी संभव

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस) उड़द अभी पाइपलाइन में ज्यादा स्टाक में नहीं है तथा देशी उड़द समाप्त हो चुकी है, लेकिन पिछले दिनों काफी कंटेनर चेन्नई उतरने से बाजार दब गया है। तथा चर्चा है कि चार-पांच शिपमेंट और चालू माह में लगने वाले हैं, जिस कारण दहशत में बाजार टूट गए हैं। यहां एफ ए क्यू 8450 एवं एस क्यू 9025 रुपए प्रति क्विंटल रह गया है। दाल धोया एवं छिलका में भी एक-दो रुपए किलो की गिरावट आ गई है, लेकिन इन भावों में माल खरीदना चाहिए, क्योंकि जो माल उतरने वाले हैं, उसमें 40 प्रतिशत माल चेन्नई वालों के ही है, इन परिस्थितियों में दहशत में 50 रुपए की और गिरावट आ सकती है, लेकिन ज्यादा मंदा नहीं आएगा तथा इन भावों का माल फिर लाभ दे जाएगा। मोटे माल की अपेक्षा, छोटे माल ज्यादा बिकने से इनमें भावों का अंतर कम रह गया है तथा करेक्शन के बाद फिर तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Moong: should sell at the higher level

The supply of moong has already been over from Rajasthan. Here, it is being traded between Rs 6500/8400 per quintal. The stock has been available at the reasonable prices to the dhoya Mills. Presently, the best quality stock have been ruling at Rs 8600/8700 per quintal. The crop of Madhya Pradesh will likely to arrive soon, due to this, it is profitable to sell the stored stock at the current level. However, the traders have sold their both inferior and superior quality stock in the markets but there is a shortage of demand in the ready stock. Therefore, the trade should not be store at the current level.

मूंग-बढ़े में बेचते रहिए

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस) यद्यपि राजस्थान से मूंग की आपूर्ति समाप्त हो चुकी है, यहां 6500-8400 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। धोया मिलों को भरपूर पड़ता लग रहा है। फिलहाल बढ़िया माल 8600/8700 रुपए बिक रहा है। एम पी की फसल आने वाली है, इसलिए अब स्टॉक के माल को बेचना चाहिए। हालांकि हल्के भारी माल, कारोबारियों के माल कट चुके हैं, लेकिन पक्के मालों में ग्राहकी की कमी बनी हुई है। अत: अब रोकना लाभदायक नहीं रहेगा।

Tur: should purchase at the current level

There is a shortage of old stock of tur in the markets but the Dal of Katni and Hathras line have been selling at the lower level. On the other hand, it’s prices showed downfall as compared to before in the markets of Bihar, Bengal, Assam and Odisha because of the week prices of khesari dal, pea and Buttery in MP. Here, the demand of reported to be sluggish from the Mills due to the feeble upcountry demand, as a result, the prices of lemon tur dropped down by Rs 200 to Rs 7900 per quintal. Now, the procurement of tur will be profitable at the lower level during the coming days.

तुवर-अब फिर खरीद करिए

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस) तुवर का पुराना स्टॉक भी मंडियों में नहीं है, लेकिन कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल एक बार फिर नीचे बिक रही है। उधर मध्य प्रदेश में बटरी, खेसारी दाल एवं मटर के भाव थोड़ा नीचे होने से बिहार बंगाल असम उड़ीसा की मंडियों में अब पहले की अपेक्षा सस्ती पड़ रही है। यहां चालानी मांग घट जाने से दाल मिलों की तुवर में पकड़ ढीली पड़ गई है, फलत: अगर दो दिनों में 200 रुपए टूटकर यहां लेमन तुवर 7900 रुपए प्रति क्विंटल लेमन तुवर के भाव रह गए है। अब नीचे वाले भाव में खरीद कम समय में लाभ दे जाएगी।

Gram desi: shortage of demand

The supply of Gram desi reported to be sluggish from the producing markets. Here, the supply of gram has already been over from Australia, due to this, the prices of its stored stock have been ruling between Rs 5700/5725 per quintal. This year, the prices of Gram Rajasthan on standing motor also being quoted at Rs 5500/5550 per quintal. The prices of its dal also ruling at the soft level as per its quality. There is a lack of arrival pressure of the new stock in the current month, in these circumstances, the market of gram may show intermittent increment during the coming days.

देसी चना-ग्राहकी की कमी

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से काफी घट गई है। इधर ऑस्ट्रेलिया के चने की आपूर्ति समाप्त हो जाने से इसके भाव स्टॉक के माल के बाजार में 5700/5725 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। राजस्थानी माल इस बार हल्का आने से खड़ी मोटर में 5500/5550 रुपए प्रति कुंतल बोल रहे हैं। दाल के भाव भी क्वालिटी के अनुसार नरम बोल रहे हैं। चालू माह में नये चने का प्रेशर अभी तक नहीं बना है, इन परिस्थितियों में अभी चने का बाजार रूककर कर तेज ही रहने वाला है।

Rajma chitra: market remained under pressure due to the profit taking selling

New Delhi, 07 April (NNS): The prices of rajma chitra gained by Rs 8/10 per kg. Here, the arrivals of the stock from Barsi line seems high. Presently, the prices of rajma chitra Indian Brazil dropped down from Rs 96/98 to Rs 94/96 per kg due to the weak demand in the markets from theast two to three days. The stock of China gained by Rs 8/10 per kg, after this, its prices softened by Rs 2 per kg, despite this, the prices of have been ruling at the higher level in China, due to this, the prices of upcoming stock have been ruling at the higher level, due to this, the prices may increase after the correction and the prices may increase during the coming days.

राजमां चित्रा-प्रोफिट टेकिंग से दबा

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस) राजमां चित्रा में एक सप्ताह के अंतराल 8/10 रुपए किलो की तेजी आ गई थी, इधर बारसी लाइन का माल ही ज्यादा चल रहा है। फिलहाल दो-तीन दिन के अंतराल बाजारों में ग्राहकी कमजोर होने से इंडियन ब्राज़ील 96/98 से घटकर 94/95 रुपए प्रति किलो रह गया है। चीन का माल में भी 8/10 रुपए प्रति किलो बढ़ने के बाद 2 रुपए मुलायम बोल रहे हैं, इन सब के बावजूद भी चीन में ऊंचे भाव होने से आने वाले सौदे काफी महीने पड़ रहे हैं इसलिए करेक्शन के बाद फिर तेजी लग रही है तथा वर्तमान वाले नीचे के भाव छूटते जाएंगे।

Gram kabuli: lack of arrival pressure in the markets

The production of gram kabuli is expected to decline by around 22–23 percent this season due to adverse weather conditions at the time of sowing. We believe that there is a lack of old stock in the markets, but the arrival pressure of the new crop is not high in markets across Maharashtra, Karnataka, and Andhra Pradesh. The same situation is observed in Madhya Pradesh as well. There is a possibility of downfall in the prices of gram kabuli. The traders of gram kabuli are facing a huge loss due to the heavy shortage of the stock in the markets, otherwise, prices should not be at these levels. Over the past two days, both new and old Maharashtra-origin stock has remained sluggish at Rs 65/69 per kg. Traders are indicating higher stock levels in Karnataka, but due to the lack of heavy arrivals in mandis and firm prices in international markets, the traders are not selling their stock during the coming days.

काबुली चना-मंडियों में माल का प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चने बिजाई के समय प्रतिकूल मौसम से इस बार 22-23 प्रतिशत उत्पादन कम होने का अनुमान आ रहा है। हम मानते हैं कि पुराना माल मंडियों में काफी बचा हुआ है, लेकिन नए माल का प्रेशर महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र प्रदेश किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। मध्य प्रदेश में भी नहीं है, कहीं ना कहीं उत्पादन में अनुमान से अधिक पोल की संभावना प्रबल होने लगी है। बाजार में केवल ग्राहकी की भारी कमी के चलते काबुली चना के कारोबारियों पर चोट लगी है, अन्यथा ये भाव दिखाई नहीं देने चाहिए। नए पुराने महाराष्ट्र के माल 65/69 रुपए प्रति किलो गत दो दिनों से सुस्त पड़ गए हैं। कारोबारी कर्नाटक में स्टॉक अधिक होने की बात बोल रहे हैं, लेकिन मंडियों में प्रेशर नहीं होने तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से काबुली चने में बेचू कम आ रहे है।

Pea: no possibility of downfall

New Delhi, 07 April (NNS): We believe that some stock of peas is still lying at the Indian ports, but, the new crop from overseas markets has been arriving since September–October. Despite this, the consumption of pea remained high as compared to the other pulses, due to this reason, the prices of pea Russia and Canada also selling at Rs 3950 and Rs 4000 per quintal respectively and there is no risk in the trade, on seeing these circumstances, the pea which is being traded at Rs 4100/4200 per quintal and there is no risk in the trade at the current level during the near future.

मटर-मंदे की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस) हम मानते हैं कि मटर का स्टॉक भारतीय बंदरगाहों पर भी कुछ पड़ा हुआ है, लेकिन नयी फसल विदेशों की सितंबर-अक्टूबर से चल रही है, इन सब के बावजूद भी मटर की खपत अन्य दालों से अधिक होने से वर्तमान भाव में जो मटर रूस की 3950 एवं कनाडा की 4000 रुपए बंदरगाहों पर बिक रही है, इसमें कोई जोखिम नहीं है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में यहां जो मटर 4100/4200 रुपए के आसपास बिक रही है, इसमें दूर-दूर तक जोखिम नहीं है।

Guar gum: no downfall

New Delhi, 07 April (NNS): The prices of guar gum remained strong at Rs 10800/10900 per quintal owing to the weak selling and higher industrial demand along with the exporters. In Jodhpur mandi, guar prices have been ruling at Rs 5650/5700 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices held firm at Rs 5500/5550 per quintal. In NCDEX, the prices of guar gum April delivery showed uptrend owing to the higher speculative buying. There is no possibility of downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

ग्वार गम-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस) निर्यातकों के साथ-साथ औद्योगिक मांग निकलने एवं बिकवाली कमज़ोर होने ग्वार गम के भाव 10800/10900 रुपये प्रति क्विंटल पर  मजबूत रहे।जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5650/5700 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए।हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5500/ 5550 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। सटोरिया लिवाली बढ़ने से एनसीडीईएक्स में ग्वार गम अप्रैल डिलीवरी में तेजी का रख रहा। भविष्य मेइसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार  मज़बूत रह सकता है।