New Delhi, 07 April (NNS): The prices of cloves remained stable at Rs 840 per kg due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar.  There is no fear of downfall in the spot cloves prices during the near future.

लौंग : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां लौग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 840 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग घटने का डर नजर नहीं आ रहा है।

Red chilli: no possibility of downfall

New Delhi, 07 April (NNS): There were around 1.25 lakh bags of red chilli reported to arrive in Guntur  and the prices held stable at the same level of the previous day because of the limited buying. Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 24500 per quintal due to the sluggish buying even after the uptrend during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The spot red chilli prices will not likely to decrease during the coming days.

लालमिर्च : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस)। गुंटूर में इन दिनों लालमिर्च की करीब 1.25 लाख बोरियों के आसपास आवक हो रही है। हल्की-फुल्की लिवाली बनी, होने से कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। बीते दिन आई तेजी के बाद यहां लिवाली सुस्त पड़ने से लालमिर्च 24,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। अगले सप्ताह से ब्याह-शादियां फिर शुरू होने वाली हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मंदी की आशंका नहीं है।

Small cardamom: no more decrement

New Delhi, 07 April (NNS): Today, the prices of small cardamom remained stable at the same level due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days, due to this reason, here, the prices of small cardamom remained stable at Rs 2600 per kg. Recently, the prices of small cardamom went down by Rs 50 per kg. The arrivals of small cardamom ascended to 45930 kg in the South Indian Green Cardamom Online Private Limited Auction. The average auction price jumped to Rs 2516.04 per kg due to the strong buying after the higher arrivals. Before this, its prices were at Rs 2329.73 in the last auction which held on 25th March. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी बिक्री सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची में स्थिरता का रुख बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई साऊथ इंडियन ग्रीन कार्डमम ऑनलाईन प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में इसकी आवक बढ़कर 45,930 किलोग्राम की होने की सूचना मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2516.04 रुपए पर जा पहुंचने की जानकारी मिली थी। इससे पूर्व 25 मार्च को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2329.73 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Black pepper: will remain strong

New Delhi, 07 April (NNS): The prices of black pepper markara improved by Rs 5to Rs 770 per kg owing to the higher offtake even after the improved trend during the previous days. Recently, the prices have gone up in the same ratio. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the limited selling from the farmers. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.

कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद भी उठाव और बढ़ने से यहां कालीमिर्च में थोड़ी और वृद्धि हुई। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 5 रुपए और बढ़कर 770 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतना ही सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। किसानों की बिकवाली सीमित बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Dry ginger: no fear of downfall

New Delhi, 07 April (NNS): Here, the prices of dry ginger remained firm at Rs 28000 per quintal due to the sluggish offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the strong export. There is no fear of downfall in the spot dry ginger prices during the near future.

सौंठ : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां सौंठ का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। निर्यात मजबूत बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ घटने का डर नजर नहीं आ रहा है।

Pistachio: will remain strong

New Delhi, 07 April (NNS): The prices of pistachio Peshawari remained stable at Rs 3700 per kg due to the affected import amid ongoing war. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect because of the starting the wedding season from the next month and weak rupee against the American dollar. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.

पिस्ता : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस)। ईरान में पिछले करीब 39 दिनों से जंग चल रही है। इस जंग के कारण वहां से पिस्ते के आयात में दिक्कत हो रही है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। जंग तथा अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका के साथ-साथ अगले सप्ताह से ब्याह-शादियां भी शुरू होने की उम्मीद से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।

Cumin: more uptrend

New Delhi, 07 April (NNS): There were around 65000 bags of cumin reported to arrive during the previous day, but today, the arrivals went down to 50000 bags. The prices of this famous commodity slipped by Rs 20/25 per 20 kg owing to the limited support of buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 300 per quintal. The active contract prices dropped down by Rs 165 or 0.73 percent to Rs 22300 per quintal because of the weak speculative buying. The market sentiments may affect because of the higher arrivals. The spot cumin prices will not likely to increase during the near future.

जीरा : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस)। एक दिन पूर्व ऊंझा में जीरे की आवक रिकॉर्ड 65 हजार बोरियों के ऊंचे स्तर पर होने के बाद आज आवक थोड़ी घटकर 50 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक में आई इस कमी के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। यहां बढ़ी कीमत पर भी लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से जीरा सामान्य 24,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर रुका रहा। एक दिन पूर्व इसमें 300 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 165 रुपए या 0.73 प्रतिशत मंदा होकर 22,300 रुपए पर आ गया। ऊंची आवक से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की उम्मीद नहीं है।