New Delhi, 06 April (NNS): Almost 90 percent of the maize stock have already been over due to the demand from the ethanol companies in Madhya Pradesh and Rajasthan. Some exporters and the consuming companies are purchasing the stock at the lower level, due to this, now, the average quality stock also ruling between Rs 1850/1900 per quintal, now, the buyers are not buying the inferior quality stock of maize. In Bangladesh, it’s prices have been ruling at the higher level and the prices of maize May show good uptrend. In Haryana and Punjab reach, the stock of Madhya Pradesh and Bihar is being available at Rs 2100/2150 and Rs 2250 per quintal respectively. Now, the stock has not been available after the increment of Rs 100 per quintal. It is expected that the prices may increase because of the sluggish sowing in Bihar. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current prices.
मक्की-मांग निकलने लगी
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस) मक्की का स्टाक मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में एथेनॉल कंपनियों की मांग से लगभग 90 प्रतिशत समाप्त हो चुका है। नीचे वाले भाव में कुछ निर्यातक एवं खपत वाली कंपनियां खरीद गई है, जिससे अभी 1850/1900 रुपए प्रति कुंतल एवरेज क्वालिटी की मक्की हो गई है, नीचे वाली मक्की का कोई लिवाल नहीं हैं, आगे बांग्लादेश में भाव ऊंचे चल रहे हैं, उसका निर्यात होने पर मक्की में अच्छी तेजी की संभावना दिखाई दे रही है। जो व्यापार हरियाणा पंजाब पहुंच में एमपी के माल का 2100/2150 एवं बिहार के 2250 रुपए चल रहे थे, अब 100 रुपए बढ़ाकर भी माल नहीं मिल रहे हैं। बिहार में बिजाई कम होने से और तेजी लग रही है। अत: वर्तमान भाव पर माल लेकर चलना चाहिए।
Wheat: no possibility of more downfall
New Delhi, 06 April (NNS): The all-round demand of wheat showed downfall in both the roller flour mills and the flour chakkis during the previous week, due to this, it’s prices slipped by Rs 100 to Rs 2500/2530 per quintal during the last 5 to 6 days. However, the new crop has been rapidly harvesting in Madhya Pradesh and its arrival seems high in the markets. Apart from this, the quality of the crop reported to be superior, despite all this, the arrival pressure of wheat will increase after sometime in North India but, its prices should heavy downfall, due to this, the prices may not decrease in the near future.
गेहूं-और घटने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह गेहूं में रोलर फ्लोर मिलों एवं आटा चक्कियों की चौतरफा मांग घट गई है, जिससे 5-6 दिनों में 100 रुपए घटकर 2500/2530 रुपए प्रति कुंतल के निम्न स्तर पर आ गए हैं। हालांकि नयी फसल मध्य प्रदेश में जोरों पर कट रही है तथा वहां की मंडियों में भरपूर आवक होने लगी है तथा फसल भी बहुत बढ़िया है, इन सब के बावजूद उत्तर भारत में गेहूं के प्रेशर में थोड़ा समय लगेगा तथा भाव निचले स्तर पर आ चुके हैं, जिससे और मंदा नहीं लग रहा है।
Fine rice: may show more uptrend
New Delhi, 06 April (NNS): The supply of fine paddy reduced to 6/7 lakh bags in the markets of Haryana, Punjab, UP and Rajasthan. The prices of 1509 variety have been ruling between Rs 3800/3900 per quintal in the producing markets due to the easing of the war. The market of paddy showed strong trend because of the constant demand from the exporters. Now, the sellers are not selling the stock at the higher level. The reality is that the prices of both rice sela and it’s steam ascended by Rs 300 per quintal due to the constant demand from the exporters during the previous weak. Here, the arrivals of paddy have not showed uptrend due to the sluggish production. On seeing this, rice sela 1718 also ruling at Rs 8200/8300 per quintal. Similarly, rice 1401, 1408 and 1509 may show Good uptrend during the near future.
बारीक चावल-और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस) बारीक धान की आपूर्ति घटकर हरियाणा पंजाब हरियाणा यूपी राजस्थान की मंडियों में 6-7 लाख बोरी के करीब रह गयी है। युद्ध में आई नरमाई से उत्पादक मंडियों में भाव बढ़कर 1509 प्रजाति के 3800/3900 रुपए प्रति क्विंटल के बीच अलग-अलग मंडियों में हो गए हैं। चावल में निर्यातकों की मांग बनी रहने से बाजार तेजी लिए बना हुआ है, अभी बढ़े भावों में बेचू कम आ रहे हैं। वास्तविकता यह है कि निर्यातकों की पिछले सप्ताह में मांग काफी अच्छी हो जाने से चावल सेला एवं स्टीम के भाव 300 रुपये उपर हो गए हैं। इधर उत्पादन घटने से धान की आवक नहीं बढ़ पा रही है। इधर शिपमेंट इस महीने से फिर होने वाले हैं। यह देखकर जो 1718 सेला चावल 82/83 सौ रुपए प्रति कुंतल से कम में बेचू नहीं आ रहे हैं। इसी अनुपात में 1401 एवं 1408 सहित 1509 चावल में भी भविष्य में अच्छी तेजी की संभावना दिखाई दे रही है।
Millet: no logic of downfall
New Delhi, 06 April (NNS): During the previous week, the supply of millet has already been over in Uttar Pradesh, Haryana and Rajasthan. Here, the prices of maize went up by Rs 250/300 per quintal during the last 20 days, due to this, the stockists are taking interest in purchasing the stock of millet at the current rates because of the higher prices of maize, due to this, the processing of millet also seems high in the consuming industries. The millet of prayagraj, Etawah, Etah and Mainpuri line have already been sold out in the markets, in these circumstances, the market may increase from here during the coming days.
बाजरा-मंदे का कोई लॉजिक नहीं
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह बाजरे की आपूर्ति यूपी राजस्थान हरियाणा में समाप्त हो चुकी है, इधर पिछले 20 दिनों में मक्की भी 250/300 रुपए बढ़ गई है, जिससे वर्तमान भाव में खरीद करने से स्टाकिस्ट इंटरेस्ट लेने लगे हैं, क्योंकि मकई के भाव काफी ऊंचे होने से खपत वाले उद्योगों में बाजरे के प्रोसेसिंग बढ़ गई है। प्रयागराज इटावा एटा मैनपुरी लाइन का बाजरा भी निबट चुका है, इन परिस्थितियों में अब यहां से और तेजी लग रही है।
Masoor: market will remain high
New Delhi, 06 April (NNS): The production of masoor seems weak as compared to the consumption because of the constant rainfall on the time of sowing. This year, the production of masoor expected to be around 19 lakh metric tonnes, where the consumption is almost 30 lakh metric tonnes. On the other hand, the prices of masoor have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, it’s import prices showed heavy increment. Here, in Bilti, masoor is being traded at Rs 6900/6950 per quintal during the last fortnight because of the constant buying. The masoor of Canada also selling between Rs 6100/6150 per quintal. Now, it is expected that the prices may increase during the coming days.
मसूर-बाजार तेज रहेगा
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस) मसूर का उत्पादन खपत के अनुरूप नहीं है, क्योंकि बिजाई के समय लगातार भारी बरसात हुई थी। इस बार 19 लाख मीट्रिक टन के करीब ताजा उत्पादन अनुमान आ रहा है, जबकि हमारी खपत 30 लाख मीट्रिक टन पर पहुंच गई है। दूसरी ओर इस बार अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मसूर के ऊंचे भाव हैं, जिससे आयात पड़ता महंगा पड़ रहा है। यहां पिछले पखवाड़े से लिवाली के चलते यहां मसूर बिल्टी में 6900/6925 रुपए प्रति कुंतल के आसपास चल रही है। कनाडा की मसूर 6100/6150 रुपए बिक रही है। अभी इन भावों में और बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है।
Urad: should purchase at the lower level
New Delhi, 06 April (NNS): In Chennai, the previously arrived containers of urad have already been sold out in the markets during the previous week. Now, the desi stock has also been over and now the stock has not been available from Chennai, but in Burma, the prices of both small and bold urad also slipped by $5/10 per tonne, due to this reason, the trade of spot shipments have been done at the lower level. Now the domestic crop will arrive in south India, due to this reason, the prices of urad slipped by Rs 100/150 which stood SQ at Rs 9100 and FAQ at Rs 8500 per quintal respectively. Similarly, the traders are quoting the prices at the lower level in Chennai. The previous deals have been available at the higher level in Chennai, on seeing this, there is no risk in the trade of udad at the current prices.
उड़द-घटे भाव में खरीद करिए
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह चेन्नई में पहले के आए हुए सस्ते उड़द के कंटेनर अब पूरी तरह निबट चुके हैं, अब देशी माल भी समाप्त हो गया है तथा अब इन भाव में चेन्नई से माल नहीं मिल रहे है, लेकिन बर्मा में 5-10 डॉलर प्रति टन छोटी-मोटी उडद के भाव नरम बोल रहे हैं। जिस कारण घटाकर हाजिर शिपमेंट का व्यापार आज सुनने में आ रहा है। आगे घरेलू कोई फसल भी साउथ में आने वाली है। यही कारण है कि 100/150 रुपए और घटकर एस क्यू 9100 एवं एफ ए क्यू 8500 रुपए प्रति कुंतल यहां रह गयी है। इसी अनुपात में चेन्नई में भी घटाकर भाव बोलने लगे हैं। पहले के हुए सौदे और महंगे चेन्नई में आकर पड़ेंगे, इसे देखते हुए वर्तमान भाव की उड़द के व्यापार में दूर-दूर तक रिस्क नहीं लग रहा है।
Moong: should sell at the current rates
New Delhi, 06 April (NNS): During the review week, the prices of moong remained stable at the same level after the increment of Rs 300/400 per quintal due to the shortage of the stock. The crop of moong will likely to arrive during the next month and both the inferior and superior quality stock has already been sold out in the markets. Presently, the stock of Rajasthan also ruling between Rs 6500/8500 per quintal as per the quality. The stock of Madhya Pradesh, Jharkhand and Bihar has already been sold out in the markets. Now, the old tender stock is being available at the higher prices in Madhya Pradesh and the new crop will arrive during the next month, in these circumstances, the prices may decrease after sometime.
मूंग-वर्तमान भाव में बेचिए
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह मूंग में शॉर्टेज बनने से 300/400 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के बाद बाजार ठहर गए हैं। मूंग की फसल अगले महीने मध्य प्रदेश की आने वाली है तथा हल्के भारी माल निपट चुके हैं। इस समय क्वालिटी के अनुसार राजस्थान के माल 6500/8500 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं, एमपी झारखंड बिहार के समाप्त हैं, अभी मध्य प्रदेश में पुराने माल टेंडर वाले महंगे आकर पड़ने लगे हैं तथा नई फसल भी अगले महीने आ जाएगी, इन परिस्थितियों में अभी ठहर कर मंदा आएगा।
Tur: no risk at the current level
New Delhi, 06 April (NNS): The sowing of kharif tur reported to be high, but the production seems week because of the constant rainfall of October. In Chennai, the prices declined by Rs 100/125 per quintal during the last three days, due to this reason, here, the prices of lemon tur reduced from Rs 820 to Rs 8100 per quintal. The arrivals of the stock reported to be weak from Maharashtra because of the higher prices in Solapur, Gulburga, Kali Kothi, Akola, Jalna and Jalgaon line because the mills are getting the stock at the higher level as per its quality and seeds. Now, the prices again showed downfall, on seeing this, the market may increased by Rs 300 per quintal from here.
तुवर-वर्तमान भाव में जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस) तुवर की बिजाई खरीफ सीजन वाली ज्यादा हुई है, लेकिन अक्टूबर की बरसात से उत्पादन कम हुआ है। चेन्नई में पिछले तीन दिनों में 100/125 रुपए की गिरावट आ गई है। यही कारण है कि गत सप्ताह यहां लेमन तुवर 8200 रुपए बिकने के बाद 8100 रुपए प्रति कुंतल रह गई है। महाराष्ट्र के भी माल सोलापुर गुलबर्गा काली कोठी अकोला जालना जलगांव लाइन के पड़ता के अभाव में कम आ रहे हैं, क्योंकि दाने व कश के हिसाब से दाल मिलों को पड़ते नहीं लग रहे हैं। अब नीचे वाले भाव फिर आ गए है, इसे देखते हुए अभी यहां से फिर 300 रुपये बढ़ सकता है।
Gram desi: uptrend after the swamp of downfall
New Delhi, 06 April (NNS): The supply of desi stock showed downfall during the previous week and the arrivals of inferior quality stock seems high, due to this, the stock of Australia also gained by Rs 50/75 to Rs 5700/5750 per quintal, whereas, it’s prices dropped down to Rs 5585/5600 per quintal due to the arrivals of small quality stock. The amount of reported to be high in the mills due to the bold grain as compared to the gram Rajasthan, before this, there is a shortage of stock in all the markets of Rajasthan Madhya Pradesh and Maharashtra. Presently, the stored stock has been processing in the Mills at the current prices. Now, the prices of pea also jumped by Rs 100 per quintal. Therefore, the prices may not show more downfall from here.
देसी चना-दलदल के बाद तेजी
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह देसी माल की आपूर्ति घट गई तथा हल्का माल ज्यादा आया, जिससे आस्ट्रेलिया के माल में 50/75 की बढ़त पर 5700/5750 रुपए का व्यापार हो गया, जबकि देसी माल काफी छोटे दाने का आने से इसके भाव घटकर 5585/5600 रह गए। चना ऑस्ट्रेलिया का आया हुआ पोर्ट पर 50/75 रुपए और महंगा मिल रहा है, जो माल उतरा है, वह राजस्थानी चने के मुकाबले दाने मोटे होने से मिलो में कश अधिक बैठ रहा है, उससे पहले राजस्थान एमपी महाराष्ट्र के माल सभी मंडियों में शॉर्टेज में आ गयी है। वर्तमान में जो स्टॉक से ही दाल मिलों में प्रोसेसिंग हो रहा है। फिलहाल मटर के भाव 100 रुपए ऊंचे होने से देसी चना की खपत सुधर गई है। अत: अभी यहां से और मंदा नहीं लग रहा है।
Rajma chitra: should do profit taking selling
New Delhi, 06 April (NNS): The prices of rajma chitra showed constant uptrend and downtrend during the last one week. Its prices have been ruling at the higher level and the stock of Barsi and Beed line also quoting at the higher level, due to this, here also, its prices have been ruling at Rs 9498 per kg. The upcountry demand seems feeble from the markets. The traders are buying the stock at the higher level in China, due to this, there, tis prices also ruling between $1070/1080 per tonne. Here also, the stock of China also being available at Rs 110/114 per kg due to the higher demand. Presently, the market improved by Rs 5/7 per kg after the correction in the prices.
राजमां चित्रा-मुनाफा भी लेते रहिए
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस) पिछले एक सप्ताह के अंतराल राजमां चित्रा में कभी तेजी कभी मंदा बना हुआ है। चाइना राजमां चित्रा में ऊंचे भाव चल रहे हैं तथा बारसी बीड लाइन के माल भी ऊंचे बोल रहे हैं, जिससे यहां भी इसके भाव 9498 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। मंडियों से चालानी में माल अब कम आ रहा है। चीन में ऊंचे भाव पर लिवाल आने लगे हैं, जिससे वहां 1070-1080 डॉलर प्रति टन के भाव हो गए हैं। यहां भी मांग निकलने से चाइना 110/114 रुपए प्रति किलो बिक गया है। वर्तमान भाव में थोड़ा करेक्शन के बाद फिर बाजार 5/7 रुपए बढ़ जाएगा।
Gram kabuli: weak selling
New Delhi, 06 April (NNS): The new crop of gram kabuli has been started arriving, but the new and the old unfiltered stock of Maharashtra is being available at Rs 65/70 per kg due to the good demand and bullish news from the international markets. The arrivals of the crop expected to be weak because of the unfavourable weather conditions and sowing.
काबुली चना-बिकवाली कमजोर
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चने की फसल आने लगी है, लेकिन विदेशों के तेज समाचार आने एवं मांग भी अच्छी होने से बाजार नये पुराने माल के 65/70 रुपए प्रति किलो पर महाराष्ट्र के बिना छने बिक रहे हैं। आई हुई फसल, बिजाई एवं मौसम की प्रतिकूलता से कम आने की आशंका बनी हुई है।
Pea: will be profitable in the near future
New Delhi, 06 April (NNS): Last week, the government extended the import duty on pea till March 31, 2027, due to this reason, presently, its wholesale prices have been ruling at Rs 40 per kg at the Indian ports and these prices will not be visible at the current level. In Canada, the production of the stock seems weak due to the feeble sowing, due to this, there, the shipments of January and February also quoting up by $15/20 per tonne and here, the production may decrease due to the unfavourable weather conditions and for the new crop. Almost 50 percent of gram desi crop has been consuming in India. The prices may increase during the coming days.
मटर-लाभ मिलने की संभावना
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह सरकार द्वारा मटर पर आयात शुल्क 31 मार्च 2027 तक विस्तार कर दिया गया है। इस वजह से वर्तमान में मटर के जो भाव भारतीय बंदरगाहों पर 40 रुपए प्रति किलो के बीच थोक में कंटेनर के चल रहे हैं, यह भाव भी आगे चलकर दिखाई देने वाले नहीं है। कनाडा में बिजाई घटने से उत्पादन काम हुआ है, इसलिए वहां 15-20 डॉलर प्रति टन बढ़ाकर जनवरी-फरवरी शिपमेंट के भाव बोलने लगे हैं तथा यहां नई फसल हेतु प्रतिकूल मौसम होने से उत्पादन घटने की संभावना है। पूरे भारत में 50 प्रतिशत देसी चना में मटर की दाल में खप रही है। आने वाले समय में और तेजी लग रही है।
