New Delhi, 06 April (NNS): The prices of cashew four pieces remained stable at Rs 820 per kg owing to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 10/15 per kg. The prices have been ruling at the higher level in the international markets and the market sentiments may affect because of the higher import prices. The spot cashew prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

काजू : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में मजबूती बनी रहने के आसार हैं। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 820 रु प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रु की तेजी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में कीमत तुलनात्मक रूप से ऊंची बनी होने तथा रुपया भी कमजोर बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू मजबूत ही बना रहने की उम्मीद है।

Almond kernel: remained sluggish

New Delhi, 06 April (NNS): Here, the prices of almond kernel California eased by Rs 20 to Rs 830 per kg due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the starting of the wedding again. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

बादामगिरी : सुस्ती छाई रहेगी

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में सुस्ती कायम रह सकती है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 20 रुपए मंदी होकर 830 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अगले सप्ताह से ब्याह-शादियां एक बार फिर से शुरू होने वाली हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। तब तक आगामी हफ्ते में बादामगिरी में सुस्ती छाई रह सकती है।