New Delhi, 03 April (NNS): Here, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 850 per kg due to the sluggish buying even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां बादामगिरी में सुस्ती छाई हुई है। इसकी वजह से यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की वृद्धि हुई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में सुस्ती बनी रह सकती है।
Copra: held strong
New Delhi, 03 April (NNS): The sale of copra reported to be sluggish after the uptrend in the prices during the previous days, as a result, the prices of copra in bags remained firm at Rs 35000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 2000 per quintal. The market sentiments may change as the new wedding season will likely to start again. The spot copra prices will likely to remain strong during the coming days.
गोला : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद गोले की बिक्री में सुस्ती छाती जा रही है। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 35 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए की तेजी आई थी। इस महीने ब्याह-शादियां एक बार फिर से शुरू होने वाली हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।
Cashew: will remain sluggish
New Delhi, 03 April (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 930 per kg due to the weak offtake even after the uptrend during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The new crop has been ruling in the markets. However, the market gets affected due to the higher import prices along with the weak rupee against the American dollar and uptrend in the international markets. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.
काजू : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 930 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। देश में इसकी नई फसल चल रही है। हालांकि अंतर्राष्टï्रीय बाजार में कीमत ऊंची बनी होने की खबरों और अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुस्त ही बना रहने का अनुमान है।
