New Delhi, 02 April (NNS): The stockists of MP have been purchasing the stock of maize at the current prices, due to which, in Haryana and Punjab reach, its prices rose by Rs 100 to Rs 2100/2200 per quintal in the current week as per the quality. The reality is that the traders are selling their stock at the strong level due to the improved demand from the ethanol companies during the previous days. Apart from this, there was a fear of maize in the big companies. Presently, the availability of ethanol quality maize reported to be weak, in these circumstances, the market will likely to remain high for some days.
मक्की-अब लिवाली लाभदायक
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) मकई में एमपी के स्टॉकिस्टों की लिवाली का माहौल बना हुआ है, जिससे बाजार चालू सप्ताह में 100 रुपए बढ़कर हरियाणा पंजाब पहुंच में क्वालिटी अनुसार 2100/2200 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि पिछले दिनों इथेनॉल कंपनियों में माल सुधर जाने से कारोबारी मजबूती में है। इधर बड़ी कंपनियों में भी मक्की में कुछ दहशत बन गया था, लेकिन अब सामान्य हो गया है। फिलहाल एथेनॉल क्वालिटी मक्की का उपलब्धि कम होने लगी है, इन परिस्थितियों में बाजार कुछ दिन तेज रहेगा।
Wheat: no m ore downfall
New Delhi, 02 April (NNS): The new stock of wheat has been started arriving constantly in the markets of MP, on seeing this, the prices of wheat have been ruling between Rs 2625/2650 per quintal as per the quality due to the feeble demand from the roller flour mills. Notably, the non-governmental stock has been selling out rapidly in the markets, due to this reason, the all-round stockists of the markets started selling their stock at the current rates. Both the small and the big companies are selling out their stock, due to this reason, the market has been decreasing constantly. The new crop has also been arriving rapidly in the markets. On seeing these circumstances, the prices may not show downfall from the current level, but the trade should not be done at the higher level during the near future.
गेहूं- अब मंदा समाप्त
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) नया गेहूं मध्य प्रदेश की मंडियों में धीरे-धीरे आने लगा है, इसे देखकर यहां भी फ्लोर मिलों की मांग घट जाने से क्वालिटी अनुसार गेहूं के भाव 2625/2650 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। गौरतलब है कि गैर सरकारी माल तेजी से निकल रहे हैं। जिस कारण चारों तरफ मंडियों के स्टॉकिस्ट बेचने लगे हैं। छोटी बड़ी कंपनियां भी अपना माल बेचने लगी हैं, जिस कारण बाजार फिर टूटता जा रहा है। नयी फसल चालू महीने तेजी से आने लगेगी। इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में और मंदा तो नहीं लग रहा है, लेकिन तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Fine rice: shortage of paddy in the markets
New Delhi, 02 April (NNS): The arrivals of paddy fell down to 5lakh to 7 lakh bags on daily basis in the markets of Punjab, Haryana and UP after the swamp of downfall during the previous days. Here, the arrivals of paddy have already been over in the producing markets like Satna and Jabalpur line of MP because there, its arrivals slipped by 41/42 percent owing to the heavy rainfall during the last of October. There also, paddy 1509 prices have been ruling between Rs 3600/3700 per quintal, but the stock has not been available at the current level. The reality is that almost 36/37 percent of the paddy crop gets affected in Punjab due to the heavy flood. On the other hand, the exporters are purchasing the stock intermittently from the mills, due to this reason, the prices of rice showed heavy uptrend. Therefore, there is no downfall in the prices of basmati rice during the near future.
बारीक चावल-मंडियों में धान की भारी किल्लत
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) पिछले दिनों की आई दलदल के बाद पंजाब हरियाणा यूपी में बासमती प्रजाति की धान की आवक घटकर 5-7 लाख बोरी दैनिक रह गई है। इधर मध्य प्रदेश के सतना जबलपुर आदि उत्पादक मंडियों में भी धान की आवक पूरी तरह समाप्त हो चुकी है, क्योंकि वहां पिछेती बरसात से अक्टूबर के अंत में भारी बरसात होने से फसल 41-42 प्रतिशत कम आई है। वहां भी 3600/3700 रुपए के बीच नमी व लेंथ के हिसाब से 1509 धान चल रहा है, लेकिन माल उपलब्ध नहीं है। वास्तविकता यह है कि धान की फसल 36-37 प्रतिशत पंजाब में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई है। दूसरी ओर राइस मिलों से निर्यातक रूक रूक कर खरीद कर रहे हैं। जिस कारण चावल में बाजार सरपट तेजी की ओर बना हुआ है। अत: बासमती प्रजाति के चावल में दूर-दूर तक मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Millet: downfall in roots due to the shortage of the stock
New Delhi, 02 April (NNS): There is a shortage of the millet stock in the producing markets because of the weak arrivals of the crop in the producing areas. On the other hand, the arrival of millet declined by 60 percent in the prayagraj line, due to this reason, there is a shortage of the stock in te markets. The arrivals of millet have already been over in the bordering area of Dausa, Deedwana, khatu, Nagaur and Haryana. The prices may not show more downfall because of the constant demand from Haryana and Punjab, but today, its prices improved by Rs 10/15 due to the uptrend in the prices of maize. Now, the prices of cattle feed quality also ruling between Rs 1920/1930 per quintal in Haryana and Punjab reach, whereas, the best quality stock also quoting at Rs 2150 per quintal. The prices of maize also showed uptrend during the last 10 days, in these circumstances, the prices of maize may increase during the coming days.
बाजरा-स्टॉक का प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) उत्पादक मंडियों में बाजरे का स्टाक ज्यादा नहीं है, क्योंकि बाजरे की फसल सभी उत्पादक क्षेत्रों में कम आई है। उधर प्रयागराज लाइन में 60 प्रतिशत फसल कम रह गई थी, जिस कारण स्टॉक अब काफी कम बचा है। बाजरे की आवक दौसा डीडवाना खाटू नागौर सहित हरियाणा की सीमावर्ती क्षेत्रों में आवक समाप्त हो गई है। हरियाणा पंजाब की मांग से मंदा रुक गया है, लेकिन मक्की में आई तेजी से बाजरा भी आज 10-15 रुपए सुर्ख हो गया है। अब वहां का माल हरियाणा पंजाब पहुंच में कैटल फीड क्वालिटी 1920/1930 रुपए प्रति कुंतल हो गई है, जबकि बढ़िया माल 2150 रुपए बोल रहे हैं। मकई में 10 दिनों के अंतराल काफी भरपूर तेजी आ गई है, इन परिस्थितियों में अब और तेजी की उम्मीद है।
Masoor: no possibility of downfall
New Delhi, 02 April (NNS): The supply of masoor showed downfall in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenganj line and the arrivals of the crop seems weak due to the unfavourable weather conditions. The moisture seems high on the time of sowing, there, the crop of growth showed uptrend, due to this reason, the finger seems weak because it is not good for the masoor crop to grow too much in the short period of time. The prices of masoor slipped by Rs 25/30 to Rs 6750/6775 per quintal in Bilti owing to the weak demand from the mills and constant selling from the stockist during the last two days, but the prices of illegal stock seems high, whereas, the masoor of Canada also ruling between Rs 6125/6150 per quintal, due to this reason, the trade will be profitable at the current level during the coming days.
मसूर-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली, गंज बासौदा, सागर, भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की आपूर्ति पूरी घट गई है तथा मौसम खराब से फसल कम आई है। बिजाई के समय अधिक नमी थी, वहां फसल का ग्रोथ बढ़ गया है। जिस कारण फली कम लगी है, क्योंकि मसूर की फसल का ग्रोथ, कम समय में ज्यादा होना ठीक नहीं होता है। गत दो दिनों के अंतराल स्टॉकिस्टों की बिकवाली आने एवं दाल मिलों की मांग कमजोर होने से बाजार 25/30 रुपए घटकर 6750/6775 रुपए बिल्टी में रह गया है, लेकिन इन भाव में पीछे से माल मंगाने पर पड़ता नहीं है, उधर कनाडा की मसूर उक्त अवधि में 6125/6150 रुपए प्रति कुंतल हो गई है, इसलिए मसूर में वर्तमान भाव पर लाभ का सौदा रहेगा।
Urad: prices may increase after the correction
New Delhi, 02 April (NNS): There, the prices of urad declined by Rs 100/150 per quintal owing to the arrivals of the stock in Chennai from Rangoon, due to this, here also, the prices reduced by Rs 100 to Rs 9150 per quintal and they are quoting the prices at the strong level. Therefore, the prices went up by Rs 200/300 per quintal after the correction. Now, the new crop of urad has been started arriving which has been fulfilling the demand. The import deals of urad have been ruling at the higher level from Rangoon and the prices of rack loading from Chennai also ruling at the higher level, due to this, the trade of SQ quality will be profitable at the current level. FAQ quality also ruling between Rs 8875 per quintal. Therefore, the trade should not be done at the higher level.
उडद-करेक्शन के बाद बढ़ेगी
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) उड़द रंगूनी माल चेन्नई में लगने से वहां 100/150 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई है, जिससे बाजार यहां भी 100 रुपए घटकर 9150 रुपए प्रति कुंतल बिक गया है, शाम को थोड़ा मजबूत बोलने लगे थे। अत: वर्तमान के करेक्शन के बाद आगे चलकर फिर 200/300 रुपए की तेजी लग रही है। अब दक्षिण भारत में भी नई उड़द आ रही है जो वहां की लोकल पूर्ति कर रही है। उड़द के आयात सौदे रंगून से ऊंचे भाव में हो रहे हैं, चेन्नई से रैक लोडिंग के पड़ते महंगे होने लगे हैं, जिससे बाजार वर्तमान भाव का एसक्यू क्वालिटी पर आगे चलकर व्यापार लाभ दे जाएगा। एफ ए क्यू क्वालिटी के भाव 8575 रुपए चल रहे हैं। अत: उड़द में तेजी के आसार बन गए हैं।
Moong: sluggish prices of the tender stock
New Delhi, 02 April (NNS): The tender stock of moong has been selling out for Delhi at the sluggish rates from MP. On the other hand, the sowing of moong reported to be good in UP and MP after the empty of potato and pea yields. The quality of the crop reported to be good due to the intermittent rainfall. The new crop of moong has been started arriving in Khargaon and Hoshangabad line in the current month on seeing the clear weather, after this, the moong of UP and Bihar will arrive, due to this, the prices have not showed uptrend. Bothe the inferior and superior quality stock of Rajasthan and tender has been available as per the quality and the trade should be done as per the needs. Here, both the inferior and superior quality stock also ruling at Rs 5800/7900 per quintal.
मूंग-टेंडर के माल सस्ते
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) मध्य प्रदेश से टेंडर के माल काफी सस्ते दिल्ली के लिए बिक रहे हैं। दूसरी ओर आलू एवं मटर का खेत खाली होने के बाद मध्य प्रदेश एवं यूपी में मूंग के बिजाई अच्छी हुई है तथा रुक-रुक कर बरसात हो जाने से फसल बहुत बढ़िया बताई जा रही है। आगे मौसम बढ़िया साफ होने पर मूंग चालू माह में खरगोन होशंगाबाद लाइन की मूंग आने लगेगी, उसके बाद यूपी बिहार की मूंग आएगी, इसलिए अब इसमें तेजी का समय समाप्त हो चुका है। जो मूंग क्वालिटी अनुसार टेंडर व राजस्थान के हल्के भारी मिल रहे हैं, उसमें जरूरत का व्यापार करना चाहिए। यहां हल्के भारी माल 5800/7900 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे है।
Tur: should purchase at the current level
New Delhi, 02 April (NNS): The production reported to be around 52 lakh metric tonnes on seeing both the production season during the previous days which is higher than the last three years, but this year, the production reported to be around 43/44 lakh metric tonnes, due to this reason, the tur of Maharashtra has been available at the higher level to the mills. Most of the mills are purchasing less amount of stock from the mills and the sale of ready stock reported to be sluggish. Here, lemon tur also ruling at Rs 8150 per quintal. The sale of dal lemon patka also ruling between Rs 110/112 per kg. The government has imposed the import duty of almost 30 percent during the previous days. Therefore, the stock should be purchase at the current level during the coming days.
तुवर-वर्तमान भाव में खरिदिए
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) गत वर्ष तुवर का उत्पादन दोनों सीजन का मिलाकर 52 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ है, जो पिछले तीन वर्षों की तुलना में अधिक हुआ है, लेकिन इस बार फिर 43-44 लाख मीट्रिक टन रह जाने की संभावना बन गई है। यही कारण है कि अभी भी महाराष्ट्र की तुवर, मिलों को ऊंचे भाव में मिल रही है, अधिकतर दाल मिलें पड़ते के अभाव में खरीद कम कर रही हैं, पक्के मालों की बिक्री ठंडी पड़ गई है। लेमन तुवर यहां 8150 रुपए प्रति क्विंटल रह गई है। दाल की बिक्री पटका लेमन क्वालिटी 110/112 रुपए प्रति किलो के बीच चल रही है। पिछले दिनों मटर पर आयात शुल्क सरकार ने 30 प्रतिशत लगा दिया है। अत: माल अभी भी खरीदना चाहिए।
Gram desi: lack of arrival pressure in the markets
New Delhi, 02 April (NNS): The gram Australia of North India has not been available at the higher level from the mills of North India, despite this, at Lawrence Road, the prices of gram Australia also strengthened at Rs 5650/5700 per quintal. In pulses, the prices rose by Rs 100 per quintal. The arrivals of new crop reported to be weak, on seeing this, there is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
देसी चना-मंडियों में प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया का चना उत्तर भारत की दाल मिलों में मिलिंग के अनुकूल नहीं होने के बावजूद नई फसल की दहशत में लॉरेंस रोड पर ऑस्ट्रेलिया का 5650/5700 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूती लिए टिके हुए हैं। दाल में 100 रुपए प्रति कुंटल का इजाफा हो गया। आने वाली फसल कम आने की संभावना है, इसे देखते हुए इसमें और तेजी की संभावना बन गई है।
Rajma chitra: uptrend in Indian Brazil
New Delhi, 02 April (NNS): Presently, huge amount of rajma chitra stock has been lying in the pipeline, despite this, there is a lack of all-round in barsi and Beed line, due to this, here, the prices went up to Rs 93/96 per kg, due to this reason, in rajma chitra China also being traded at Rs 106/108 per kg, now, here also, it is being traded at Rs 110/115 per kg. The market of rajma chitra is being traded at the higher level. Now, the traders are quoting the prices at the higher level because its arrivals have already been over in the producing markets. Therefore, the market may increase during the coming days.
राजमां चित्रा-इंडियन ब्राजील में और तेजी
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) राजमां चित्रा का स्टाक पाइपलाइन में प्रचुर मात्रा में होने के बावजूद बारसी बीड लाइन की फसल का प्रेशर चौतरफा समाप्त हो जाने से बाजार यहां बढ़कर 93/96 रुपए प्रति किलो रह गए है। यही कारण है कि जो राजमां चाइना में अब 106/108 रुपए नीचे में बिका था, वह अब यहां भी 110/115 रुपए प्रति किलो का व्यापार रह गया है। अन्य मालों में भी इसी अनुपात में तेजी लिए बाजार बंद हुए। अब कारोबारी तेजी में आने लगे हैं, क्योंकि उत्पादक मंडियों में आवक पूरी तरह समाप्त हो गई है। अत: अभी और तेजी आ जाएगी।
Gram kabuli: possibility to increase
New Delhi, 02 April (NNS): The stockists are doing all-round buying due to the downfall in the crop and there also, the traders are constantly purchasing the stock from Indore, due to this reason, its prices the prices of gram kabuli gained by Rs 12/13 per kg from the lower level. Here, the gram kabuli of Sawda line was being traded at Rs 57 per kg, but now, it is ruling at Rs 68 per kg. The best quality unfiltered stock also being quoted at Rs 70 per kg. Both the Indian Mexico and other stock also being quoted at the higher level. The reality is that huge amount of stock has been lying in all the market, but the arrivals of domestic crop reported to be weak as comparatively, due to this reason, the stockists are doing all-round buying.
काबुली चना-और बढ़ने की संभावना
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चने की फसल में पोल आने से स्टॉकिस्ट चौतरफा लिवाली में आ गए तथा वहां से इंदौर वाले लगातार खरीद कर रहे हैं। यही कारण है कि नीचे के भाव से 12/13 रुपए प्रति किलो क्वालिटी अनुसार काबुली चने में तेजी आ चुकी है। यहां जो काबुली चना सावदा लाइन का 57 रुपए बिका था, उसके भाव 68 रुपए प्रति किलो हो गए। बढ़िया माल बिना छना 70 रुपए तक बोलने लगे हैं। इंडियन मेक्सिको एवं अन्य माल भी इसी अनुपात में बढ़ाकर बोल रहे हैं। वास्तविकता यह है कि पुराना स्टॉक सभी मंडियों में पड़ा जरूर है, लेकिन घरेलू फसल, अपेक्षाकृत पूर्व अनुमान से और कम का अंदेशा बन गया है, जिस कारण स्टॉकिस्ट चौतरफा आ गए हैं।
Pea: increment after the notifications
New Delhi, 02 April (NNS): The government has imposed 30 percent duty on the import of pea in the year 2025. The government has extend the time limit till 2027, due to this, there is no fear of duty in pea and both the stockists and the millers are purchasing the stock at the current level, due to this reason, it is being available at Rs 100/150 per quintal at the ports. Here also, the pea which was being traded at Rs 4000/4050 per quintal, but now, it is ruling at Rs 4100/4150 per quintal respectively. The prices of its dal also showed uptrend in the same ratio.
मटर- नोटिफिकेशन आते बढ़ा
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) सरकार द्वारा वर्ष 2025 में मटर के आयात पर 30 प्रतिशत ड्यूटी लगा दी गई थी, जो 31 मार्च को पूरा होने वाला था। इस सरकार द्वारा विस्तार करके पुन: 2027 तक कर दिया गया, जिससे मटर में जो ड्यूटी हटने की दहशत थी, वह समाप्त हो गई है तथा स्टॉकिस्ट एवं मिल्लर्स दोनों ही खरीदने लगे हैं। यही कारण है कि 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बंदरगाहों पर तेजी आ गई। यहां भी जो मटर 4000/4050 रुपए बिक रही थी, उसके भाव 4100/4150 रुपए हो गए। दाल में भी इसी अनुपात में तेजी दर्ज की गई।
