New Delhi, 02 April (NNS): The prices of rice fatty have been quoted at Rs 10400/10450 per quintal owing to the shortage of the spot stock and higher demand from the soap manufacturers. In Dhuri line, its prices also quoting at Rs 10200 per quintal. The prices of rice fatty showed strong trend owing to the feeble selling in the prices of raw stock which used in the manufacturing of soap. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

राइस फैट्टी-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग, बढ़ने एवं हाजिर में माल की कमी के कारण बिकवाली घटने से राइस फैटटी के भाव 10400/10450 रूपए प्रति कुंतल बोले गए। धुरी लाइन में इसके भाव 10200 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती का रुख रहा, भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Mustard oil : less possibility of increment

New Delhi, 02 April (NNS): The prices of mustard oil slipped by Rs 300 to Rs 14900 per quintal owing to the weak demand. In Dadri, its prices also quoting at Rs 14800 per quintal. In Ganganagar mandi, mustard oil kachi ghani prices also being available at Rs 15250 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the recent increment in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.

सरसों तेल-तेजी के आसार कम

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने से  सरसों तेल के भाव 300 रुपए घटकर 14900 रूपये प्रति  क्विंटल रह गए। दादरी में इसके भाव 14800 रुपए प्रति  क्विंटल बोले गए। गंगानगर मंडी में मांग कमज़ोर होने से सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 15250 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हाल ही में आई लालभारी तेजी के कारण भविष्य में इसमें और  बढ़ने की संभावना कम है। बाजार सीमित  दायरे में घूमता रह सकता है।

Acid oil: remain strong

New Delhi, 02 April (NNS): The prices of soya acid oil went up by Rs 100 to Rs 9800/9900 per quintal owing to the constant selling from the stockists and higher demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, its prices also quoting at Rs 9650 per quintal. In Kandla, the prices of palm fatty held stable at Rs 11000 per quintal because of the weak selling from the importers. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

एसिड ऑयल-मजबूत रहेगा

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड ऑयल 100 रुपए बढ़कर 9800/9900 रुपए क्विटंल कुंतल हो गये। मध्य प्रदेश की मंडयों में इसके भाव 9650 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। हालांकि आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 11000 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है ,बाजार मज़बूत रह सकता है।

Cottonseed cake: likely to remain stable

New Delhi, 02 April (NNS): The prices of cottonseed cake went up by Rs 100 to Rs 4100/4400 per quintal owing to the weak supply and higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4100/4150 per quintal because of the weak selling. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and strong trend in the prices of raw stock. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

बिनौला खल-ठहराव के आसार

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने एवं आपूर्ति कमज़ोर होने से बिनौला खल के भाव 100 रुपए बढ़कर 4100/4400 रुपए प्रति कुंतल हो गये। भठिंडा में भी बिकवाली  कमजोर होने से इसके भाव 4100/4150 रुपए प्रति क्विटंल बोले गए। कच्चे माल में मजबूती का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है बाजार सीमित  दायरे में घूमता रह सकता है।

Soya oil: will remain stable

New Delhi, 02 April (NNS): The prices of soya oil refined slipped by Rs 100 to Rs 16250 per quintal owing to the constant selling from the stockists and lack of demand support at the higher level. In MP, its prices also quoting at Rs 14200 per quintal. However, the Chicago’s soya oil contract showed soft trend because of the weak speculative buying.  The rupee showed downfall against the American dollar, due to this, in Kandla, its prices also quoting at Rs 14100 per quintal owing to the feeble selling from the importers. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.

सोया तेल-रुका रहेगा

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) ऊंचे भाव पर ग्राहकी का समर्थन न मिलने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली से  सोया तेल रिफाइंड के भाव 100 रुपए घटकर 16250 रुपए प्रति कुंतल रह गये। मध्य प्रदेश में भी इसके भाव 14200 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से शिकागो सोया तेल वायदा में नरमी का रुख रहा। डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 14100 रुपए बोले गए। आने वाले दिनों में बाजार रुका रह सकता है।

Castor oil: no decrement

New Delhi, 02 April (NNS): The prices of castor oil held strong at Rs 14400/14500 per quintal owing to the higher selling and higher demand from the paint manufacturers. In the markets of Gujarat, its prices also quoting at Rs 13600 per quintal. The prices of castor oil remained stable at the same level owing to the weak selling from the markets of Gujarat and Rajasthan. The prices of castor contract April delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the strong during the coming one or two days.

अरंडी तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) पेंट निर्माताओं की मांग निकलने एवं बिकवाली बढ़ने से अरंडी तेल के भाव 14400/14500 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। गुजरात की मंडियों में इसके भाव 13600 रुपए क्विंटल बोलें गए। गुजरात व राजस्थान की मंडी में बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा अप्रैल डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें ज़्यादा गिरावट की उम्मीद कम है। बाजार  मज़बूत रह सकता है।

Soybean: no more uptrend

New Delhi, 02 April (NNS): In international edible oil castor contract market, the prices of soya oil contract jumped by 101 cents per ounce due to the higher demand in bio fuel. In support of this, in KLCE, the active palm oil contract also went up by 51 Ringgit per tonne. In Jalgaon, the prices of soybean reduced by Rs 50 to Rs 5650 per quintal because of the weak  buying from the plants. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The spot soybean prices will may show nominal uptrend during the coming days.

सोयाबीन : बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस)। ईरान की जंग 33वें दिन प्रवेश कर जाने और अभी यह और आगे भी चलने की आशंका नजर आ रही है। इसकी वजह से बायोफ्यूल क्षेत्र की मांग बढ़ने की उम्मीद के कारण अंतर्राष्टï्रीय खाद्य तेल वायदा बाजार में शिकागो का सोया तेल वायदा 101 सैंट प्रति पौंड उछल गया। इसके समर्थन में केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में भी 51 रिंगिट प्रति टन की तेजी दर्ज की गई। इधर, जलगांव में प्लांटों की लिवाली घटने से सोयाबीन 50 रुपए मंदा होकर 5650 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।