New Delhi, 02 April (NNS): There were around 1.40 lakh bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in Guntur. Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 24000 per quintal due to the sluggish buying even after the higher arrivals than the normal level. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The spot red chilli prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.

लालमिर्च : रुकी रहने की आस

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस)। गुंटूर में लालमिर्च की आवक में और वृद्धि होने की जानकारी मिली। वहां इसकी करीब 1.40 लाख बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रह सकती है।

Cloves: will remain  firm

New Delhi, 02 April (NNS): The prices of cloves reported to be weak due to the weak rupee against the American dollar, as a result, here, cloves prices remained stable at Rs 840 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due t the weak availability and supply in the international markets. The spot cloves prices will likely to remain stable at the same level during the near future.

लौंग : स्थिरता बनी रहेगी

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस)। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपए में एक दिन पूर्व आई मजबूती के बाद भी यह कमजोर ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां लौंग 840 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने की सूचनाओं से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग स्थिर ही बनी रहने के आसार हैं।

Small cardamom: no downfall

New Delhi, 02 April (NNS): Today, the arrivals of small cardamom ascended to 63120 kg in the Idukki Mahila Cardamom Producer Company Limited Auction. The average auction price jumped to Rs 2443.45 per kg due to the strong buying after the higher arrivals. Before this, its prices were at Rs 2266.92 in the last auction which held on 23rd March. Here, the prices of small cardamom 7.5mm held stable at Rs 2600 per kg. Recently, the prices have slipped by Rs 50 per kg. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस)। आज हुई इदुक्की महिला कार्डमम प्रॉड्यूसर कम्पनी लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 63,120 किलोग्राम की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2443.45 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 23 मार्च को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2266.92 रुपए थी। यहां उठाव सुस्त ही बना होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची मंदी होने की आशंका नहीं है।

Black pepper: will remain sluggish

New Delhi, 02 April (NNS): The prices of black pepper remained stable at Rs 760 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the war in Iran. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.

कालीमिर्च : सुस्ती छाई रहेगी

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां कालीमिर्च में सुस्ती छाई हुई है। इसकी वजह से यहां कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। ईरान में चल रही जंग से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनेां में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती छाई रह सकती है।

Dry ginger: no possibility of improvement

New Delhi, 02 April (NNS): Here, the prices of dry ginger remained firm at Rs 28000 per quintal due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is no possibility of more increment in the prices during the near future.

सौंठ : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां सौंठ की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। उत्पादन बढ़ने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Pistachio: will remain strong

New Delhi, 02 April (NNS): The prices of pistachio Peshawari remained stable at Rs 3700 per kg due to the weak offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect because o the affected import and as this is the 33rd day of war in Iran. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.

पिस्ता : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां पिस्ते का उठाव सुस्त पड़ा हुआ है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। ईरान में 33 दिनों से चल रही जंग और इसकी वजह से आयात प्रभावित होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मजबूती बनी रह सकती है।

Cumin: held strong

New Delhi, 02 April (NNS): Today, the trading activities has been normal from today. There were around 35000 bags of cumin reported to arrive and the prices declined by Rs 25/40 per 20 kg. Here, the prices of cumin went up by Rs 200 to Rs 23300 per quintal owing to the higher buying from the stockists. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The active contract prices rose by Rs 265 or 1.20 percent to Rs 22330 per quintal because of the higher speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain strong during the near future.

जीरा : मजबूत बना रह सकता है

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस)। मार्च क्लोजिंग की वजह से एक सप्ताह चले अवकाश के बाद ऊंझा मंड़ी में आज कामकाज पुन: शुरू हो गया। आरंभिक कारोबारी दिन वहां जीरे की करीब 35 हजार बोरियों की आवक होने तथा 25-40 रुपए प्रति किलोग्राम की आवक होने की खबर मिली। यहां भी स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से जीरा सामान्य 200 रुपए तेज होकर 23,300 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 265 रु या 1.20 प्रतिशत तेज होकर 22,330 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में मजबूती बनी रह सकती है।