New Delhi, 01 April (NNS): The new stock of wheat has been started arriving in Chidwada, shivni, Baitoolganj, Palwal, Mathura, Bharatpur, Rewari, Bulandhshehr and Dankaur line, but the harvesting of the crop has been stop due to the hailstorm and constant rainfall and the arrivals of the crop also seems sluggish in the markets. Here also, the new stock has not been arriving in the markets, due to this, its prices reduced by Rs 50/60 to Rs 2530/2560 per quintal, after this, today, it is being quoted at the strong level. It is expected that the market may increase owing to the constant rainfall and feeble arrivals, and the stock should be purchase at the current level. The old stock has not been available at the lower level than the minimum support prices in the other states along with MP, due to this, the prices may not show more downfall in Delhi.
गेहूं-बरसात से गेहूं की कटाई रुकी
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस) छिंदवाड़ा सिवनी बैतूल गंज पलवल होटल मथुरा भरतपुर रेवाड़ी बुलंदशहर दनकौर लाइन में नया गेहूं आने लगा था, लेकिन दो दिनों से लगातार बरसात होने तथा ओलावृष्टि से गेहूं की कटाई रुक गई है तथा मंडियों में गेहूं की आवक पूरी तरह ठप पड़ गई है। यहां भी नया माल 10 दिन आकर अब आना कम हो गया है, जिससे इसके भाव भी 50/60 रुपए घटकर 2530/2560 रुपए प्रति क्विंटल नीचे में बिकने के बाद आज कुछ मजबूत बोले गए। गेहूं की आवक के टूटने एवं लगातार बरसात होने से थोड़ा बाजार और बढ़ सकता है, अब इन भावों में एक बार रुक कर माल खरीदना चाहिए। वैसे एमपी सहित अन्य राज्यों की मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी नीचे पुराना नहीं बिक रहा है, जिससे दिल्ली में और मंदा नहीं आएगा।
Fine rice: again uptrend despite war
New Delhi, 01 April (NNS): The trade of basmati rice gets affected due to the war between Iran and Israel, but the prices of rice steam 1401 also ruling at Rs 9000 per quintal due to the constant procurement as two ships have also been delivered from the exporters. Some traders are quoting the prices at Rs 9300 per quintal in the bags. The prices of rice sela 1509 and sela 1718 also ruling between Rs 7800 and Rs 8200/8400 per quintal respectively. Most of the mills of Punjab are not selling their stock because the supply of paddy seems weak in the markets and the traders are quoting the rubbish prices. We believe that there is a situation of uncertainity. The payments of many exporters have been stucked to the exporters, despite this, the availability of basmati rice seems unfavourable as per the consumption in all the countries rather than India, in these circumstances, the market may jump and will correct. It is profitable to purchase the stock at the current level. The stock has not been available at the lower level after the over of middle east war.
बारीक चावल-युद्ध के बावजूद दोबारा छलांग
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस) ईरान इजरायल जबरदस्त जंग के चलते बासमती प्रजाति के चावल का व्यापार तंग हो गया है, लेकिन निर्यातकों के दो जहाज निकल जाने से एक बार फिर खरीद चलने से बाजार छलांग लगाकर 1401 स्टीम के भाव 9000 रुपए प्रति कुंतल पर पहुंच गए हैं। कुछ कारोबारी 9300 रुपए भी बोरियों में बोलने लगे। चावल 1509 सेला 7800 रुपए एवं 1718 सेला 8200/8400 रुपए बोलने लगे हैं। पंजाब की अधिकतर राइस मिलें माल नहीं बेच रही हैं, क्योंकि धान की आपूर्ति मंदिरों में नहीं हो रही है तथा स्टॉक में जो धान पड़े हैं, उसे बड़े कारोबारी अनाप-शनाप बढ़ाकर बोल रहे हैं। हम मानते हैं कि जंग में अभी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। काफी निर्यातकों के भुगतान भी आयातक देशों के पास फंसे हुए हैं, इन सब के बावजूद भी भारत के अलावा किसी भी देश में बासमती चावल की उपलब्धि, खपत के अनुरूप नहीं होने से माल की शॉर्टेज रहेगी, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए बाजार करेक्शन आता रहेगा एवं बाजार उछलता रहेगा। वर्तमान भाव में भी जिसके पास माल नहीं है, उसे खरीदना चाहिए। जंग बंद होते ही चावल ढूंढने से मंदे भाव में नहीं मिलेगा।
Maize: crop will arrive in delay
New Delhi, 01 April (NNS): This year, the sowing of maize reported to be weak in Khagadiya, Begusarai, Manasi, Gulab bagh, Darbhanga and Purnia line of Bihar. There, the crop seems delayed to the constant rainfall during the last the some days and intermittent rainfall. The new stock will likely to arrive in the markets of Bihar during the last of the current month, due to this, there, the market went up to Rs 1950/2100 per quintal, due to its effect, in godown reach, maize prices have been ruling between Rs 1800/1850 per quintal from the godowns, but the stock has not been available at the lower level, due to this reason, the market showed uptrend in Haryana and Punjab reach, despite this, the prices rose by Rs 400/500 per quintal and it is profitable to sell the stock at the current level.
मक्की-फसल लेट से आएगी
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस) बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी गुलाब बाग दरभंगा एवं पूर्णिया लाइन में मकई की इस बार बिजाई कम हुई है, वहां रुक-रुक कर बरसात होने तथा पिछले दिनों की भी बरसात से फसल लेट हो गई है। चालू माह के अंत में ही नया माल बिहार की मंडियों में आएगा, जिससे बाजार वहां बढ़कर 1950/2100 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं, इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में भी 1800/1850 रुपए प्रति क्विंटल में गोदामों से मक्की लिवाली है, लेकिन अब माल प्रचुर मात्रा में नहीं मिल रहा है। इस वजह से हरियाणा पंजाब पहुंच में भी बाजार बढ़ गया है। इन सब के बावजूद नीचे के भाव से 400/500 रुपए प्रति क्विंटल की जो बढ़त बनी है, इसमें अपना माल बेचना चाहिए।
Millet: lack of arrival pressure of the stock
New Delhi, 01 April (NNS): Both the local and upcountry demand of millet showed strong trend as comparatively because the prices of maize showed uptrend from the lower level. Now, the consuming industries are using maize rather than millet. However, the all-round production of millet reported to be weak, due to this reason, the supply seems weak in the markets. Only the stored stock has been selling out in the markets. Therefore, the millet is being traded between Rs 2050/2100 per quintal in mauli and Barwala reach and the market may increase after the uptrend in the prices during the near future.
बाजरा-स्टॉक का प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस) बाजरे में लोकल एवं चालानी मांग पहले की अपेक्षा मजबूत हो गई है, क्योंकि मकई के भाव, नीचे से काफी बढ़ गए हैं। फिलहाल खपत वाले उद्योग, बाजरे की बजाय मक्की डाल रहे हैं। हालांकि इस बार बाजरे का उत्पादन चौतरफा कम हुआ है, जिस कारण मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह टूट गई है, केवल स्टॉक के माल बिक रहे हैं। अत: मौली बरवाला पहुंच में जो बाजरा 2050/2100 रुपए बिक रहा है तथा तेजी के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
Masoor: market will remain high
New Delhi, 01 April (NNS): The supply of masoor showed downfall in the markets of MP, there, its prices rose by Rs 200/250 per quintal in loose. In bilti, it is ruling between Rs 6800/6850 per quintal. The masoor of Canada also being available at Rs 6100/6150 per quintal. The reality is that the production of small masoor of UP and Bihar remained only 50 percent, due to this, its prices went up by Rs 700/800 per quintal and the market may increase in the near future. The domestic production reported to be weak and the import prices also ruling at the record higher level from Canada.
मसूर-बाजार तेज ही रहेगा
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति मध्य प्रदेश के मंडियों में घट जाने से वहां लूज में ही 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है। यहां भी बिल्टी में 6800/6850 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार बिक गई। कनाडा की मसूर भी 6100/6150 रुपए हो गई है। वास्तविकता यह है कि यूपी बिहार में आने वाली छोटी मसूर का उत्पादन इस बार भी 50 प्रतिशत ही रह गया है, जिससे उसमें 700/800 रुपए प्रति क्विंटल की पिछले महीने तेजी आ गई है तथा आगे भी और तेजी लग रही है। घरेलू उत्पादन कम होने के साथ-साथ कनाडा से आयात पड़ते काफी महंगे हो गए हैं।
Urad: prices may increase intermittently
New Delhi, 01 April (NNS): Today, the prices of urad gained by Rs 100 per quintal due to the weak availability of the stock from Chennai and constant buying from the mills, but the market has remained under pressure by Rs 50 per quintal due to the constant selling from the speculators and sluggish demand from the mills at the higher level. The prices of urad SQ and FAQ also selling between Rs 9150/9250 and Rs 8600/8650 per quintal respectively. There is a shortage of the stock in both Chennai and Delhi, due to this, the market may increase after the correction.
उड़द-रुक-रुक कर तेजी कायम
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस) उड़द में दाल मिलों की लिवाली चलने तथा चेन्नई से घटाकर माल नहीं मिलने से आज 100 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई है, लेकिन ऊंचे भाव में दाल मिलों की पकड़ ढीली होने तथा आगे के सौदे सुस्ती में सटोरियों की बिकवाली आने से 50 रुपए बाजार दब गया था। उड़द एस क्यू 9150/9250 रुपए एवं एफ ए क्यू 8600/8650 रुपए प्रति क्विंटल बिक गई। चेन्नई एवं दिल्ली में स्टाक ज्यादा नहीं है, इसलिए करेक्शन के बाद फिर बाजार बढ़ सकता है।
Moong: should trade as per the needs
New Delhi, 01 April (NNS): The new crop of moong will arrive after some time. On the other hand, the old crop of moong has already been sold out in all the states. This year, the arrivals of the stock from Ranchi and Bihar reported to be weak, whereas, it has already been consume there on seeing its higher prices. The prices have not showed uptrend due to the constant unloading of both inferior and superior quality stock, but the best quality stock also ruling between Rs 7500/7900 per quintal. The market has reduced by Rs 200/300 per quintal from the last one month. This time, the inferior quality stock has been ruling at Rs 6000/6700 per quintal and the trade will be profitable for some days, but the crop of MP will arrive in the current month, due to this, the trade of stock should not be done at the current level.
मूंग-जरूरत का व्यापार करिए
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस) मूंग की नई फसल अभी आने में विलंब है। दूसरी ओर अन्य सभी राज्यों की पुरानी मूंग निपट गई है, इस बार रांची और बिहार वाली मूंग इस बार कम आई थी, वही ऊंचे भाव होने से खप गई थी। केवल राजस्थान के हल्के भारी माल लगातार उतरने से तेजी नहीं आ पाई, लेकिन बढ़िया माल के 7500/7900 रुपए प्रति क्विंटल बोल रहे हैं। बाजार पिछले एक माह में 200/300 रुपए दब गए हैं। हल्के भारी माल भी इस समय 6000/6700 के बीच बिक रहे हैं तथा यहां से व्यापार में अभी कुछ दिन मुंह मीठा होता रहेगा, लेकिन मध्य प्रदेश की फसल चालू माह में आ जाएगी, इसलिए स्टॉक का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Tur: prices may increase after some time
New Delhi, 01 April (NNS): There is a shortage of tur stock in any market. The prices of tur also ruling at Rs 8400 per quintal while doing the import deals, due to this, the traders of Chennai are not quoting the prices at the lower level after the uptrend in the prices, due to this, here also, its prices went up from Rs 8300 to Rs 8200 per quintal respectively. The production of both Maharashtra and Karnataka showed downfall. The arrival pressure of the crop reported to be weak in Karnataka, in these circumstances, the prices of lemon tur may gain by Rs 200 per quintal during the coming days.
तुवर-ठहरकर फिर तेजी आएगी
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस) तुवर का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। रंगून से हाजिर सौदे करने पर तुवर का पड़ता 8400 रुपए से ऊपर का पड़ रहा है। इसलिए चेन्नई वाले चालू सप्ताह तेजी के बाद घटाकर बोलने लगे हैं, जिससे यहां भी 8300 रुपए से बढ़ाकर 8200 रुपए बोलने लगे हैं। महाराष्ट्र एवं कर्नाटक की फसल में उत्पादन कम हुआ है। कर्नाटक में आवक का दबाव नहीं बन पा रहा है, इन सारी परिस्थितियों में लेमन तुवर में जल्दी 200 रुपए की और तेजी आ सकती है।
Gram desi: no more downfall
New Delhi, 01 April (NNS): The crop of gram desi does not seems favourable in MP, Rajasthan, Maharashtra and Karnataka. No new crop will likely to arrive in the near future on seeing the new crop, but the stock has already been sold out in the mills. Therefore, the market may show uptrend due to the shortage of the stock. Presently, the best quality stock of Australia also gained from Rs 5600 to Rs 5675 per quintal and also a lack of arrival pressure of the stock from Rajasthan, whereas, the month of April has already been started, but the best quality stock has not been available in these prices, due to this, the stock should not be purchase at the current level.
देसी चना-सीजन पर तेजी संभव
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस) देसी चने की फसल मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक में अनुकूल नहीं है। नई फसल को देखकर अब ज्यादा माल आने वाले नहीं है। लेकिन वह सब माल पहले बड़ी दाल मिलों में बिका हुआ है। अत: फसल आने पर भी माल की कमी से बाजार बढ़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया का बढ़िया वर्तमान में 5600 से बढकर 5675 रुपए भाव हो गये हैं, राजस्थान के माल का भी प्रेशर नहीं बन रहा है, जबकि अप्रैल का महीना शुरू हो गया, लेकिन इन भावों में बढ़िया माल नहीं मिल रहा है, इसलिए यहां से माल खरीद कर चलना चाहिए।
Rajma chitra: no trade of more downfall
New Delhi, 01 April (NNS): The arrival pressure of rajma chitra showed downfall from the markets, here, the prices gained to Rs 86/88 per kg. In Barsi and Beed line, it is being quoted at Rs 82/84 per kg. Here, its prices improved by Rs 2/3 to Rs 106/111 per kg due to the higher demand in the current week. The prices have been ruling at the higher level in China. The prices of Indian brazil may increase amid feeble unloading of the stock.
राजमां चित्रा-अब मंदे का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस) राजमां चित्रा इंडियन ब्राजील का दबाव मंडियों में घटने लगा है, यहां दोबारा बढ़कर 86/88 रुपए प्रति किलो हो गया है। बारसी बीड लाइन में इसके भाव 82/84 रुपए बोलने लगे हैं, इधर चीन भी चालू सप्ताह में ग्राहकी निकलने से 2/3 रुपए बढ़कर 106/111 रुपए हो गया है। चीन में ऊंचे भाव चल रहे हैं, इंडियन ब्राज़ील कम उतरने से इसमें और बाजार बढ़ सकता है।
Gram kabuli: possibility of increment
New Delhi, 01 April (NNS): There is a lack of demand in gram kabuli, despite this, the supply of new crop seems weak in Karnataka and Maharashtra, due to this, there, the prices have been quoted up by Rs 200/250 per quintal. The new stock also reported to be trade at Rs 62/64 per kg in the producing markets. Here, both the new and the old stock of Sawda line also quoting at Rs 65/68 per kg. The reality is that the productivity of arrived crop seems weak as comparatively and the prices have been ruling at the higher level in the international markets. The prices of Indian gram kabuli is being available at the higher level as compared to here, in these circumstances, the market may increase after some time. The export deals seems feeble due to the war between Iran and Israel.
काबुली चना-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चने में ग्राहकी की कमी के बावजूद नयी फसल कर्नाटक महाराष्ट्र में आपूर्ति नहीं बढ़ने से वहां 200/250 रुपए बढ़ाकर बोलने लगे हैं। उत्पादक मंडियों में नया माल 62/64 रुपए बिकने की खबर आ रही है। यहां सावदा लाइन का नया पुराना 65/68 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं। वास्तविकता यह है कि आई हुई फसल उत्पादकता कम बैठ रही है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव है। भारतीय काबुली चना सभी देशों में यहां की अपेक्षा महंगा पड़ रहा है, इन परिस्थितियों में थोड़ा ठहर कर और तेजी लग रही है, केवल ईरान इजरायल जंग की वजह से निर्यात सौदे कम हो रहे हैं।
Pea: will be profitable this year
New Delhi, 01 April (NNS): The stock of pea has already been sold out at the Indian ports because of its higher consumption. On the other hand, the spot prices also showed uptrend in Canada. Apart from this, the rupee showed downfall against the American dollar, due to this, more Indian currency has to spend. On the other hand, the war has been ongoing between Iran and Israel, due to this, the arrivals of the stock seems weak from the sea way, due to this reason, the traders are not selling the stock at Rs 37/38 per kg. Here also, the market remained stable at Rs 40/41 per kg and the new crop has already been sold out in the markets, but there is a lack of arrival pressure of the stock in all the markets. Therefore, the market may jump from here.
मटर-इस बार लाभ मिलता रहेगा
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस) भारतीय बंदरगाहों पर धीरे-धीरे मटर का स्टॉक काफी निपटता जा रहा है, क्योंकि इसकी खपत अधिक हो रही है। उधर कनाडा में हाजिर भाव और बढ़ गए। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से ज्यादा भारतीय करेंसी खर्च करनी पड़ रही है। दूसरी ओर ईरान इजरायल अमेरिका में युद्ध चल रहा है, इस वजह से समुद्री है मार्ग से माल वाहक कम आ रहे हैं। यही कारण है कि भारतीय बंदरगाहों पर 37/38 रुपए से घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं। यहां भी 40/41 रुपए प्रति पर बाजार पर मजबूती लिए टिका हुआ है तथा नई फसल आकर निपट चुकी है, लेकिन किसी भी मंडी में आवक का प्रेशर नहीं है। अत: आगे बाजार उछल जाएगा।
