New Delhi, 01 April (NNS): The prices of mustard gained by Rs 50 to Rs 7100/7150 per quintal owing to the weak selling even after the feeble arrivals along with the higher demand from the mills. In Jaipur, its prices have been quoting up in the same ratio to Rs 7525/7575 per quintal. In Alwar line, mustard prices also being quoted at Rs 6900 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

सरसों-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस) तेल मिलों की मांग निकलने एवं आवक कमज़ोर होने के कारण बिकवाली घटने से सरसों 50 रुपए बढ़कर 7100/7150 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। जयपुर में इसके भाव इसी अनुपात में बढ़कर 7525/7575 रुपए प्रति कुंतल हो गए। अलवर लाइन में इसके भाव 6900 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की  उम्मीद कम है।

Rice bran oil: likely to remain stable

New Delhi, 01 April (NNS): The prices of rice bran oil went up by Rs 450 to Rs 13100 per quintal owing to the weak selling from Punjab and higher demand from the refiners and the blenders. the prices of imported oils showed uptrend because of the weak selling from the importers. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming one or two days.

राइसब्रान ऑयल-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस) ब्लेंडिंग व रिफाइंड वालों  की मांग निकलने एवं पंजाब से बिकवाली कमजोर होने के कारण से राइसब्रान ऑयल के भाव 450 रूपये बढ़कर 13100 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। आयातकों की बिकवाली कमज़ोर होने से विदेशी तेलों में तेजी का रुख  रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले  दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है । बाजार मज़बूत रह सकता  है।

Cottonseed oil: not likely to decrease

New Delhi, 01 April (NNS): The prices of cottonseed oil ascended by Rs 400 to Rs 15000 per quintal owing to the higher demand from the vegetable ghee manufactures and the refiners. In the markets of Punjab, cottonseed prices have been quoted at Rs 4200/4300 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the demand and weak selling amid uptrend in the prices of raw stock. Apart from this, the market may likely to increase during the coming days.

बिनौला तेल-घटने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस) रिफाइंड व वनस्पति घी निर्माताओ की मांग निकलने से बिनौला तेल के भाव  400 रूपए बढ़कर 15000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।पंजाब की मंडियों में बिकवाली घटने से बिनौला  की कीमतें 4200/4300 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। कच्चे माल में आई तेजी के कारण बिकवाली घटने एवं  मांग  को देखते हुए आने वाले दिनों में बिनौला तेल में गिरावट की संभावना कम है। बाजार और बढ़ सकता है।

CPO: no more downfall

New Delhi, 01 April (NNS): The prices of CPO have been quoted at $1290 per tonne in the international markets. In Kandla, its prices went up by Rs 200 to Rs 12000 per quintal owing to the weak demand from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and weak rupee against the American dollar. The market may likely to remain strong during the coming days.

सीपीओ-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस) विदेश में सीपीओ के भाव 1290 डॉलर प्रति टन बोले जाने तथा आयातको की बिकवाली  घटना से से कांदला में क्रूड पाम ऑयल  के भाव 200 रुपए बढ़कर  12000 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। डॉलर की तुलना में रुपया कमज़ोर होने एवं आपूर्ति को देखते हुए इसमें गिरावट की  संभावना कम है। बाजार मज़बूत रह सकता है।

Mustard cake: limited fluctuations

New Delhi, 01 April (NNS): The prices of mustard cake remained stable at Rs 2900/3150 per quintal owing to the weak selling from the mills amid uptrend in the prices of mustard. In Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 2850/2900 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.

सरसों खल-सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस) सरसों में तेजी का रुख होने के कारण मिलो  की बिकवाली कमजोर होने तथा पशु आहार वालों की मांग से सरसों खल के भाव 2900/3150 रूपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। भटिंडा  में इसके भाव 2850/2950 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सप्लाई और मांग को देखते  सरसों खल की कीमतों मे गिरावट की संभावना कम है, बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।