New Delhi, 01 April (NNS): This is the 32nd of the war in Iran, due to this, the prices of copra showed strong trend, as a result, the prices of copra in bags remained firm at Rs 35000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may change due tothe lack of availability and supply. The spot copra prices will likely to remain strong during the coming days.

गोला : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले 32 दिनों से ईरान में चल रही जंग की वजह से अन्य सूखे मेवों में चल रही मजबूती का गोले को भी समर्थन मिल रहा है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टों में 35 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने से बाजार की धारणा में बदलाव हो सकता है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।

Cashew: no fear of downfall

New Delhi, 01 April (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 930 per kg due to the weak offtake even after the uptrend during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The new crop has been ruling in the markets of the country. However, the prices of cashew showed strong trend in the international markets, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 930 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। देश में इस प्रमुख सूखे मेवे की नई फसल चल रही है। हालांकि अंतर्राष्टï्रीय बाजार में मजबूती बनी होने के समाचार आ रहे हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में मंदी का डर नहीं है।

Almond kernel: no long downfall

New Delhi, 01 April (NNS): Here, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 850 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the higher import prices and weak rupee against the American dollar. There is no fear of downfall in the spot almond kernel prices during the coming one or two days.

बादामगिरी : लंबी मंदी नहीं

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां बादामगिरी में सुस्ती छाई हुई है। इसकी वजह से यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने तथा इससे आयात पड़ता बढ़ने के डर से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में बादामगिरी में लंबी मंदी का डर नहीं दिख रहा है।