New Delhi, 30 March (NNS): In the international markets, the prices of CPO have been quoted at $1280 per tonne. Here, CPO prices rose by Rs 50 to Rs 11750 per quintal due to the higher demand from the vegetable ghee manufacturers. The selling seems weak from the importers due to the weak rupee against the American dollar in the Foreign Market Exchange. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the strong level during the coming days.
सीपीओ-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीपीओ के भाव 1280 डॉलर प्रति टन रह जाने तथा वनस्पति घी निर्माताओं मांग निकलने से कांदला में सीपीओं के भाव 50 रुपए बढ़कर 11750 रुपए प्रति कुंतल हो गये। विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया कमज़ोर होने के कारण आयातकों की बिकवाली सुस्त पड़ गई। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Soybean oil: less possibility to decrease
New Delhi, 30 March (NNS): During the review week, the prices of soya oil gained by Rs 250 to Rs 16250 per quintal owing to the weak selling and the soya oil contract is in plus in the international markets. In Kandla, its prices also quoting at Rs 15250 per quintal. In Indore, the prices of soya oil also ruling at Rs 15400 per quintal amid feeble selling. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
सोयाबीन तेल-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार सोया तेल वायदा के प्लस में होने एवं बिकवाली कमजोर होने से से गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भाव गत सप्ताह के दौरान 250 रुपए बढ़कर 16250 रुपए प्रति कुंतल हो गए। कांदला में इसके भाव 15250 रुपये प्रति कुंतल बोले गए । इंदौर में भी बिकवाली कमजोर होने से सोया तेल मे 15400 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है।
Mustard: no more uptrend
New Delhi, 30 March (NNS): The arrivals of mustard reported to be weak in the various markets of the country and the demand seems constant from the mills, due to this, at Lawrence Road, the prices of mustard rose by Rs 200 to Rs 7050/7100 per quintal during the review week. In Jaipur, its prices also quoting at Rs 7425 per quintal. On seeing the recent uptrend, there is no possibility of more uptrend in the prices. Apart from this, the market may likely to remain weak during the coming days.
सरसों-ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक कमज़ोर होने एवं तेल मिलों की मांग से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव निचले स्तर से 200 रुपये बढ़कर 7050/7100 रूपये प्रति किवंटल हो गई। जयपुर में इसके भाव 7425 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हाल में आई तेज़ी को देखते हुए आने वाले समय में इसमे तेज़ी की संभावना कम है । बाजार घट सकता है।
Mustard oil: less possibility to decrease
New Delhi, 30 March (NNS): During the review week, mustard oil prices rose by Rs 300 to Rs 15100 per quintal owing to the higher demand as compared to supply. In Haryana, its prices also quoting at Rs 14800 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also ruling at Rs 15500 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more uptrend in the prices. Apart from this, the market may likely to move during the coming one or two days.
सरसों तेल-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस) सप्लाई की अपेक्षा मांग बढ़ने सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 300 रूपये बढ़कर 15100 रुपए प्रति कुंतल हो गए। हरियाणा में इसके भाव 14800 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए। जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी 15500 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है। बाजार घट सकता है।
Cottonseed oil: possibility to increase
New Delhi, 30 March (NNS): The prices of cottonseed oil went up by Rs 400 to Rs 14600 per quintal owing to the higher demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review week, the prices of cottonseed also quoting at Rs 4200/4300 per quintal in the markets of Punjab due to the weak selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
बिनौला तेल-तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग निकलने से बिनौला तेल के भाव 400 रूपये बढ़कर 14600 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनौला के भाव 4200/4300 रूपये प्रति कुंतल हो गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Soybean: may show improvement
New Delhi, 30 March (NNS): In Jalgaon, soybean prices gained by Rs 50 to Rs 5500 per quintal owing to the limited buying from the plants at the higher level. Recently, the prices of soybean went up by Rs 100 per quintal. The Chicago’s projection was in plus by 105 point and in KLCE, the active palm oil contract also jumped by 135 Ringgit per tonne due to the all-round buying from the investors. The market sentiments may affect because of the ongoing war in Iran and black sea. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.
सोयाबीन : सुधर सकता है
नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन में सुधार हो सकता है। बढ़ी कीमत पर भी प्लांटों की हल्की-फुल्की लिवाली से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए सुधरकर 5500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की भारी लिवाली से शिकागो का प्रोजेक्शन 105 प्वाइंट ऊंचा बना होने तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 135 रिंगिट प्रति टन का उछाल आने की खबर मिली। ईरान और काला सागर में चल रहे युद्ध की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।
