New Delhi, 30 March (NNS): The prices of big cardamom kainchicut improved by Rs 10 to Rs 1660 per kg owing to the limited buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The active auction price went down to 1375/1600 per kg in the last auction which held on 26th February, due to this, the market sentiments may affect. There is no more downfall in the prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में लंबी तेजी के आसार नहीं दिख रहे हैं। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट मामूली 10 रु सुधरकर 1660 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। 26 मार्च को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 1375/1600 रु रह जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते हाजिर में बड़ी इलायची में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Red chilli: will likely to remain strong

New Delhi, 30 March (NNS): During the review week, here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 24000 per quintal owing to the limited support of buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. There were around 1.25 lakh bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the lack of activeness from the exporters. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

लालमिर्च : मजबूती जारी रहने की आस

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब सवा लाख बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की संभावना है।

Turmeric: may show increment

New Delhi, 30 March (NNS): During the review week, the prices of turmeric erode gatha asitis rose by Rs 700 to Rs 14900 per quintal due to the strong buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 1800 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices may increase by Rs 200 per quintal. The active contract prices went up by Rs 416 or 2.80 percent to Rs 15252 per quintal because of the heavy speculative buying. The spot turmeric prices may show nominal uptrend during the coming days.

हल्दी : और बढ़ सकती है

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी थोड़ी-बहुत और बढ़ सकती है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की मजबूत लिवाली निकलने से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 700 रुपए तेज होकर 14,900 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1800 बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की भारी लिवाली से सक्रिय वायदा 416 रुपए या 2.80 प्रतिशत उछलकर 15,252 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी थोड़ी-बहुत और तेज हो सकती है।

Poppy seeds: no fear of decrement

New Delhi, 30 March (NNS): The prices of poppy seeds Turkey held stable at Rs 1450 per kg owing to the sluggish buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. There is no fear of downfall in the spot prices during the coming one or two days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है। घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।

Coriander: fear of profit taking selling

New Delhi, 30 March (NNS): There is a fear of profit taking selling from the stockists. The arrivals of coriander reported to be normal in the famous producing states, due to this reason, here, the prices of coriander badami jumped by Rs 600 to Rs 12700 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 600/700 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices went up by Rs 200 per quintal. The active contract prices went up by Rs210 or 1.76 percent to Rs 12126 per quintal due to the higher speculative buying. The profit taking selling has been started increasing from the stockists during the coming one or two days.

धनिया : मुनाफावसूली का डर

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का डर बना हुआ है। प्रमुख उत्पादक राज्यों में धनिए की आवक सामान्य से कमजोर बनी होने की सूचनाएं आ रही हैं। इसकी वजह से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 600 रुपए उछलकर 12,700 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 600-700 बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। उधार, सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 210 रुपए या 1.76 प्रतिशत तेज होकर 12,126 रुपए पर जा पहुंचा। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली शुरू हो सकती है।

Black pepper: will remain sluggish

New Delhi, 30 March (NNS): The prices of red chilli markara remained firm at Rs 760 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices fell down by Rs 05 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level in Kochi. The market sentiments may affect because of the sluggish trading activities amid Iran war.  The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 760 रु प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। ईरान जंग की वजह से कामकाजी गतिविधियां सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती हैं। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती जारी रह सकती है।

Cumin: possibility of break on downfall

New Delhi, 30 March (NNS): Here, the prices of cumin softened by Rs 100 to Rs 23100 per quintal because of the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have rose to Rs 23300 per quintal. There are vacations in Unjha amid March closing. The active contract prices dropped down by Rs 56 or 0.25 percent to Rs 21850 per quintal because of the sluggish buying from the speculators. There is a possibility of temporary downfall in the spot cumin prices during the coming week.

जीरा : मंदी पर ब्रेक संभव

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 23,100 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में यह बढ़ता हुआ 23,300 रुपए पर जा पहुंचा था। ऊंझा में एक अप्रैल तक मार्च क्लोजिंग का अवकाश चल रहा है। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 56 रुपए या 0.25 प्रतिशत नरम होकर 21,850 रुपए पर आ गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे की मंदी पर अस्थाई तौर पर ब्रेक लग सकता है।