New Delhi, 30 March (NNS): The prices of almond kernel California softened by Rs 10 to Rs 850 per kg owing to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of long uptrend in the spot almond kernel prices during the coming days.
बादामगिरी : लंबी मंदी नहीं
नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में लंबी मंदी का डर नहीं है। बढ़ी कीमत पर उठाव सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए घटकर 850 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में लंबी मंदी की आशंका नहीं है।
Cashew: no more downfall
New Delhi, 30 March (NNS): The prices of cashew four pieces remained stable at Rs 820 per kg owing to the sluggish buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 15/20 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak rupee against the American dollar and ongoing new crop and higher import prices. There is no fear of downfall in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 820 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की तेजी आई थी। नई फसल चल रही है लेकिन अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में मंदी का डर नहीं है।
