New Delhi, 26 March (NNS): There were around 1.25 lakh bags of red chilli reported to arrive in Guntur. The arrivals seems high at the higher level, after this, there, the prices of this famous commodioty remained stable at the same level.  The trading activities remained close on the occasion of Ram Navmi, due to this, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 24000 per quintal. Recently, theprices have gone up by Rs 500 per quintal. There is no possibility of more long uptrend in the prices during the coming days.

लालमिर्च : लंबी तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 26 मार्च (एनएनएस)। गुंटूर में इन दिनों लालमिर्च की करीब एक-सवा लाख बोरियों की आवक होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी वहां पर इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। रामनवमी के अवसर पर यहां कामकाज बंद रहा। इसलिए 334 नंबर लालमिर्च 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।

Cloves: will remain strong

New Delhi, 26 March (NNS): The trading activities remained close on the occasion of Ram Navni, due to this reason, here, cloves prices remained stable at Rs 840 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect as the rupee seems weak against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain strong during the during the near future.

लौंग : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 26 मार्च (एनएनएस)। रामनवमी के उपलक्ष्य में यहां कारोबारी अवकाश रहा। इसके परिणामस्वरूप यहां लौंग 840 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। इसेस पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की वृद्धि हुई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर होता हुआ 94 के आसपास बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Small cardamom: no uptrend

New Delhi, 26 March (NNS): Today, the arrivals of small cardamom ascended to 67257 kg in the CPMC auction. The average auction price jumped to Rs 2340.85 per kg due to the strong buying after the higher arrivals. Before this, its prices were at Rs 2213.29 in the last auction which held on 14th March. Here, the local markets remained off on the occasion of ram navami, as a result, here, the prices of small cardamom 7.5mm held stable at Rs 2600 per kg. Recently, the prices have slipped by Rs 50 per kg. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 26 मार्च (एनएनएस)। आज हुई सीपीएमसी नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 67,257 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद लिवाली भी मजबूत बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2340.85 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 14 मार्च को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2213.29 रुपए थी। यहां रामनवमी के अवसर पर स्थानीय किराना बाजार में अवकाश रहा। इसके परिणामस्वरूप यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।

Black pepper: no improvement

New Delhi, 26 March (NNS): The local wholesale market remained close on the occasion of ram navami. Therefore, the prices of black pepper remained stable at Rs 760 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the war in Iran. The spot black pepper prices will likely to improve during the coming days.

कालीमिर्च : सुधार नहीं

नई दिल्ली, 26 मार्च (एनएनएस)। स्थानीय थोक किराना बाजार रामनवमी का अवकाश रहा। अत: यहां कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। ईरान जंग की वजह से कामकाजी गतिविधियां सुस्त बनी हुई हैं। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालमिर्च में सुधार के आसार नहीं हैं।

Dry ginger: no more uptrend

New Delhi, 26 March (NNS): Here, the prices of dry ginger remained firm at Rs 28500 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is no possibility of more increment in the prices during the near future.

सौंठ : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 26 मार्च (एनएनएस)। रामनवमी के अवसर पर स्थानीय बाजार में अवकाश रहा। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 28,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने की संभावना नहीं है।

Pistachio: fear of profit taking selling

New Delhi, 26 March (NNS): The trading activities of pistachio remained close on the occasion of ram Navami, due to this, the prices of pistachio Peshawari remained stable at Rs 3700 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. The war has been ongoing from the last one month in Iran, due to this, the import gets affected. However, the market has remained under pressure amid kharmas. There is fear of profit taking selling in spot pistachio prices during the coming days.

पिस्ता : मुनाफावसूली का डर

नई दिल्ली, 26 मार्च (एनएनएस)। स्थानीय सूखा मेवा बाजार में रामनवमी की वजह से कामकाजी गतिविधियां बंद रहीं। इसीलिए यहां पिस्ता पेशावरी 3700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ईरान में पिछले करीब एक महीने से चल रही जंग और इसकी वजह से आयात प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। हालांकि खरमास की वजह से बाजार पर दबाव भी बढ़ सकता है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मुनाफावसूली का डर भी बना हुआ है।

Cumin: held strong

New Delhi, 26 March (NNS): Here, the prices of cumin reduced by Rs 100 to Rs 23100 per quintal owing to the weak buying. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There are one week holiday in Unjha amid march closing, before this, there, There were around 40000/45000 bags of cumin reported to arrive and the prices declined by Rs 20/25 per 20 kg. There is holiday in contract market also, but the active contract prices rose by Rs 145 or 0.60 percent to Rs 22090 per quintal because of the higher speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain strong during the near future.

जीरा : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 26 मार्च (एनएनएस)। स्थानीय थोक किराना बाजार में रामनवमी के अवसर पर कारोबार बंद रहा। यह वजह है कि यहां जीरा सामान्य 23,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में मार्च क्लोजिंग के लिए एक सप्ताह का अवकाश चालू है। इससे पूर्व वहां जीरे की करीब 40-45 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली थी। वायदा में भी अवकाश रहा लेकिन एक दिन पूर्व सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 145 रुपए या 0.60 प्रतिशत तेज होकर 22,090 रुपए पर जा पहुंचा था। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में मजबूती बनी रह सकती है।