New Delhi, 25 March (NNS): The all-round demand from both the roller flour mills and the flour chakkis reported to be high at the lower level, due to this, its prices held stable at Rs 2600/2630 per quintal from the last two days. However, huge amount of new stock has been harvesting in MP and there, the stock has been arriving constant in the markets and the quality of the crop reported to be good, despite this, the new crop of wheat will arrive after some time in North India and it showed heavy downfall, due to this, the market may not show more downfall during the coming days.
गेहूं-और घटने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस) गेहूं में नीचे वाले भावों पर रोलर फ्लोर मिलों एवं आटा चक्कियों की चौतरफा मांग बढ़ गई है, जिससे 2 दिनों से 2600/2630 रुपए प्रति कुंतल पर टिके हुए हैं। हालांकि नयी फसल मध्य प्रदेश में जोरों पर कट रही है तथा वहां की मंडियों में भरपूर आवक होने लगी है तथा फसल भी बहुत बढ़िया है, इन सब के बावजूद उत्तर भारत में गेहूं आने में थोड़ा समय लगेगा तथा भाव निचले स्तर पर आ चुके हैं, जिससे कुछ दिन मंदा नहीं लग रहा है।
Fine rice: possibility to increase
New Delhi, 25 March (NNS): There supply of fine rice went down to 10/11 lakh bags of fine rice in the markets of Haryana, Punjab, Haryana, UP and Rajasthan. The prices of rice 1509 variety also ruling between Rs 3500/3600 per quintal in the producing markets due to the leniency in the war. The market showed strong trend because of the improvement in demand from the exporters and the traders are not selling the stock at the higher level. The reality is that the demand of fine rice seems weak from the exporters during the last one week, but the price so rice sela and its steam jumped by Rs 300 per quintal due to the constant demand from the last two days. Apart from this, there is a lack of arrival pressure of paddy in the mills and the arrivals may not show uptrend due to the feeble production. Here, the shipments will arrive from the next month, on seeing this, the traders are not selling the stock of rice sela 1718 at Rs 7700/7800 per quintal. Similarly, rice sela 1401, 1408 and rice sela 1509 also showed good uptrend during the near future.
बारीक चावल-और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस) बारीक धान की आपूर्ति घटकर हरियाणा पंजाब हरियाणा यूपी राजस्थान की मंडियों में 10-11 लाख बोरी के करीब रह गयी है। युद्ध में आई नरमाई से उत्पादक मंडियों में भाव बढ़कर 1509 प्रजाति के 3500/3600 रुपए प्रति क्विंटल के बीच अलग-अलग मंडियों में रह गए हैं। चावल में निर्यातकों की मांग सुधर जाने से बाजार तेजी लिए बना हुआ है, अभी बढ़े भावों में बेचू कम आ रहे हैं। वास्तविकता यह है कि निर्यातकों की पिछले सप्ताह में मांग काफी कमजोर रह गई थी, लेकिन पिछले 2 दिनों से लगातार मांग चलने से चावल सेला एवं स्टीम के भाव 300 रुपये उपर हो गए हैं। इधर राइस मिलों में धान का प्रेशर नहीं है, उत्पादन घटने से धान की आवक नहीं बढ़ पा रही है। इधर शिपमेंट अगले महीने से फिर होने वाले हैं। यह देखकर जो 1718 सेला चावल 77/78 सौ रुपए प्रति कुंतल से कम में बेचू नहीं आ रहे हैं। इसी अनुपात में 1401 एवं 1408 सहित 1509 चावल में भी भविष्य में अच्छी तेजी की संभावना दिखाई दे रही है।
Maize: demand has been increasing
New Delhi, 25 March (NNS): Almost 90 percent of the maize crop has already been over in MP and Rajasthan duet to the constant demand from the ethanol companies. Some exporters and the consuming companies started purchasing the stock at the lower level, due to this, now, the average quality stock at Rs 1850/1900 per quintal and no one is purchasing the inferior quality stock of maize and the prices have been ruling at the higher level in the international markets and the prices of maize may increase while exporting. In Haryana and Punjab reach, maize of MP is being traded at Rs 2100/2150 per quintal. Similarly, it is ruling at Rs 2250 per quintal in Bihar. It is expected that the stock has not been available at the higher level of Rs 100 per quintal. Therefore, the trade will be profitable at the higher level.
मक्की-मांग निकलने लगी
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस) मक्की का स्टाक मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में एथेनॉल कंपनियों की मांग से लगभग 90 प्रतिशत समाप्त हो चुका है। नीचे वाले भाव में कुछ निर्यातक एवं खपत वाली कंपनियां खरीद गई है, जिससे अभी 1850/1900 रुपए प्रति कुंतल एवरेज क्वालिटी की मक्की हो गई है, नीचे वाली मक्की का कोई लिवाल नहीं हैं, आगे बांग्लादेश में भाव ऊंचे चल रहे हैं, उसका निर्यात होने पर मक्की में अच्छी तेजी की संभावना दिखाई दे रही है। जो व्यापार हरियाणा पंजाब पहुंच में एमपी के माल का 2100/2150 एवं बिहार के 2250 रुपए चल रहे थे, अब 100 रुपए बढ़ाकर भी माल नहीं मिल रहे हैं। बिहार में बिजाई कम होने से और तेजी लग रही है। अत: वर्तमान भाव पर माल लेकर चलना चाहिए।
Millet: no logic of downfall
New Delhi, 25 March (NNS): The supply of millet has already been over in the markets of UP, Rajasthan and Haryana. Here, maize prices rose by Rs 250/300 per quintal, due to this, the stockists are interested in purchasing the stock at the current level because the processing of millet seems high in the consuming industries at the higher level. The millet has already been sold out in Prayagraj, Itawa, Etah and Mainpuri line, in these circumstances, the market may increase during the coming days.
बाजरा-मंदे का लॉजिक नंबर नहीं
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस) बाजरे की आपूर्ति यूपी राजस्थान हरियाणा में समाप्त हो चुकी है, इधर मक्की भी 250/300 रुपए बढ़ गई है, जिससे वर्तमान भाव में खरीद करने से स्टाकिस्ट इंटरेस्ट लेने लगे हैं, क्योंकि मकई के भाव काफी ऊंचे होने से खपत वाले उद्योगों में बाजरे के प्रोसेसिंग बढ़ गई है। प्रयागराज इटावा एटा मैनपुरी लाइन का बाजरा भी निबट चुका है, इन परिस्थितियों में अब यहां से और तेजी लग रही है।
Masoor: will remain high
New Delhi, 25 March (NNS): The production of masoor seems unfavourable as per the consumption because the rainfall seems high on the time of sowing. This year, the production of masoor expected to be around 19 lakh metric tonnes, whereas, the consumption is almost 30 lakh metric tonnes. On the other hand, the prices of masoor have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the import prices have been ruling at the higher level. In Bilti, masoor prices is being trading between Rs 6770/6800 per quintal owing to the constant buying from the last fortnight. The masoor of Canada also selling at Rs 6000/6050 per quintal. Now, there is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
मसूर-बाजार तेज रहेगा
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस) मसूर का उत्पादन खपत के अनुरूप नहीं है, क्योंकि बिजाई के समय लगातार भारी बरसात हुई थी। इस बार 19 लाख मीट्रिक टन के करीब ताजा उत्पादन अनुमान आ रहा है, जबकि हमारी खपत 30 लाख मीट्रिक टन पर पहुंच गई है। दूसरी ओर इस बार अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मसूर के ऊंचे भाव हैं, जिससे आयात पड़ता महंगा पड़ रहा है। यहां पिछले पखवाड़े से लिवाली के चलते यहां मसूर बिल्टी में 6770/6800 रुपए प्रति कुंतल के आसपास चल रही है। कनाडा की मसूर 6000/6050 रुपए बिक रही है। अभी इन भावों में और बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है।
Urad: should purchase at the lower level
New Delhi, 25 March (NNS): The previously arrived containers of urad in chennai has already been sold out in the markets. Now, the stock of desi stock reported to be over and the stock has not been available at the lower level from Chennai, but in Burma, the prices of both small and the bold urad also quoting down by $5/10 per tonne, due to this reason, the spot shipments have been done at the lower level. Now new crop will likely to arrive in South, due to this reason, the prices of urad went down by Rs 100/150 which stood SQ at Rs 9100 and FAQ at Rs 8500 per quintal respectively. Similarly, the traders are not selling the stock at the lower level. The previous deals have been done at the higher level in Chennai, on seeing this, there is no risk in the trade at the current level. Apart from this, there is a lack of spot stock in the markets, due to this, the market may increase during the near future.
उड़द-घटे भाव में खरीद करिए
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस) चेन्नई में पहले के आए हुए सस्ते उड़द के कंटेनर अब पूरी तरह निबट चुके हैं, अब देशी माल भी समाप्त हो गया है तथा अब इन भाव में चेन्नई से माल नहीं मिल रहे है, लेकिन बर्मा में 5-10 डॉलर प्रति टन छोटी-मोटी उडद के भाव नरम बोल रहे हैं। जिस कारण घटाकर हाजिर शिपमेंट का व्यापार आज सुनने में आ रहा है। आगे घरेलू कोई फसल भी साउथ में आने वाली है। यही कारण है कि 100/150 रुपए और घटकर एस क्यू 9100 एवं एफ ए क्यू 8500 रुपए प्रति कुंतल यहां रह गयी है। इसी अनुपात में चेन्नई में भी घटाकर भाव बोलने लगे हैं। पहले के हुए सौदे और महंगे चेन्नई में आकर पड़ेंगे, इसे देखते हुए वर्तमान भाव की उड़द के व्यापार में दूर-दूर तक रिस्क नहीं लग रहा है। इधर हाजिर माल की कमी बनी हुई है, इसलिए बाजार और बढ़ेगा।
Moong: should sell at the current level
New Delhi, 25 March (NNS): The new crop of moong will likely to arrive in MP during the next month and both the inferior and superior quality stock has been available to the mills. Now, the stock of Rajasthan also ruling between Rs 5800/8000 per quintal as per the quality. The stock of MP, Jharkhand and Bihar has already been sold out in the markets. Now, the arrivals showed downfall in the markets, but the stock of previous tender is being available at the lower level in MP and the new crop will likely to arrive during the next month, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level.
मूंग-वर्तमान भाव में बेचिए
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस) मूंग की फसल अगले महीने मध्य प्रदेश की आने वाली है तथा जो हल्के भारी माल राजस्थान के अभी दाल मिलों को उपलब्ध हो रहे हैं। इस समय क्वालिटी के अनुसार राजस्थान के माल 5800/8000 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं, एमपी झारखंड बिहार के माल सब बिक चुके हैं। अब मंडियों में आवक टूट गई है, लेकिन अभी मध्य प्रदेश में पुराने माल टेंडर वाले सस्ते आकर पड़ रहे हैं तथा नई फसल भी अगले महीने आ जाएगी, इन परिस्थितियों में अब तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Tur: no risk at the current level
New Delhi, 25 March (NNS): The sowing of kharif tur reported to be high, but the production seems feeble due to the constant rainfall in October. In Chenna, its prices fell down by Rs 100/125 per quintal during the last three days, due to this reason, here, lemon tur prices rose from Rs 8100 to Rs 8000 per quintal. less amount of stock has been arriving in Solapur, Gulburga, Kali Kothi, Akola, Jalna and jalgaon line from Maharashtra because the prices seems high in the mills as per the quality. Now, the prices showed again downfall, on seeing this, the market may increase by Rs 300 per quintal during the coming days.
तुवर-वर्तमान भाव में जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस) तुवर की बिजाई खरीफ सीजन वाली ज्यादा हुई है, लेकिन अक्टूबर की बरसात से उत्पादन कम हुआ है। चेन्नई में पिछले तीन दिनों में 100/125 रुपए की गिरावट आ गई है। यही कारण है कि यहां लेमन तुवर 8100 रुपए बिकने के बाद 8000 रुपए प्रति कुंतल रह गई है। महाराष्ट्र के भी माल सोलापुर गुलबर्गा काली कोठी अकोला जालना जलगांव लाइन के पड़ता के अभाव में कम आ रहे हैं, क्योंकि दाने व कश के हिसाब से दाल मिलों को पड़ते नहीं लग रहे हैं। अब नीचे वाले भाव फिर आ गए है, इसे देखते हुए अभी यहां से फिर 300 रुपये बढ़ सकता है।
Gram desi: uptrend after the swamp of downfall
New Delhi, 25 March (NNS): The imported stock of gram desi rose by Rs 50/75 per quintal. The amount of stock reported to be weak in the mills as the seeds seems weak as compared to the stock of gram Rajasthan, before this, there is a shortage of the stock in all the markets of Rajasthan, MP and Maharashtra. Presently, the stock has been started processing in the mills. Presently, the consumption of gram desi showed improved trend as the pea prices rose by Rs 100 per quintal. Therefore, the market may not show downfall from here. At Lawrence Road, the prices of gram Rajasthan on standing motor have been ruling at Rs 5550/5560 per quintal.
देसी चना-दलदल के बाद तेजी
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस) चना ऑस्ट्रेलिया का आया हुआ पोर्ट पर 50/75 महंगा मिल रहा है, जो माल उतरा है, वह राजस्थानी चने के मुकाबले दाने छोटे होने से मिलो में कश कम बैठ रहा है, उससे पहले राजस्थान एमपी महाराष्ट्र के माल सभी मंडियों में शॉर्टेज में आ गयी है। वर्तमान में जो स्टॉक से ही दाल मिलों में प्रोसेसिंग हो रहा है। फिलहाल मटर के भाव 100 रु ऊंचे होने से देसी चना की खपत सुधर गई है। अत: अभी यहां से और मंदा नहीं लग रहा है। यहां राजस्थानी चना खड़ी मोटर में लॉरेंस रोड पर 5550/5560 रु हो गया है।
Rajma chitra: should take the profit at the current level
New Delhi, 25 March (NNS): The prices of rajma chitra showed constant uptrend and downtrend during the last one week. The prices of rajma chitra China have been ruling at the higher level and its prices also seems high in the Beed line, due to this, here also, it is being available at Rs 84/85 per kg. The upcountry demand reported to be feeble from the markets. In Chin, the traders are purchasing the stock at the higher level, due to this, there, the prices have been ruling between $1070/1080 per tonne. Here also, the stock of China also selling at Rs 107/108 per kg due to the increment in demand. The market may temporarily increased by Rs 2/4 per kg as the crop of Maharashtra seems delayed.
राजमां चित्रा-मुनाफा भी लेते रहिए
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस) पिछले एक सप्ताह के अंतराल राजमां चित्रा में कभी तेजी कभी मंदा बना हुआ है। चाइना राजमां चित्रा में ऊंचे भाव चल रहे हैं तथा बारसी बीड लाइन के माल भी ऊंचे बोल रहे हैं, जिससे यहां भी इसके भाव 84/85 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। मंडियों से चालानी में माल अब कम आ रहा है। चीन में ऊंचे भाव पर लिवाल आने लगे हैं, जिससे वहां 1070-1080 डॉलर प्रति टन के भाव हो गए हैं। यहां भी मांग निकलने से चाइना 107/108 रुपए प्रति किलो बिक गया है। महाराष्ट्र की फसल लेट होने से 2/4 रुपए प्रति किलो टेंपरेरी और बढ़ सकता है।
Gram kabuli: selling seems weak
New Delhi, 25 March (NNS): The crop of gram kabuli has been arriving constantly, but the prices of both new and the old unfiltered stock of Maharashtra also held stable at Rs 62/65 per kg due to the good demand and bullish news from the international markets. The arrived crop seems weak due to the sowing and the unfavourable weather conditions.
काबुली चना-बिकवाली कमजोर
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस) काबुली चने की फसल आने लगी है, लेकिन विदेशों के तेज समाचार आने एवं मांग भी अच्छी होने से बाजार नये पुराने माल के 62/65 रुपए प्रति किलो पर महाराष्ट्र के बिना छने टिके हुए हैं। आई हुई फसल, बिजाई एवं मौसम की प्रतिकूलता से कम आने की आशंका बनी हुई है।
Pea: possibility of good uptrend
New Delhi, 25 March (NNS): The import prices of pea have been ruling at the higher level which is being available between Rs 39/39.5 per kg at the Indian ports and these prices will not be visible at the current level. The production of pea reported to be weak due to the downfall in sowing in Canada, due to this, there, the January and February shipments also rose by $15/20 per tonne and here, the production may decrease due to the unfavourable weather conditions. Almost 50 percent of the pea has been consuming in whole country. Therefore, the market may increase during the coming days.
मटर-लाभ मिलने की संभावना
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस) मटर का आयात महंगा होने से वर्तमान के जो भाव भारतीय बंदरगाहों पर 39/39.5 रुपए प्रति किलो के बीच थोक में कंटेनर के चल रहे हैं, यह भाव भी आगे चलकर दिखाई देने वाले नहीं है। कनाडा में बिजाई घटने से उत्पादन काम हुआ है, इसलिए वहां 15-20 डॉलर प्रति टन बढ़ाकर जनवरी-फरवरी शिपमेंट के भाव बोलने लगे हैं तथा यहां नई फसल हेतु प्रतिकूल मौसम होने से उत्पादन घटने की संभावना है। पूरे भारत में 50 प्रतिशत देसी चना में मटर की दाल में खप रही है। अत: इसमें अच्छी बढ़त लग रही है।
