New Delhi, 24 March (NNS): The selling pressure of maize reported to be weak after the increment in demand from the ethanol and the other companies, due to this, its prices remained stable at Rs 1950/2050 per kg in the markets of Bihar. In MP, maize is being traded at Rs 1750/1850 per quintal. The demand of maize seems high in the mills of Poultry feed. On the other hand, the prices of maize have been ruling at the higher level in the markets of Rajasthan and Maharashtra because of the weak sale from MP and Bihar on seeing its feeble prices. Now, the enquiry has been increasing from Nepal and Bangladesh at the current level, on seeing this, the prices may not show more downfall from here and the market may gain by Rs 100 per quintal in the near future, due to this reason, in Haryana and Punjab reach, maize prices have been ruling at Rs 2200/2250 per quintal. Similarly, it is being quoted at Rs 2250/2350 per quintal in Bihar. Therefore, the market may increase from here during the coming days.
मक्की-स्टाक का प्रेशर समाप्त
नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस) मक्की में एथेनॉल एवं अन्य कंपनियों की मांग निकलने के बाद बिकवाली का प्रेशर घट गया है, इसलिए बिहार की मंडियों में इसके भाव 1950/2050 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। इधर एमपी में मक्की 1750/1850 रुपए के बीच गोदाम पहुंच में बिक रही है। पोल्ट्री फीड मिलों की मांग बढ़ गई है। दूसरी ओर राजस्थान महाराष्ट्र की मक्की के पड़ते नहीं लग रहे है, क्योंकि एमपी बिहार सस्ती होने से उसकी बिक्री नहीं है। अब वर्तमान भाव में नेपाल बांग्लादेश की पूछ परख होने लगी है, इसे देखते हुए यहां से बाजार मंदा नहीं लग रहा है तथा आने वाले टाइम में 100 रुपए प्रति कुंतल की और तेजी आ सकती है। यही कारण है कि एमपी की मक्की हरियाणा पंजाब पहुंच में 2200/2250 रुपए तथा बिहार की मक्की 2250/2350 रुपए बोल रहे हैं, इन भावों में लिवाल भी आने लगे हैं। अत: यहां से बाजार और बढ़ने वाला है।
Wheat: no more fluctuations
New Delhi, 24 March (NNS): The sale of stored wheat showed uptrend in North India. The arrival pressure of wheat may increase in the current month, on seeing this, the farmers started selling out their stock at the current level because of the record sowing, due to this, the prices of wheat may not show more uptrend and downfall during the near future. The unloaded stock seems high as comparatively. The arrival pressure of wheat may decrease in the markets of Haryana and Western UP after MP, due to this reason, its prices remained stable at Rs 2590/2600 per quintal during the previous week. The prices remained stable at the same level owing to the improved demand from the roller flour mills at the lower level after the sudden downfall in the prices.
गेहूं- ज्यादा घट बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस) उत्तर भारत में स्टाक वाले गेहूं की बिक्री बढ़ गई। चालू महीने गेहूं का दबाव और बढ़ जाएगा, इसे देखकर जो किसानों के पास स्टॉक है, उसे निकालने लगे हैं, क्योंकि बिजाई रिकॉर्ड स्तर पर हुई है, इसलिए वर्तमान भाव के गेहूं में यहां से तेजी मंदी नहीं है। फसल में उतारा अधिक आ रहा है। आगे मध्य प्रदेश के बाद हरियाणा पश्चिमी यूपी की मंडियों में गेहूं का दबाव बढ़ जाएगा। जिस कारण पिछले सप्ताह इसके भाव 2590/2600 रुपए प्रति क्विंटल पर अभी टिके रहेंगे। एक साथ आई गिरावट के बाद घटे भावों में फ्लोर मिलों की मांग सुधरने से ठहर गया है।
Fine rice: should purchase at the lower level
New Delhi, 24 March (NNS): During the review week, the prices of basmati rice fell down by Rs 400/500 per quintal owing to the war between Iran and Israel, due to this, there is a swamp of downfall in the prices. Yesterday, the prices of rice sela 1509, sela 1718 rose by Rs 200 to Rs 7400/7500 and Rs 7600/7700 per quintal respectively. Rice steam 1401 also ruling at the higher level. It is expected that the market may increase from here because of the feeble arrivals of paddy and the mills are not selling the stock in loss. On the other hand, the exporters started taking enquiry at the lower level, in these circumstances, the prices of basmati rice will be profitable in the near future.
बारीक चावल-घटे भाव में पकड़िए
नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस) गत सप्ताह ईरान इजरायल जंग से 400/500 रुपए प्रति क्विंटल की बासमती चावल में और गिरावट आ गई, जिसके चलते पूरी तरह मंदे का दलदल बन गया है। कल ट्रंप की नरमाई से चावल 1509 सेला 7400/7500 रुपए एवं 1718 सेला चावल 7600/7700 रुपए प्रति कुंतल पर 200 रुपए मजबूत हो गया है। चावल 1401 स्टीम में भी तेजी आ गई। अब यहां से फिर बढ़त लग रहा है, क्योंकि धान की आवक मंडियों में टूट गई है तथा राइस मिलें पड़ते के अभाव में बिकवाल नहीं है। दूसरी ओर नीचे भाव में निर्यातकों की पूछ परख आने लगी है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव का बासमती चावल आगे चलकर फिर लाभ दे जाएगा।
Millet: possibility of increment due to the lack of stored stock
New Delhi, 24 March (NNS): The new crop of millet has been arriving in the markets of Haryana, Rajasthan and UP. Its prices have been quoting at Rs 2100/2140 per quintal as per the quality in mauli Barwala reach and in the markets, it is available at Rs 1900/2050 per quintal. The arrivals of the crop reported to be weak by 50 percent in Itawa, Tundla, Aita, Kasganj, Charra, Mainpuri along with Prayagraj and West Bihar, due to this, there is a lack of arrival pressure in the markets and there is no risk in the trade at the current level. The reality is that the situation of millet seems unfavourable on seeing the swamp of downfall in the prices, but the trade will be profitable during the near future.
बाजरा-स्टॉक की कमी से बढ़तसंभव
नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस) बाजरा हरियाणा राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के मंडियों में आ रहा है, इसके भाव मौली बरवाला पहुंच में 2100/2140 रुपए प्रति कुंतल नमी के हिसाब से बोल रहे हैं तथा मंडियों में 1900/2050 रुपए के भाव बोल रहे हैं। इटावा टूंडला एटा कासगंज छर्रा मैनपुरी के साथ-साथ प्रयागराज एवं पश्चिम बिहार की फसल 50 प्रतिशत से भी कम आई है, जिससे माल का मंडियों में प्रेशर नहीं है, इन भावों में बाजरे में कोई जोखिम नहीं है। वास्तविकता यह है कि मकई में दलदल से बाजरे की दुर्दशा बनी हुई थी, लेकिन अब इन भावों में भरपूर लाभदायक लग रहा है।
Masoor: will remain high
New Delhi, 24 March (NNS): The prices of masoor have been ruling at the higher level in the producing markets, due to this reason, the prices of bold masoor rose by Rs 150/175 per quintal from the last two days and the small masoor also jumped by Rs 300 per quintal. There is a shortage of small masoor in the markets, due to this reason, the prices went up by Rs 500 per quintal. Apart from this, the prices of small masoor also increasing constantly because of the higher import prices. The import deals have been available at the higher level amid increment in dollar. Here, the prices of 2.5 kg bold desi masoor also quoting at Rs 6750 per quintal.
मसूर-तेजी कायम रहेगी
नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस) उत्पादक मंडियों में मसूर के पड़ते महंगे लग रहे हैं, जिस कारण 2 दिन में 150/175 रुपए मोटी मसूर के भाव बढ़ गए हैं तथा छोटी के 300 रुपए उछल गए हैं। छोटी मसूर शॉर्टेज में है, इसलिए उसमें 500 रुपए प्रति कुंतल की और तेजी आ जाएगी। इसके पीछे-पीछे मोटी मसूर भी बढ़ने वाली है, क्योंकि आयात पड़ता काफी महंगा हो गया है। डॉलर महंगा होने से आयात सौदे ऊंचे पड़ रहे हैं। यहां ढाई किलो कंडीशन में मोटी मसूर देसी 6750 रुपए बोलने लगे हैं।
Urad: prices may increase intermittently
New Delhi, 24 March (NNS): The prices of urad SQ reduced by Rs 50/60 to Rs 9250 per quintal due to the weak demand from the mills. Urad FAQ also remained close with the strong trend of Rs 8600 per quintal. The reality is that the previous stock has already been sold out in the markets of Chennai, whereas, the traders are not trading at the current level due to the closing and the stock has not been available illegally, in these circumstances, the trade should not be done at the lower level. This year, there is a shortage of the stock in MP and Maharashtra. Now, the arrival pressure of the vegetables seems weak, due to this, the sale of its dal reported to be unfavourable. Therefore, the prices of urad may gain by Rs 200/300 per quintal during the coming days.
उड़द-रुक-रुक कर तेजी कायम
नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस) उड़द में दाल मिलों की ग्राहकी कमजोर होने से 50/60 रुपए घटकर 9250 रुपए प्रति क्विंटल नये एसक्यू क्वालिटी रह गया। उड़द एफ ए क्यू भी 8600 रुपए पर मजबूती लिए बंद हुई। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में माल पिछले दिनों के निबट चुके हैं, वहीं मार्च क्लोजिंग के चलते कारोबारी सन्नाटा छाया रहा, जिससे बाजार सुस्त चल रहा है, पीछे से माल पड़ते में नहीं मिल रहे हैं, इन परिस्थितियों में अब मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में भी उड़द का इस बार स्टॉक नहीं है। अभी सब्जियों का प्रेशर कम हो गया है, इसलिए दाल की बिक्री अनुकूल है। अत: आगे चलकर वर्तमान भाव की उड़द 200/300 रुपए लाभ दे जाएगी।
Moong: No possibility of more downfall
New Delhi, 24 March (NNS): The crop of moong has been started arriving in Maharashtra and Karnataka. Its prices have been ruling between Rs 6200/8000 per quintal as per the quality due to the quality difference in the stock of Rajasthan. There is a lack of both inferior and superior quality stock in the markets, due to this, the mills are purchasing the dhoya stock at the higher level. Therefore, the trade should not be done at the lower level. The old stock of MP, UP, Bihar and Jharkhand has already been sold out in the markets. There is a shortage of stock in the markets.
मूंग- मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस) मूंग की फसल राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक में आ रही है। राजस्थान के माल में क्वालिटी का डिफरेंस बहुत ज्यादा होने से 6200/8000 रुपए प्रति कुंतल के बीच दागी व नमी के हिसाब से व्यापार हो रहा है। हल्के भारी माल ज्यादा नहीं बचे हैं, इसलिए धोया बनाने वाली दाल मिलों को अब महंगा खरीदना पड़ रहा हैं। अत: मंदे का व्यापार अभी बिल्कुल नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश यूपी बिहार झारखंड के पुराने माल निबट चुके हैं। माल की शॉर्टेज से बढ़त बन सकती है।
Tur: no risk in the trade
New Delhi, 24 March (NNS): The sale of tur dal showed improved trend in North India. On the other hand, the arrived Rangoon stock has already been sold out in Narela, Bawana, Lawrence Road, Rai and Kundali during the previous days, due to this reason, the raw stock was being traded at Rs 8050 per quintal at the lower level, after this, its stock has not been available in the markets. Today, its import prices have been ruling at the higher level while import. Therefore, the prices of tur may rose by Rs 300 per quintal due to the higher demand.
तुवर-यहां से जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस) उत्तर भारत में तुवर दाल की बिक्री सुधर गई। दूसरी ओर रंगूनी माल पिछले दिनों के आये हुए नरेला बवाना लॉरेंस रोड राई कुंडली सभी मिलों में स्टॉक निपट चुके हैं, जिस कारण कच्चे माल नीचे में 8050 रुपए प्रति कुंतल आने के बाद दाल मिलों को प्रचुर मात्रा में नहीं मिल रहा था। आज की तारीख में बर्मा से आयात करने पर यहां इससे ऊंचे का पड़ता लग रहा है। अत: ग्राहकी निकलने पर वर्तमान भाव में फिर 300 रुपए बढ़ने के आसार बन गए है।
Gram desi: no more decrement
New Delhi, 24 March (NNS): The productive deals of best quality gram desi reported to be close. On the other hand, there is a shortage of spot stock in the markets, due to this, at Lawrence Road, its prices strengthened by Rs 50 to Rs 5550 per quintal. The prices of annagiri also ruling at the higher level and the arrivals of the stock seems weak from MP on seeing the higher prices. The stock of Rajasthan will likely to arrive from the next month, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices of old stock at the current level and the stock of dal and besan should purchase at the current level. This year, the wedding season will remain till the half July, due to this, its consumption will be constant.
देसी चना-इससे मंदा नहीं
नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस) देसी चना बढ़ियां ऑस्ट्रेलिया के अगाऊं सौदे बंद हो गए हैं। दूसरी ओर हाजिर में माल की कमी है, जिससे लॉरेंस रोड पर 50 रुपए की मजबूती पर 5550 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। अन्नागिरी के भी पड़ते नहीं लग रहे हैं, मध्य प्रदेश के माल भी पड़ते के अभाव में कम आ रहे हैं। राजस्थान का माल अगले महीने शुरू होगा, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के पुराने माल में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है तथा इन भावों में दाल व बेसन की भी खरीद करनी चाहिए। इस बार शादियां आधी जुलाई तक है, इसलिए लगातार खपत रहेगी।
Rajma chitra: shortage of demand
New Delhi, 24 March (NNS): The rajma chitra of China has been started unloading and the filtered stock also selling between Rs 111/118 per kg. The market showed heavy downfall due to the selling of the Indian Brazil, Barsi and the Beed line and there is no possibility of more downfall from here. Here, its prices have been quoting at Rs 85/87 per kg. Now, it is profitable to trade at the current level. The prices of China may not show more downfall, due to this, the stock of China may improve by Rs 5/7 per kg during the coming days.
राजमां चित्रा-अभी ग्राहकी की कमी
नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस) राजमां चित्रा चीन का उतरने लगा है, छने हुए माल क्वालिटी के अनुसार 111/118 रुपए तक बिक रहे हैं। इंडियन ब्राजील बारसी बीड लाइन में बिकवाली आने से बाजार टूट कर निचले स्तर पर आ गया है, अब यहां से और घटने की गुंजाइश नहीं है। यहां 85/87 रुपए प्रति किलो भाव बोल रहे हैं, जो नीचे वाले हैं। अत: इन भावों में व्यापार करना चाहिए। चीन के भाव भी ज्यादा नहीं घटेंगे, इसलिए 5/7 रुपए प्रति किलो चीन के माल में बढ़ सकते हैं।
Gram kabuli: all-round selling seems weak
New Delhi, 24 March (NNS): Although, the stock of gram kabuli has been lying in the markets of Delhi along with the neighbouring markets and the small traders have sold their huge amount of stock due to the downfall during the previous days. On the other hand, the arrived crop showed downfall, due to this, the selling seems feeble. On the other hand, the new domestic stock has not been available in Indore line due to the higher prices in the international markets. The crop of gram kabuli has already been arrived, but there is a lack of arrival pressure of the stock. On seeing the prices in the producing markets, the prices may not show more downfall from the current level.
काबुली चना-चौतरफा बिकवाल कमजोर
नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस) यद्यपि काबुली चने का स्टॉक दिल्ली सहित आसपास की मंडियों में पड़ा हुआ है तथा पिछले काफी दिनों से मंदा चलने से छोटे कारोबारियों के माल काफी कट चुके हैं। दूसरी ओर वर्तमान में आई हुई फसल में पोल आने से बिकवाल कमजोर हो गए हैं। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी ऊंचे भाव होने से घरेलू नये माल इंदौर लाइन में कम मिल रहे हैं। काबुली चने की फसल आ चुकी है, लेकिन किसी मंडी में प्रेशर नहीं है। आगे उत्पादक मंडियों से पड़ते को देखते हुए वर्तमान भाव में मंदा नहीं लग रहा है।
Pea: no downfall in the roots
New Delhi, 24 March (NNS): The import prices of pea have been ruling at the higher level because the dollar seems weak as compared to the dollar, due to this reason, the prices of white pea gained by Rs 1/1.5 per kg. Presently, the stock has not been available at the lower level from the ports and both the local and the upcountry demand seems good in these prices, due to this, the prices may gain from here and the pea has not been purchase at the current level because the arrivals of pea expecting to around only 50 percent in the markets.
मटर-जड़ में मंडा नहीं
नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस) मटर का आयात पड़ते में महंगा होने लगा है, क्योंकि डॉलर के तुलना में रुपया काफी कमजोर हो गया है, जिस कारण सफेद मटर में एक-डेढ़ रुपए प्रति किलो की बढ़त आकर ठहर गई है। वर्तमान भाव में बंदरगाहों से नीचे के पड़ते नहीं लग रहे हैं, इन भावों में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चल रही है, जिससे यहां से फिर बढ़ने की उम्मीद बन है तथा वर्तमान भाव के मटर को खरीदने में मजूरी कहीं नहीं गई है, क्योंकि आई हुई मटर मंडियों में 50 प्रतिशत ही प्रत्यक्षदर्शी अनुमान लगा रहे हैं।
Guar gum: will remain strong
New Delhi, 24 March (NNS): The prices of guar gum remained strong at Rs 10200/10300 per quintal owing to the higher demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur mandi, its prices held strong at Rs 5500/5550 per quintal. In the markets of Haryana, the prices of guar went up by Rs 50 to Rs 5300/5350 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.
ग्वार गम-मजबूती की उम्मीद
नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस) गम पावडर निर्माताओं की मांग निकलने के कारण ग्वार गम के भाव 10200/10300 रुपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5500/5550 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव50रुपये बढ़कर5300/5 350रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। होली के कारण वायदा कारोबार बंद रहा। भविष्य में ग्राहकी को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मज़बूत रह सकता है।
