New Delhi, 24 March (NNS): There were around 1.25 lakh bags of red chilli reported to arrive in Guntur due to the weak selling from the farmers. Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 24000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the weak activeness from the exporters. The spot red chilli prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.

लालमिर्च : स्थिरता बनी रहने की आस

नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस)। एक दिन पूर्व हुई करीब सवा लाख बोरियों की आवक के बाद किसानों की बिकवाली कमजोर पड़ने से गुंटूर में आवक घटकर करीब एक लाख बोरियों की होने की सूचना मिली। यहां 334 नंबर लालमिर्च 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। निर्यातकों की सक्रियता में कमी आने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रहने की संभावना है।

Cloves: will remain strong

New Delhi, 24 March (NNS): The rupee dropped down to 94 as compared to the American dollar, due to this reason, the import prices of cloves showed downfall, as a result, here, cloves prices held stable at Rs 840 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the shortage of stock in the other producing countries of the world. The spot cloves prices will not likely to decrease during the near future.

लौंग : मंदी की आश्ंका नहीं

नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस)। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर होता हुआ 94 के स्तर को भी पार कर गया है। इसकी वजह से लौंग का आयात पड़ता बढ़ने की आशंका और गहरा गई है। यहां लौंग 840 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। विश्व के अन्य उत्पादक देशों में स्टॉक अपेक्षाकृत रूप से कमजोर बना होने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Small cardamom: no increment

New Delhi, 24 March (NNS): Today, the arrivals of small cardamom fell down to 18288 kg in the Cardadmom Groversforever Private Limited auction. The average auction price fell down to Rs 255.37 per kg due to the weak buying after the feeble arrivals than the normal level. Before this, its prices were at Rs 2285.89  in the last auction which held on 12th March. Here, the sale of small cardamom seems feeble after the downfall in the prices, due to this reason, the prices of small 7.5 mm held stable at Rs 2600 per kg. Recently, the prices have slipped by Rs 50 per kg. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस)। आज हुई कार्डमम ग्रोअर्सफोरएवर प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक गिरकर 18,288 किलोग्राम की होने की खबर मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 255.37 रुपए रह जाने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 12 मार्च को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2285.89 रुपए थी। यहां पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी छोटी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची बढ़ने की आशा नहीं है।

Black pepper: will remain sluggish

New Delhi, 24 March (NNS): The sale of black pepper reported to be weak, due to this reason, here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 760 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.

कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस)। कालीमिर्च की बिक्री पुन: सुस्त पड़ती जा रही है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।

Dry ginger: no more increment

New Delhi, 24 March (NNS): Here, the sale of dry ginger reported to be weak even after the downfall in the prices during the previous days, as a result, here, the prices of dry ginger remained firm at Rs 28500 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the starting of the summer season. There is no possibility of more increment in the prices during the near future.

सौंठ : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 28,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी कीमत तथा आवक एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। गर्मियों का सीजन शुरू होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने के आसार नहीं हैं।

Pistachio: will likely to remain strong

New Delhi, 24 March (NNS): This is the 24th day of war in Iran, due to this reason, the import reported to be sluggish. After this, here, the prices of pistachio peshawari remained stable at Rs 3700 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. However, the kharmas has been going on, due to this, the market sentiments may affect. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.

पिस्ता : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस)। ईरान में जंग 24वें दिन भी जारी है। इसकी वजह से आयात ठप्प पड़ा हुआ है। हालांकि अब युद्धविराम को लेकर भी बातचीत होने की चर्चाएं सुनी जा रही हैं। इसके बाद भी यहां पिस्ता पेशावरी 3700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। खरमास भी चल रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मजबूती जारी रह सकती है।

Cumin: no long uptrend

New Delhi, 24 March (NNS): The one week holiday of march closing has been started, due to this, in Unjha, the arrivals went down to 40000/45000 bags. During the previous day, there, 50000/55000 bags of cumin were arrived. Although, its prices reduced by Rs 20/25 per 20 kg due to the weak arrivals as compared to the arrivals. Here, the prices of cumin reduced by Rs 100 to Rs 23100 per quintal owing to the weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 300 per quintal. Before this, the active contract prices rose by Rs 200 or 0.92 percent to Rs 21980 per quintal because of the higher speculative buying. The trading activities will likely to be normal from 02nd April, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.

जीरा : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस)। मार्च क्लोजिंग के एक सप्ताह का अवकाश शुरू होने से पूर्व के अंतिम कारोबारी दिन ऊंझा में जीरे की आवक घटकर करीब 40-45 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। एक दिन पूर्व वहां इसकी 50-55 हजार बोरियों की आवक हुई थी। बहरहाल, आवक की अपेक्षा लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी कीमत में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली। यहां लिवाली घटने से जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 23,100 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300 रुपए की मंदी आई थी। इससे पूर्व सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 200 रुपए या 0.92 प्रतिशत तेज होकर 21,980 रुपए हो गया। ऊंझा में अब 2 अप्रैल से कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।