New Delhi, 23 March (NNS): During the review week, the prices of soya oil rose by Rs 1000 to Rs 16000 per quintal due to the weak selling and the Chicago’s soya oil contract is in plus. In Kandla, it’s prices also being quoted at Rs 13600 per quintal. In the markets of MP and Maharashtra, the prices of soya oil showed strong trend amid weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

सोया तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 23 मार्च (एनएनएस) शिकागो सोया वायदा के प्लस में होने एवं बिकवाली कमजोर होने से गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भाव गत सप्ताह के दौरान 1000 रुपए बढ़कर 16000 रुपए प्रति कुंतल हो गए।कांदला में इसके भाव 13600 रुपये प्रति कुंतल बोले गए। मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र की मंडियो में भी बिकवाली कमजोर होने से सोया तेल मे मजबूती का रुख रहा। आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है।

CPO: possibility to increase

New Delhi, 23 March (NNS):  The prices of CPO showed uptrend due to the war between America and Iran, due to this, the prices of imported oils also seems high. In Kandla, it’s prices rose by Rs 300 to Rs 11700 per quintal owing to the constant selling from the importers amid lack of rupee against the American dollar. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

सीपीओ-बढ़ने के आसार

नई दिल्ली, 23 मार्च (एनएनएस) अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में आए उछाल विदेशी तेल की कीमत उछल गई हैं। विदेशी तेलों में एवं डॉलर की तुलना में रुपया कमज़ोर होने के कारण आयातकों की बिकवाली से कांदला में गत सप्ताह के 300 रुपए बढ़कर 11700 रूपए प्रति कुंतल हो गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Mustard oil: no more increment

New Delhi, 23 March (NNS): During the review week, the prices of mustard at Lawrence Road went up by Rs 400 to Rs 6850/6900 per quintal owing to the constant demand from the stockists and higher demand from the mills along with weak arrivals of mustard from the various markets amid unfavourable weather conditions. In Jaipur, it’s prices also being quoted at Rs 6250 per quintal. On seeing the recent uptrend in the prices, there is no possibility of more uptrend in the prices. Apart from this, the market may decrease during the coming one or two days.

सरसों-ज्यादा तेजी नहीं

नई दिल्ली, 23 मार्च (एनएनएस) मौसम खराब होने के कारण  देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक कमज़ोर होने एवं तेल मिलों की मांग  के साथ स्टाकिस्टो की मांग से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव निचले स्तर से 400 रुपये बढ़कर 6850/6900 रूपये प्रति किवंटल हो गई। जयपुर में इसके भाव 7250 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हाल में आई तेज़ी को देखते हुए आने वाले समय में इसमे तेज़ी की संभावना कम है । बाजार घट सकता है।

Mustard oil: less expectations to decrease

New Delhi, 23 March (NNS): The prices of mustard oil went up by Rs 1000 to Rs 14800 per quintL due to the higher demand as compared to supply. In Haryana, it’s prices also quoting at Rs 14600 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also quoting at Rs 15000 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more uptrend in the prices. Apart from this, the market may decrease in the near future.

सरसों तेल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 23 मार्च (एनएनएस) सप्लाई की अपेक्षा मांग बढ़ने सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 1000 रूपये बढ़कर 14800 रुपए प्रति कुंतल हो गए। हरियाणा में इसके भाव 14600 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए। जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी 15000 रूपये  प्रति क्विंटल बोले  गए। आपूर्ति  व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है। बाजार घट सकता है।

Cottonseed oil: may increase in future

New Delhi, 23 March (NNS): Cottonseed oil prices rose by Rs 650 to Rs 14200 per quintal owing to the higher demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, cottonseed prices also quoting at Rs 4200/4300 per quintal because of the feeble selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बिनौला तेल-तेज़ी की उम्मीद

नई दिल्ली, 23 मार्च (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग निकलने से बिनोला तेल के भाव 650 रूपये बढ़कर 14200 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 4200/4300 रूपये प्रति कुंतल हो गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Soybean: no fear of downfall

New Delhi, 23 March (NNS): The prices of soybean remained stable at the same level after the increment in the prices during the previous days, due to this reason, the prices of soybean in Jalgaon remained firm at Rs 5450 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s projection was in plus by 55 points due to the higher buying from the investors in edible oil contract and in KLCE, the active palm oil contract ascended by 84 Ringgit per tonne, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the prices during the coming days.

सोयाबीन : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 23 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सोयाबीन में स्थिरता का रुख बना हुआ है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 5450 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय खाद्य तेल वायदा में निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के प्रोजेक्शन में 55 प्वाइंट और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 84 रिंगिट प्रति टन का उछाल आने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में मंदी का डर नहीं है।