New Delhi, 20 March (NNS): The offtake of copra reported to be sluggish even after the downfall in the prices during the previous days, as a result, the prices of copra in bags remained stable at Rs 33000 per quintal. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiments may affect amid ongoing kharmas. The spot copra prices will not likely to improve in the coming days.
गोला : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोले के उठाव में और कमी दर्ज की गई। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टïों में एक हजार रुपए गिरकर 33 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही गिरावट आई थी। खरमास चालू होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Cashew: no possibility of downfall
New Delhi, 20 March (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 930 per kg due to the weak sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The new crop has been ruling in the country. However, the rupee fell down to 93 against the American dollar, due to this, the market sentiments may affect because of the higher import prices of raw cashew. The spot cashew prices will not likely to decrease during the near future.
काजू : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 930 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। देश में इसकी नई फसल चल रही है। हालांकि अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर होता हुआ 93 से भी नीचे आने और इसकी वजह से कच्चे काजू का आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में मंदी की आशंका नहीं है।
Almond kernel: held strong
New Delhi, 20 March (NNS): The rupee declined to 93 against the American dollar, due to this, the import prices showed uptrend. Here, the prices of almond kernel California improved by Rs 10 to Rs 860 per kg. Recently, the prices have improved in the same ratio. The market sentiments may affect because no big will likely to arrive soon. The spot almond kernel prices will likely to remain strong in the coming one or two days.
बादामगिरी : मजबूत जारी रहेगी
नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस)। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होता हुआ 93 से भी नीचे आ गया। इसकी वजह से आयात पड़ता भी बढ़ने की आशंका है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए सुधरकर 860 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतना ही सुधार हुआ था। हालांकि फिलहाल कोई बड़ा त्यौहार सामने नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बना रहने की संभावना है।
