New Delhi, 19 March (NNS): Here, the prices of wheat fell down by Rs 25/30 to Rs 2600/2610 per quintal owing to the higher arrivals of new wheat in MP. The production of wheat reported to be high and the all-round availability of the stock showed uptrend as huge amount of stock has been lying in the central pool. On the other hand, the traders have stored huge amount of stock in April-May on seeing the increment in the prices of wheat from the last three years and the roller flour mills have purchased the stock during the season, whereas, the prices of maida and suji showed downfall where, it has been consume, in these circumstances, there is no possibility of long uptrend in the prices, but there is no risk in the trade at the current level. The best quality maize fell down to Rs 2600 per quintal.
गेहूं-और यहां से नहीं घटेगा
नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस) नए गेहूं की आवक एमपी में बढ़ जाने से 25/30 रुपए टूटकर गेहूं के भाव यहां 2600/2610 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। गेहूं का उत्पादन अधिक होने तथा केंद्रीय पूल में इस बार स्टॉक ज्यादा होने से चौतरफा उपलब्धि बनी हुई है। दूसरी ओर विगत तीन वर्षों से गेहूं में आई भारी तेजी को देखकर कच्ची मंडियों के कारोबारी अप्रैल-मई में ही भारी स्टाक कर चुके थे तथा सीजन पर ही रोलर फ्लोर मिलों ने भी ज्यादा माल खरीद लिया था, जबकि जहां मैदा सूजी खपता है, वहां भाव नीचे आ गए हैं, इन परिस्थितियों में गेहूं में लंबी तेजी की गुंजाइश तो नहीं है, लेकिन वर्तमान भाव पर अब रिस्क भी नहीं है। बढ़िया गेहूं 2600 रुपए से नीचे भी नहीं जाएगा।
Fine rice: downfall amid war between Iran and Israel
New Delhi, 19 March (NNS): The millers are selling the fine rice at the lower level due to the unavailability of paddy stock from the mills because of ongoing war between Iran, Israel and America. Now, the exporters are purchasing the stock in these prices, due to this reason, the prices of all varieties of basmati rice fell down by Rs 200/300 per quintal and the selling of basmati rice seems constant in MP, UP and Bihar and the traders started selling their stock in Punjab, on seeing this, the prices of all varieties of basmati rice will remain sluggish during the near future.
बारीक चावल-ईरान इजरायल युद्ध से मंदा
नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस) राइस मिलों द्वारा धान नहीं मिलने से मिल्लर्स स्टॉक के बारीक चावल घटाकर बेचने लगे, क्योंकि ईरान इजरायल अमेरिका में जंग छिड़ गई है। इन भावों में निर्यातक माल नहीं खरीद रहे हैं, जिस कारण 200/300 रुपए प्रति कुंतल सभी तरह के बासमती चावल में गिरावट आ गई है तथा जिस हिसाब से एमपी यूपी एवं बिहार में बासमती धान की बिकवाली चल रही है तथा पंजाब में भी बेचू आने लगे हैं, इसे देखते हुए वर्तमान भाव के सभी तरह के चावल मे अभी कुछ दिन सुस्ती रहेगी।
Maize: should purchase at the current level
New Delhi, 19 March (NNS): The demand of maize reported to be weak from the ethanol companies and there is a swamp of downfall in the prices due to the weak crop in MP and Maharashtra after UP. Its prices have been ruling between Rs 1800/1950 per quintal in the markets of MP, but there is a lack of stock in the storage companies from the last one week. The market reported to be strong from the last two days. In Bihar, the selling seems constant because of the downfall in sowing. Therefore, there is no risk in the trade at the current level.
मक्की-वर्तमान भाव में खरीदते रहिए
नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस) हम मानते हैं कि एथेनॉल कंपनियों की मांग मकई में काफी घट जाने तथा यूपी के बाद एमपी महाराष्ट्र में फसल आ जाने से एक बार मंदे का दलदल बन गया था। मध्य प्रदेश की मंडियों में 1800/1950 रुपए प्रति क्विटल भाव चल रहे हैं, लेकिन एक सप्ताह से स्टाक वाली कंपनियो में भी माल ज्यादा नहीं है। बाजार में दो दिनों से मजबूत हो गया है, बिहार में बढ़ाकर बिकवाली चल रही है, क्योंकि बिजाई में पोल की खबरें आ रही हैं। अत: वर्तमान भाव में कोई दूर-दूर तक जोखिम नहीं दिखाई दे रहा है।
Millet: possibility of uptrend
New Delhi, 19 March (NNS): This year, the ready crop of millet gets affected due to the favourable weather conditions and there, almost 50 percent of the crop has been arrived. The millet of Rajasthan is being consume there in local. The prices have been ruling at the higher level in the Mauli barwala reach and the all-round loading of the stock seems constant in Haryana, because of the prices of maize have been ruling at the lower level. Presently, millet prices declined by Rs 25/50 to Rs 2000/2050 per quintal in reach. The prices may show uptrend on seeing the stock and supply in the producing markets, but the trade will be profitable after some time.
बाजरा-ठहर कर तेजी आएगी
नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस) इस बार प्रतिकूल मौसम से बाजरे की तैयार फसल को भारी नुकसान हो गया था तथा वहां 50 प्रतिशत तक ही फसल मुश्किल आई है। राजस्थान का बाजरा वहीं लोकल में खप रहा है, मौली बरवाला के लिए पड़ता नहीं लग रहा है, हरियाणा का बाजरा चौतरफा लोडिंग में जा रहा है, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे चल रहे हैं। फिलहाल 25/50 रुपए के मंदे पर 2000/2050 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच में व्यापार हो गया। उत्पादक मंडियों में आपूर्ति एवं स्टॉक को देखते हुए आगे फिर बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कुछ दिन प्रतिक्षा के बाद भरपूर लाभ मिलने वाला है।
Masoor: fear due to the new crop
New Delhi, 19 March (NNS): The sowing of masoor reported to be high due to the availability of moisture stock in UP, MP and Rajasthan and the new crop also started arriving constantly. Presently, there is a shortage of the stock, but the ready crop turning yellow in Mungaoli, Ganj Basauda and Beenganj line, due to this reason, the market has remained under pressure during the previous week, but the prices may not show more downfall from here because the spot loading have been ruling at the higher level in Delhi reach. Here, bold masoor also being traded at Rs 6350/6370 per quintal in Bilti, whereas, its prices fell down to Rs 5650/5660 per quintal due to the arrivals of both inferior and superior quality stock from Canada. Therefore, the market may likely to remain stable at the same level during the near future, but it is profitable to sell the stock at the current level.
मसूर-केवल नये माल से दहशत
नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस) मसूर की बिजाई यूपी एमपी राजस्थान में नमी अधिक मिलने से प्रचुर मात्रा में हुई है तथा फसल भी आने लगी है। वर्तमान में स्टॉक ज्यादा नहीं है, लेकिन मुंगावली गंज बासौदा बीनागंज लाइन में खड़ी फसल पीली होने लगी है। जिस कारण गत सप्ताह बाजार दबे रहे, लेकिन यहां से फिर मंदे को विराम लग रहा है, क्योंकि पीछे से हाजिर लोडिंग में दिल्ली पहुंच में महंगा पड़ रही है। यहां मोटी मसूर में 6350/6370 रुपए का बिल्टी में व्यापार रह गया है, जबकि हल्के भारी माल कनाडा के आने से 5650/5660 रुपए पर मंदी बनी हुई है। अत: भविष्य में फिर ठहराव लग रहा है, लेकिन इन भावों में माल भी बेचना चाहिए।
Urad: downfall due to the increment in delivery
New Delhi, 19 March (NNS): There is a monopoly of speculators in urad. The importers have stopped the delivery of the stock at the higher level as the containers of Chennai seems delayed during the last fortnight, due to this, the traders are getting the profit from both the sides. The traders have sold out their stock at the higher level and they delivered the sol stock after the downfall in the prices. The trade of urad reported to be profitable, due to this reason, the prices of urad fell down by Rs 150 per quintal. Similarly, the prices of urad SQ and FAQ remained at Rs 8775 and Rs 8175 per quintal respectively. Similarly, the prices of its dal also showed downfall in the same ratio. Now, the stock should have to purchase illegally after the decrement in the prices and it may increase in the future. Therefore, the prices may not show downfall during the coming days.
उड़द-डिलीवरी बढ़ने से घटी
नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस) उड़द में भी सटोरियों की पूरी मनोपली चल रही है। पिछले एक पखवाड़े के अंतराल चेन्नई से चले हुए कंटेनर के देर से पहुंचने से पहले ऊंचे भाव वाले मालों की डिलीवरी आयातकों द्वारा रोक दी गई तथा बाद वाले माल अपने कुछ पर्टियों को डिलीवरी कर दिए गए, जिससे दोनों तरफ से उन्हें लाभ मिला है। पहले ऊंचे भाव में अपना माल बेच गए तथा मंदे भाव में बेचे गए माल की डिलीवरी बाजार टूटने के बाद किया। इस तरह दोनों हाथों में लड्डू रहा। यही कारण है कि बाजार 150 रुपए टूटकर पानी पानी हो गया। उड़द एस क्यू 8775 रुपए एवं एफ ए क्यू 8175 रुपए प्रति कुंतल रह गए। उसी हिसाब से दाल में भी मंदा आ गया। अब बाजार को तोड़कर फिर पीछे से माल पकड़ लेंगे तथा भाव आगे चलकर बढ़ा देंगे। अत: वर्तमान भाव में अब मंदा नहीं है।
Moong: lack of arrival pressure of stock
New Delhi, 19 March (NNS): No new crop of moong will likely to arrvive in the near future. On the other hand, almost 78 percent of inferior and superior quality stock of Rajasthan reported to consume which is being loading to all the mills as per the quality. The best quality stock also ruling between Rs 7300/8200 per quintal, but the stock of dhoya is being available at Rs 6200/7200 per quintal, in these circumstances, the trade should not be done at the lower level during the coming days.
मूंग-स्टाक का प्रेशर घटा
नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस) नई मूंग कोई निकट में आने वाली नहीं है। दूसरी ओर राजस्थान के हल्के भारी माल 78 प्रतिशत खप गए हैं, जो क्वालिटी अनुसार सभी मिलों को अभी भी लोड हो रहे हैं। बढ़िया माल 7300/8200 बिक रहा है, लेकिन नीचे में 6200/7200 रुपए के बीच माल भी धोया के मतलब के मिलों को उपलब्ध हो रहे हैं, इन परिस्थितियों में अब मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Tur: no downfall in the roots
New Delhi, 19 March (NNS): Here, the prices of lemon tur fell down by Rs 50 to Rs 8200/8225 per quintal owing to the increment in the prices in Chennai and constant buying from the local and the upcountry mills. Its dal also went down by 50 paisa per kg. We believe that the new crop has been started arriving in Maharashtra and Karnataka from the last three months, but this year, the productivity reported to be weak. Almost 15 percent of the crop has been spoiled n water due to the constant rainfall after the sowing, after this, both the flower and the fingers gets affected, due to this reason, there is a lack of stock in the markets. Therefore, huge amount of stock will be available during the near future.
तुवर-रूक रूककर तेजी कायम रहेगी
नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस) लोकल एवं दिसावरी दाल मिलों की तुवर में लिवाली चलने तथा चेन्नई में बाजार बढ़ने से यहां 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट पर लेमन तुवर के भाव 8200/8225 रुपए भाव हो गए। दाल में भी 50 पैसे से एक रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। हम मानते हैं कि तुवर की नई फसल महाराष्ट्र कर्नाटक में तीन महीने से आ रही है, लेकिन इस बार प्रति हैक्टेयर उत्पादकता कम रही है। बिजाई होने के बाद लगातार बरसात होने से 15 प्रतिशत फसल पानी से गल गई थी, उसके बाद फूल एवं फली पर मार पड़ी थी। इस वजह से मंडियों में स्टॉक कम हो पाया है। अत: व्यापार में भरपूर लाभ मिलने वाला है।
Gram desi: lack of arrival pressure in the markets
New Delhi, 19 March (NNS): The import deals of gram desi from Australia have already been delivered in February, whereas, the old steamers have already been sold out in the markets. The prices of gram and its dal rose by Rs 50/75 per quintal owing to the lack of stock in all the markets including Raai, Narela, Kundali, Sonipat and Lawrence Road. There is a lack of arrival pressure in the producing markets and the supply declined by 40 percent as compared to the same period of the previous year. Now, there is a shortage of the stock in the markets due to the fear of the stock from Australia. Therefore, the prices of gram desi may not show more downfall. Here, the prices have been ruling between Rs 5650/5700 per quintal.
देसी चना-मंडियों में दबाव नहीं
नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया के पहले के हुए देसी चने के आयात सौदे फरवरी में लग चुके हैं, जबकि पहले के स्टीमर आये हुए काफी निपट चुके हैं। राय नरेला कुंडली सोनीपत लॉरेंस रोड सहित सभी बड़ी मंडियों में चना व इसकी दाल की कमी होने से 50/75 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई है, उत्पादक मंडियों में इस बार प्रेशर में माल नहीं आ रहा है तथा गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 40 प्रतिशत आपूर्ति कम हो रही है, ऑस्ट्रेलिया के माल की दहशत भी बाजारों में अब समाप्त हो गई है। अत: देशी चना नहीं घटेगा। यहां भाव 5650/5700 रुपए चल रहे हैं।
Rajma chitra: higher prices in the international markets
New Delhi, 19 March (NNS): The rajma chitra of China has been started unloading and the arrival pressure of the crop reported to be high in the barsi line and the new Indian Brazil stock has been selling out at Rs 78/82 per kg. The rajma chitra of China also ruling between Rs 104/106 per kg because the stock has not been available at $1085/1100 per tonne. The production expected to around 6 lahk bags in the barsi line and it is profitable to purchase the stock at the higher level. The was shortage of demand in the current week and the stocksits are constantly selling out their stock a tthe current level.
राजमां चित्रा-विदेशों में ऊंचे भाव
नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस) चीन का राजमा चित्रा उतर रहा है तथा बारसी लाइन में फसल का दबाव बढ़ गया है, वहां से नया इंडियन ब्राज़ील आकर 78/82 रुपए क्वालिटी अनुसार बिक रहा हैं। चीन का राजमां चित्रा यहां 104/106 रुपए हो गया है, क्योंकि 1085/1100 डॉलर प्रति टन से नीचे नहीं मिल रहा है। बारसी लाइन में उत्पादन अनुमान 6 लाख बोरी का आया था, इन भावों में अब एक बार माल को खरीदना चाहिए। चालू सप्ताह में ग्राहकी की कमी रही तथा स्टॉकिस्ट अपना माल निपटाने में लगे हुए है।
Gram kabuli: trade will be profitable
New Delhi, 19 March (NNS): The crop of gram kabuli showed downfall. However, there were around 2000/2100 bags of gram kabuli reported to arrive in the producing markets which has not been consuming. There, it is being traded between Rs 60/64 per kg as per the quality. There is a lack of supply in the producing markets as compared to the previous year and the market may show uptrend from here and the prices may not show downfall in the near future. Apart from this, the arrivals have not showed uptrend in the sawda line also.
काबुली चना-व्यापार लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस) काबुली चने की फसल में पोल आ चुकी है। हालांकि उत्पादक मंडियों में नये माल की आवक 2000-2100 बोरी दैनिक प्रति मंडी हो रही है, जो खपत के अनुरूप नहीं है। वहां क्वालिटी के अनुसार माल के 60/64 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। उत्पादक मंडियों में गत वर्ष की अपेक्षा आपूर्ति में कमी को देखते हुए यहां से बाजार अभी और तेज लग रहा है तथा पिछले मंदे वाले भाव दूर-दूर तक दिखाई नहीं देंगे। सावदा लाइन में भी आवक नहीं बढ़ पा रही है।
Pea: no risk in the trade
New Delhi, 19 March (NNS): The American dollar showed uptrend against the Indian rupee, due to this, its prices have been ruling at the higher level. The deals from Canada seems weak and the stock which was unloading at the Indian ports, now, it is being available at the higher level. Its consumption seems high in the domestic markets. Therefore, it is profitable to purchase the stock at every price. Whereas, the arrivals of the crop reduced by 50 percent from MP and UP.
मटर-व्यापार में जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस) डॉलर रुपया की तुलना में काफी बढ जाने से आयात पड़ता वर्तमान भाव पर भी महंगा हो गया है। कनाडा से सौदे कम हो रहे हैं तथा जो माल भारतीय बंदरगाहों पर उतर रहे हैं, उसके पड़ने काफी महंगे आ रहे हैं। घरेलू मंडियों में इसकी खपत बढ़ गई है। अत: वर्तमान भाव में जहां भी माल मिलें, खरीद करना लाभदायक रहेगा। उधर यूपी एमपी से आई हुई फसल 50 प्रतिशत कम ही है।
