New Delhi, 19 March (NNS): The arrival pressure of red chilli reported to be constant in Guntur. There, around 01 lakh bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level in the famous producing area. Here, the prices of red chilli remained stable at Rs 24000 per quintal owing to the sluggish buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the lack of buying support from the exporters. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.

लालमिर्च : मजबूती बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस)। गुंटूर में लालमिर्च की आवक का दबाव बना हुआ है। अंतिम सूचना के समय वहां इस प्रमुख किराना जिंस की करीब एक लाख बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां भी बढ़ी कीमत पर लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। निर्यातकों की लिवाली का समर्थन बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।

Cloves: no possibility of downfall

New Delhi, 19 March (NNS): Both the availability and the supply of cloves seems affected, due to this, its prices showed strong trend. As a result, cloves prices remained firm at Rs 840 per kg. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect due to the lack of stock than the normal level in the international markets and weak rupee against the American dollar. There is no possibility of downfall in the spot cloves prices during the coming one or two days.

लौंग : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस)। आपूर्ति और उपलब्धता की तंगी बनी होने से लौंग में मजबूती बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 10 रुपए तेज होकर 840 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने तथा अंतर्राष्टï्रीय बाजार में स्टॉक सामान्य से तंग होने की खबरों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Small cardamom: no increment

New Delhi, 19 March (NNS): The sale of small cardamom reported to be weak even after the decrement in the prices during the previous days, due to this, here, the prices of small cardamom 7.5mm remained firm at Rs 2600 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The arrivals of small cardamom rose to 59266 kg in the Haider System Auction. Its average auction price dropped down to Rs 2151.30 per kg owing to the weak buying and higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2331.99 per kg which held on 07th March, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां छोटी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई हैडर सिस्टम्स नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 59,266 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत लुढ़ककर 2151.30 रुपए रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 7 मार्च को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2331.99 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Black pepper: will remain strong 

New Delhi, 19 March (NNS): The arrivals of black pepper reported to be negligible in the Kochi mandi of Kerela, after this, its prices held stable at the same level of the previous days because the trading activities reported to be sluggish. Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 760 per kg because of the weak offtake. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect because of the limited selling from the farmers. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

कालीमिर्च : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस)। केरल की कोच्चि मंड़ी में आवक नगण्य होने के बाद भी इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली क्योंकि कामकाजी गतिविधियां सुस्त बनी हुई हैं। यहां भी उठाव सुस्त ही बना होने से कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। किसानों की सीमित बिकवाली से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Dry ginger: no possibility of uptrend

New Delhi, 19 March (NNS): This year, the production of dry ginger seems high in the country. However, the quality of crop reported to be weak than the normal level. As a result, the prices of dry ginger remained firm at Rs 28500 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. There is no possibility of increment in the prices during the coming days.

सौंठ : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस)। चालू सीजन के दौरान देश में सौंठ के उत्पादन में वृद्धि हुई है। हालांकि कुछ समय पूर्व आई महाराष्टï्र की फसल की क्वालिटी सामान्य से कमजोर आई थी। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से सौंठ सामान्य 28,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Pistachio: fear of profit taking

New Delhi, 19 March (NNS): The war is ongoing in Iran, after this, here, the offtake of pistachio reported to be sluggish. As a result, here, the prices of pistachio peshawari held stable at Rs 3500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak temperature amid rainfall along with the kharmas. There is no fear of profit taking selling in the spot pistachio prices during the coming one or two days.

पिस्ता : मुनाफावसूली का डर

नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस)। ईरान की जंग लगातार चालू है। इसके बाद भी यहां पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। खरमास चालू होने और बारिश की वजह से तापमान में कमी आने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली का डर भी है।

Cumin: may show increment

New Delhi, 19 March (NNS): There were around 30000/35000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices jumped by Rs 150 per 20 kg in the markets owing the limited rainfall during the previous day. Here, the prices of this famous commodity remained stable at Rs 23500 per quintal because of the sluggish buying even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices declined by Rs 205 or 0.93 percent to Rs 21900 per quintal owing to the weak speculative buying. The spot cumin prices may show uptrend during the coming days.

जीरा : बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 19 मार्च (एनएनएस)। ऊंझा में बीते दिन शाम को हल्की-फुल्की वर्षा होने की सूचना मिली। इसके बाद भी मंड़ी में जीरे की करीब 30-35 हजार बोरियों की आवक होने तथा 150 रुपए प्रति 20 किलोग्राम का उछाल आने की जानकारी मिली। बीते दिन आई तेजी के बाद यहां लिवाली सुस्त पड़ने से जीरा सामान्य 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 205 रुपए या 0.93 प्रतिशत मंदा होकर 21,900 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।