New Delhi, 18 March (NNS): The buying of nutmeg reported to be weak, due to this, here, the prices of nutmeg softened by Rs 5 to Rs 720 per kg. Recently, the prices have gone down in the same ratio. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the lack of activeness from the exporters. There is no possibility of improvement in the spot nutmeg prices during the near future.
जायफल : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस)। लिवाली कमजोर ही बनी होने से यहां जायफल 5 रुपए नरम होकर 720 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही नरमी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुधार के आसार नहीं हैं।
Turmeric: may show uptrend
New Delhi, 18 March (NNS): The offtake of turmeric reported to be weak even after the uptrend of Rs 200 per quintal during the preivous day. As a result, here, turmeric erode gatha asitis held stable at Rs 14500 per quintal. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in Erode. The active contract prices improved by Rs 150 or 1.02 percent to Rs 14928 per quintal because of the higher speculative buying. The market of turmeric may show nominal uptrend during the coming days.
हल्दी : बढ़ सकती है
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस)। एक दिन पूर्व आई 200 रुपए की तेजी के बाद भी हल्दी के उठाव में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 14,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 150 रुपए या 1.02 प्रतिशत तेज होकर 14,928 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी थोड़ी-बहुत बढ़ सकती है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 18 March (NNS): Almost 19 days have been over of Iran, due to this reason, the Strait of Hormuz has been closed from the gulf countries, as a result, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the ongoing summer season and problems in import. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the near future.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस)। ईरान की जंग को 19 दिन बीत चुके हैं। इसकी वजह से खाड़ी देशों से जहाजों के आवागमन का रास्ता यानी होर्मुज स्ट्रेट बंद है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। गर्मियों के मौसम तथा आयात में दिक्कत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।
Coriander: possibility of improvement
New Delhi, 18 March (NNS): The new crop has been ongoing in the famous producing states, but the arrivals reported to be weak than the normal level. There were around 2000/2500 bags of coriander reported to be arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in the Baran mandi of Rajasthan. Here also, the buying seems weak from the stockists at the higher level. Here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 12000 per quintal due to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices jumped by Rs 296 or 2.58 to 11788 per quintal due to the strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of improvement in the prices during the near future.
धनिया : सुधरने के आसार
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस)। प्रमुख उत्पादक राज्यों में नई फसल चल रही है लेकिन धनिए की आवक सामान्य की अपेक्षा नीची हो रही हैं। राजस्थान की बारां मंड़ी में करीब दो-ढाई हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। यहां भी बढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से धनिया बादामी 12 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 296 रुपए या 2.58 प्रतिशत उछलकर 11,788 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया सुधर सकता है।
Big cardamom: no uptrend
New Delhi, 18 March (NNS): The prices of big cardamom remained stable at Rs 1640 per kg owing to the sluggish sale than the normal level. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The average auction price dropped down by Rs 1400/1675 per kg in the last auction which held on 12th March, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस)। बड़ी इलायची की बिक्री सामान्य की अपेक्षा सुस्त बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1640 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। 12 मार्च को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 1400/1675 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Cumin: no more downfall
New Delhi, 18 March (NNS): The arrivals of cumin went down to 30000 bags due to the weak selling from the farmers. During the previous day, almost 35000 bags of cumin were arrived. In Unjha, the prices of cumin rose by Rs 70/75 per 20 kg due to the higher buying and feeble arrivals than the normal level. Here, the prices of cumin went up by Rs 200 to Rs 23500 per quintal because of the higher buying. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices jumped by Rs 750 or 3.47 percent to Rs 22350 per quintal due to the all-round speculative buying. There is no possibility of downfall in the prices during the near future.
जीरा : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस)। मौसम विभाग द्वारा बरसात होने का अनुमान जारी किए जाने तथा किसानों की बिकवाली की इच्छा अपेक्षाकृत रूप से कम होने के कारण ऊंझा में जीरे की आवक घटकर करीब 30 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। एक दिन पूर्व इसकी 35 हजार बोरियों की आवक हुई थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने और लिवाली बढ़ने से ऊंझा में जीरे में 70-75 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की खबर मिली। यहां भी लिवाली बढ़ने से जीरा सामान्य 200 रुपए तेज होकर 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की चौतरफा लिवाली से सक्रिय वायदा 750 रुपए या 3.47 प्रतिशत उछलकर 22,350 रुपए पर जा पहुंचा। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मंदा होने की आशंका नहीं दिख रही है।
Fenugreek: no more increment
New Delhi, 18 March (NNS): The offtake of fenugreek reported to be sluggish even after the feeble prices. As a result, here, fenugreek prices held stable at Rs 6700 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the markets of Rajasthan. The market sentiments may affect due to the arrivals of the new crop. There is no possibility of uptrend in the prices during the coming days.
मेथीदाना : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में तेजी की उम्मीद नहीं है।
