New Delhi, 18 March (NNS): The sale of almond kernel reported to be weak due to the ongoing summer season, as a result, here, the prices of almond kernel California remained stable at the same level. Recently, the prices have gone up by Rs 15/20 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. The spot almond kernel prices will likely to remain strong in the coming one or two days.
बादामगिरी : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस)। गर्मियों का सीजन चालू होने से बादामगिरी की बिक्री सुस्त बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 840 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूती से रुकी रह सकती है।
Copra: no possibility of increment
New Delhi, 18 March (NNS): The offtake of copra reported to be sluggish even after the downfall in the prices during the previous days, as a result, the prices of copra in bags remained stable at Rs 34000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 2000 per quintal. The market sentiments may affect as most of the navratri demand has already been over. The spot copra prices will not likely to increase in the coming days.
गोला : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 34 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए की गिरावट आई थी। नवरात्रों की अधिकतर मांग पूरी हो चुकी है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Cashew: held sluggish
New Delhi, 18 March (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 930 per kg as the new crop has been arriving in the country. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. No big festival will likely to arrive in future and the kharmas has been ongoing, due to this, the market sentiments may affect. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the near future.
काजू : सुस्ती बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस)। देश में काजू की नई फसल चालू है। इसके बाद भी काजू 320 नंबर 930 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। फिलहाल कोई बड़ा त्यौहार सामने नहीं है और खरमास भी चल रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुस्त बना रहने के आसार हैं।
