New Delhi, 17 March (NNS): The offtake of cloves reported to be sluggish even after the uptrend in the prices. As a result, cloves prices remained firm at Rs 830 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The rupee showed downfall against the American dollar and the stock reported to be weak than the normal level in the famous producing countries, due to this reason, the market sentiments may affect. There is no  fear of downfall in the prices during the coming one or two days.

लौंग : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 830 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने तथा प्रमुख उत्पादक देशों में स्टॉक सामान्य से कमजोर बना होने की सूचनाओं से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग घटने का डर नहीं दिख रहा है।

Red chilli: will likely to remain stable

New Delhi, 17 March (NNS): The arrivals of red chilli reported to be around 1/1.25 lakh bags in Guntur. The arrivals seems high even after this, its prices held stable at the same level of the previous day because the exporters reported to be active. Here, the prices of red chilli remains stable at Rs 24000 per quintal owing to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The spot red chilli prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.

लालमिर्च : स्थिरता बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस)। गुंटूर में फिलहाल लालमिर्च की करीब एक-सवा लाख बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी रही क्योंकि निर्यातकों की सक्रियता बनी हुई है। यहां बढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रह सकती है।

 

Small cardamom: no increment

New Delhi, 17 March (NNS): The buying of small cardamom reported to be weak even after the feeble prices, due to this, here, the prices of small cardamom 7.5mm remained firm at Rs 2600 per  kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The arrivals of small cardamom rose to 29532 kg in the climate natural spices private limited auction which held during the previous day. Its arrivals reported to be high, whereas, its average auction dropped down to 2139.73 per kg owing to the weak buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई क्लाइमेट नेचुरल स्पाइसेज प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 29,532 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2139.73 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Black pepper: held strong  

New Delhi, 17 March (NNS): The prices of red chilli markara held firm at Rs 760 per kg owing to the sluggish offtake even after the improvement in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level in Kochi. The market sentiments may affect because of the weak availability than the normal level. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

कालीमिर्च : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद कालीमिर्च का उठाव सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। उपलब्धता सामान्य से कमजोर बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।

Dry ginger: no possibility of improvement

New Delhi, 17 March (NNS): This year, the production of dry ginger may increase in the country. However, the quality of crop reported to be weak than the normal level. On the other hand, the sale of dry ginger reported to be weak as the winter season has been over. As a result, the prices of dry ginger remained firm at Rs 28500 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the prices during the coming days.

सौंठ : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस)। देश में इस बार सौंठ का उत्पादन बढ़ने का अनुमान है। हालांकि महाराष्टï्र की फसल की क्वालिटी सामान्य से कमजोर आई थी। दूसरी ओर, सर्दियां समाप्त होने के कारण यहां सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 28,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। केाच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के  स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Pistachio: no more downfall

New Delhi, 17 March (NNS): This is the 18th day of war between America, Israel and Iran, due to this reason, the import of dry fruits gets affected. As a result, here, the prices of pistachio peshawari held stable at Rs 3500 per quintal owing to the sluggish offtake. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The market sentiments may affect due to the war. The spot pistachio prices will not likely to decrease during the coming one or two days.

पिस्ता : घटने की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का 18वां दिन चल रहा है। इस युद्ध की वह से पिस्ते समेत ईरान से आने वाले अन्य सूखे मेवों का आयात प्रभावित हो रहा है। इसके फलस्वरूप यहां उठाव सुस्त बना होने के बाद भी पिस्ता पेशावरी 3500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। युद्ध के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता घटने की आशंका नहीं दिख रही है।

Cumin: will likely to remain stable

New Delhi, 17 March (NNS): There were around 50000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices does not seems favourable, due to this, the arrivals of cumin showed downfall in Unjha mandi. There, the prices of this famous commodity went down to 40000 bags and the prices held stable at the same level of the previous days. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 23300 per quintal because of the sluggish buying. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices improved by Rs 80 or 0.37 percent to Rs 21620 per quintal owing to the limited speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.

जीरा : स्थिर बना रह सकता है

नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस)। एक दिन पूर्व हुई 50 हजार बोरियों की नीलामी पूरी नहीं होने तथा कीमत आकर्षक नहीं होने के कारण ऊंझा मंड़ी में जीरे की आवक में कमी आई। वहां इस प्रमुख किराना जिंस की आवक घटकर करीब 40 हजार बोरियों की होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचा मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 23,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 80 रुपए या 0.37 प्रतिशत सुधरकर 21,620 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रहने के आसार हैं।