New Delhi, 16 March (NNS): During the review week, the prices of soya oil remained firm at Rs 15000 per quintal owing to the weak selling and the Chicago’s soya oil contract is in plus. In Kandla, its prices also being quoted at Rs 14000 per quintal. The prices of soya oil showed strong trend because of the weak selling in the markets of MP and Maharashtra. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

सोयाबीन तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) शिकागो सोया वायदा के प्लस में होने एवं बिकवाली कमजोर होने से  से गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भाव गत सप्ताह के दौरान 15000 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। कांदला में इसके भाव 14000 रुपये प्रति कुंतल बोले गए। मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र की मंडियो में भी बिकवाली कमजोर होने से सोया तेल मे मजबूती का रुख रहा।आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है।

CPO: less possibility to decrease

New Delhi, 16 March (NNS): In the international markets gained by $70 to $1275 per tonne due to the uptrend in the CPO amid America and Iran war. In Kandla, its prices ascended from Rs 10650 to Rs 11400 per quintal owing to the weak selling from the importers and constant selling from the importers. In KLC, the prices of CPO contract March and April delivery showed uptrend because of the constant speculative buying and selling. There is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

सीपीओ-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) अमेरिका-ईरान  संघर्ष के कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में आए उछाल विदेशों में सीपीओ के भाव 70 डॉलर बढ़कर 1275 डॉलर प्रति टन हो जाने एवं आयातकों की बिकवाली से कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव आयातकों की बिकवाली घटने 10650 से  बढ़कर 11400 रूपए प्रति कुंतल हो गए। सटोरियों की लिवाली बिकवाली से केएलसी मे सीपीओ वायदा मार्च व अप्रैल डिलीवरी में तेजी  का रुख रहा। भविष्य इसमें मंदे की संभावना  कम है। बाजार  मजबूत रह सकता है।

Mustard: no increment

New Delhi, 16 March (NNS):  The arrivals of mustard have been started increasing in the various markets of the country and the demand showed downfall from the mills, due to this, at Lawrence Road, mustard prices reduced by Rs 50 to Rs 6450/6500 per quintal. In Jaipur, its prices also being quoted at Rs 6850 per quintal. There were around 117.25 lakh tonnes of mustard reported to produce in the rabi seminar held in Bharatpur which is higher than the previous year. On seeing the supply and demand, there is no possibility of increment in the prices. Apart from this, the market may likely decrease during the near future.

सरसों-तेजी नहीं

नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक बढ़ने एवं तेल मिलों की मांग घटने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 50 रुपए घटकर 6450/6500 रूपये प्रति किवंटल रह गए। जयपुर में इसके भाव 6850 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। भरतपुर में संपन्न हुए रबी सेमिनार में सरसों का उत्पादन 117.25 लाख टन होने की संभावना व्यक्त की गई है जो गत वर्ष की तुलना में अधिक है।सप्लाई  एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे तेज़ी की संभावना कम है । बाजार घट सकता है।

Mustard oil: not likely to decrease

New Delhi, 16 March (NNS):  During the review week, the prices of mustard oil fell down by Rs 200 to Rs 13700 per quintal owing to the weak demand as compared to supply. In Haryana, its prices also being quoted at Rs 13500 per quintal. In Ganganagar mand, the prices of mustard oil kachi ghani also quoting at Rs 13950 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices. Apart from this, the market may decrease during the coming one or two days.

सरसों तेल-घटने के आसार

नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) सप्लाई की अपेक्षा  मांग घटने सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 200 रुपए टूटकर 13700 रुपए प्रति कुंतल रह गया। हरियाणा में इसके भाव 13500 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए। गंगानगर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी 13950 रूपये प्रति क्विंटल बोले  गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है। बाजार घट सकता है।

Cottonseed oil: will remain stable

New Delhi, 16 March (NNS): Cottonseed oil prices reduced by Rs 150 to Rs 13550 per quintal owing to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, cottonseed prices held strong at Rs 4100/4250 per quintal in the markets of Punjab because of the weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.

बिनौला तेल-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निमर्ताओ की मांग कमजोर होने से बिनोला तेल के भाव 150 रूपये घटकर 13550 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनौला के भाव 4100/4250 रूपये प्रति कुंतल पर मज़बूत रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें  गिरावट की संभावना कम है।

Soybean: not likely to increase

New Delhi, 16 March (NNS): In Jalgaon, soybean prices remained stable at Rs 5400 per quintal owing to the weak buying from the plants. Recently, the prices of soybean went up by Rs 100 per quintal. The Chicago’s projection was in minus by 66 point, whereas, in KLCE, the active palm oil contract jumped by 84 Ringgit per tonne due to the all-round buying from the investors. The market sentiments may affect because it is expected that the production of mustard may increase in the country. There is no possibility of long uptrend in the prices during the near future.

सोयाबीन : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन में तेजी की संभावना नहीं है। इसके परिणामस्वरूप प्लांटों की लिवाली भी सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 5400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो का प्रोजेक्शन 66 प्वाइंट माइनस में होने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 84 रिंगिट प्रति टन का उछाल आने की रिपोर्ट मिली। इधर, देश में सरसों का उत्पादन बढ़ने का अनुमान आया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन में लंबी तेजी की आस नहीं है।