New Delhi, 13 March (NNS): The offtake of copra reported to be weak even after the decrement in the prices during the previous days, due to this reason, here, the prices of copra in bags held stable at Rs 34000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 2000 per quintal. The market sentiments may affect as the kharmas will start soon. The spot copra prices will likely to improve during the near future.
गोला : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 34 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए की गिरावट आई थी। जल्दी ही खरमास चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में सुधार के आसार नहीं हैं।
Cashew: will remain stable at the same level
New Delhi, 13 March (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 930 per kg owing to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level in the international markets. The spot cashew prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
काजू : स्थिरता बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 930 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। यद्यपि देश में इस प्रमुख सूखा मेवा की नई फसल चल रही है लेकिन अंतर्राष्टï्रीय बाजार ऊंचा बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।
Almond kernel: will remain weak
New Delhi, 13 March (NNS): The prices of almond kernel California remained firm at Rs 845 per kg owing to the weak sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 5/10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming days.
बादामगिरी : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी बादामगिरी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 845 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5-10 रुपए की वृद्धि हुई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रह सकती है।
