New Delhi, 11 March (NNS): There is a shortage of millet stock in the producing markets because the arrivals of the crop seems weak in the producing areas. On the other hand, the crop decreased by 60 percent in the prayagraj line, due to this reason, there is a shortage of the stock. The arrivals of millet have already been sold out in the bordering areas of Haryana along with Dausa, Deedwana, Khatu along with Nagaur. The prices may not show downfall due to the demand from Haryana and Punjab, but today, the prices improved by Rs 10/15 due to the uptrend in the prices. Now, the millet of cattle feed quality stock also ruling between Rs 1920/1930 per quintal in Haryana and Punjab reach, whereas, the best quality stock also quoting the stock at Rs 2150 per quintal. The prices of maize also showed uptrend during the last 10 days, in these circumstances, the prices may increase during the near future.

बाजरा-स्टाक कमी से तेजी संभव

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस) उत्पादक मंडियों में बाजरे का स्टाक ज्यादा नहीं है, क्योंकि बाजरे की फसल सभी उत्पादक क्षेत्रों में कम आई है। उधर प्रयागराज लाइन में 60 प्रतिशत फसल कम रह गई थी, जिस कारण स्टॉक अब काफी कम बचा है। बाजरे की आवक दौसा डीडवाना खाटू नागौर सहित हरियाणा की सीमावर्ती क्षेत्रों में आवक समाप्त हो गई है। हरियाणा पंजाब की मांग से मंदा रुक गया है, लेकिन मक्की में आई तेजी से बाजरा भी आज 10-15 रुपए सुर्ख हो गया है। अब वहां का माल हरियाणा पंजाब पहुंच में कैटल फीड क्वालिटी 1920/1930 रुपए प्रति कुंतल हो गई है, जबकि बढ़िया माल 2150 रुपए बोल रहे हैं। मकई में 10 दिनों के अंतराल काफी भरपूर तेजी आ गई है, इन परिस्थितियों में अब और तेजी की उम्मीद है।

Wheat: no more downfall

New Delhi, 11 March (NNS): The new stock of wheat has been started arriving in the markets of MP, on seeing this, here, the prices of wheat softened by Rs 10/15 to Rs 2640/2650 per quintal as per the quality because of the weak demand from the roller flour mills. Notably, the non-governmental stock has been selling out rapidly in the markets, due to this reason, the all-round stockists are selling their stock in the markets. Both the small and the big companies started selling the stock, due to this reason, the market showed heavy downfall. The new crop has been arriving rapidly in the markets during the current month, in these circumstances, the prices may not show downfall at the current level, but the trade should not be done at the higher level.

गेहूं-अब मंदा समाप्त

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस) नया गेहूं मध्य प्रदेश की मंडियों में धीरे-धीरे आने लगा है, इसे देखकर यहां भी फ्लोर मिलों की मांग घट जाने से क्वालिटी अनुसार गेहूं के भाव 10/15 रुपए की नरमी पर 2640/2650 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। गौरतलब है कि गैर सरकारी माल तेजी से निकल रहे हैं। जिस कारण चारों तरफ मंडियों के स्टॉकिस्ट बेचने लगे हैं। छोटी बड़ी कंपनियां भी अपना माल बेचने लगी हैं, जिस कारण बाजार फिर टूटता जा रहा है। नयी फसल चालू महीने तेजी से आने लगेगी। इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में और मंदा तो नहीं लग रहा है, लेकिन तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Fine rice: weak selling

New Delhi, 11 March (NNS): The arrivals of all varieties of basmati paddy went down to 10/15 lakh bags in UP, Haryana and Punjab after the swamp of downfall during the previous days. Here, the arrivals of paddy seems weak in all the producing markets like Satna and Jabalpur of MP because there, the arrivals of the crop seems delayed and almost 37 percent of the crop reported to be weak due to the heavy rainfall in the end of October. There also, paddy 1509 also selling at Rs 3400/3500 per quintal as per the moisture and length. The reality is that almost 20/25 percent of the crop gets affected in Punjab. On the other hand, the exporters are purchasing the stock from the mills, due to this reason, the market showed uptrend in rice. Therefore, the trade of basmati rice should not be done at the lower level. The crop of bold paddy has already been harvested, due to this, the trade should not be done at the higher level during the coming days.

बारीक चावल-बिकवाली काफी कमजोरं

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस) पिछले दिनों की आई दलदल के बाद पंजाब हरियाणा यूपी में बासमती प्रजाति की धान की आवक घटकर 10-15 लाख बोरी दैनिक रह गई है। इधर मध्य प्रदेश के सतना जबलपुर आदि उत्पादक मंडियों में भी धान की आवक बहुत ही कम हो रही है, क्योंकि वहां पिछेती बरसात से अक्टूबर के अंत में भारी बरसात होने से फसल लेट एवं औसतन 37 प्रतिशत कम आई है। वहां भी 3400/3500 रुपए के बीच नमी व लेंथ के हिसाब से 1509 धान बिकने लगा है। वास्तविकता यह है कि धान की फसल 20-25 प्रतिशत पंजाब में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई है। दूसरी ओर राइस मिलों से निर्यातक रूक रूक कर खरीद कर रहे हैं। जिस कारण चावल में बाजार धीरे-धीरे तेजी की ओर बना हुआ है। अत: बासमती प्रजाति के चावल में मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। मोटे धान की फसल भी कट गई है, इसलिए इसमें भी तेजी नहीं लग रही है।

Maize: buying will be profitable

New Delhi, 11 March (NNS): The stockists are constant buying the stock of maize in MP, due to this reason, in Haryana and Punjab, its prices gained by Rs 100 to Rs 2100/2200 per quintal in the current week. The reality is that the traders showed strong trend due to the improved demand from the ethanol companies during the previous days. There was some panic among major companies regarding maize, but things have now returned to normal. Presently, the availability of ethanol maize seems weak, in these circumstances, the market will likely to remain high during the coming days.

मक्की-अब  लिवाली लाभदायक

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस) मकई में एमपी के स्टॉकिस्टों की लिवाली का माहौल बना हुआ है, जिससे बाजार चालू सप्ताह में 100 रुपए बढ़कर हरियाणा पंजाब पहुंच में क्वालिटी अनुसार 2100/2200 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि पिछले दिनों इथेनॉल कंपनियों में माल सुधर जाने से कारोबारी मजबूती में है। इधर बड़ी कंपनियों में भी मक्की में कुछ दहशत बन गया था, लेकिन अब सामान्य हो गया है। फिलहाल एथेनॉल क्वालिटी मक्की का उपलब्धि कम होने लगी है, इन परिस्थितियों में बाजार कुछ दिन तेज रहेगा।

Masoor: no possibility of downfall

New Delhi, 11 March (NNS): The supply of masoor showed downfall in Mungaoli, Ganj basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line of MP and the arrivals of the crop seems weak owing to the favourable weather conditions. There was a lot of moisture on the time of sowing, there, the growth of crop reported to be high, due to this reason, there is a shortage of finger  because the it is not good for the masoor crop to grow too much in a short period of time. In Bilti, masoor prices declined by Rs 25/30 to Rs 6350/6360 per quintal due to the weak demand from the mills and constant selling from the stockists during the last two days, but these prices do not affect the ordering of goods from behind. On the other hand, the masoor of Canada also went up by Rs 200 to Rs 5725/5750 per quintal during the review period, due to this, the trade will be profitable at the current level during the coming days.

मसूर-घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली, गंज बासौदा, सागर, भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की आपूर्ति पूरी घट गई है तथा मौसम खराब से फसल कम आई है। बिजाई के समय अधिक नमी थी, वहां फसल का ग्रोथ बढ़ गया है। जिस कारण फली कम लगी है, क्योंकि मसूर की फसल का ग्रोथ, कम समय में ज्यादा होना ठीक नहीं होता है। गत दो दिनों के अंतराल स्टॉकिस्टों की बिकवाली  आने एवं दाल मिलों की मांग कमजोर होने से बाजार 25/30 रुपए घटकर 6350/6360 रुपए बिल्टी में रह गया है, लेकिन इन भाव में पीछे से माल मंगाने पर पड़ता नहीं है, उधर कनाडा की मसूर उक्त अवधि में 200 बढ़कर की 5725/5750 रुपए प्रति कुंतल हो गई है, इसलिए मसूर में वर्तमान भाव पर लाभ का सौदा रहेगा।

Urad: prices may increase after the correction

New Delhi, 11 March (NNS): The buying of urad Rangoon reported to be constant in the markets, due to this, yesterday, its prices rose by Rs 200 to Rs 8950 per quintal and in the evening, it is ruling at Rs 8875/8900 per quintal. The prices rose by Rs 200/300 per quintal after the correction amid profit taking selling. Now, the arrivals of desi stock reported to be over. On the other hand, the import deals have been ruling at the higher level from Rangoon. The prices of rack laoding have been ruling at the higher level, due to this, the market of urad SQ will be profitable at Rs 8900 per quintal. The stock of FAQ also being available at Rs 8275 per quintal. Therefore, the prices may show uptrend. Therefore, the trade of urad will be profitable at the current level during the coming days.

उडद-करेक्शन के बाद बढ़ेगी

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस) उड़द रंगूनी माल में की लिवाली मंडियों में बनी हुई है, जिससे बाजार कल 200 रुपए बढ़ कर 8950 रुपए प्रति कुंतल बिक गया है, शाम को 8875/8900 बोलने लगे थे। मुनाफा वसूली बिकवाली से थोड़ा करेक्शन के बाद आगे चलकर फिर 200/300 रुपए की तेजी लग रही है अब मंडियों में आवक देसी माल की नहीं हो रही है। दूसरी ओर उड़द के आयात सौदे रंगून से ऊंचे भाव में हो रहे हैं, चेन्नई से रैक लोडिंग के पड़ते महंगे होने लगे हैं, जिससे बाजार 8900 रुपए प्रति कुंतल पर एसक्यू क्वालिटी पर आगे चलकर व्यापार लाभ दे जाएगा। एफ ए क्यू क्वालिटी के भाव 8275 रुपए चल रहे हैं। अत: उड़द में तेजी के आसार बन गए हैं। अत: इन परिस्थितियों वर्तमान भाव के उड़द का व्यापार करना चाहिए।

Moong: not likely to decrease

New Delhi, 11 March (NNS):  The spotted stock of kharif moong has already been over in the markets. There is a shortage of best quality stock in Rajasthan. The farmers have sown huge amount of stock, but the equation of quality gets affected due to the constant rainfall in the season, despite this, no new crop will likely to arrive till one month, due to this, the trade should be done at the current level. Presently, there will be the difference between the best and the inferior quality stock. Now, the upcountry sale has been selling out in the markets after holi, due to this reason, there is no possibility of more downtrend in the prices. Here, the inferior quality stock also selling between Rs 6500/8200 per quintal.

मूंग-घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस) खरीफ वाली मूंग दागी वाली अब निबट चुकी है। राजस्थान में बढियां माल की किल्लत है।  किसान अधिक बिजाई किए थे, लेकिन सीजन में अत्यधिक बरसात होने से क्वालिटी का समीकरण बिगड़ गया है, इन सबके बावजूद भी एक महीने तक दूसरी फसल आने वाली नहीं है, इसलिए वर्तमान भाव पर मूंग का व्यापार करते रहना चाहिए। फिलहाल बढ़िया एवं हल्के माल का अंतर ज्यादा जरूर रहेगा। अब होली बाद चालानी में सेल निकलने लगी है, जिस कारण वर्तमान भाव में अब घटने की भी गुंजाइश दिखाई नहीं दे रही है। यहां हल्के भारी माल 6500/8200 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे है।

Tur: should purchase at the current level

New Delhi, 11 March (NNS): There were around 52 lakh metric tonnes of tur reported to be produce during the review year which is higher than the last three years, but this year, almost 43/44 lakh metric tonnes of the stock expected to produce, due to this reason, the tur of Maharashtra  has been available at the higher level to the mills. Most of the mills are purchasing less amount of stock on seeing the higher prices.  The sale of ready stock seems weak. Here, the prices of lemon tur also ruling at Rs 8150 per quintal. The sale of dal patka also ruling between Rs 110/112 per kg. The government has removed the import duty by 30 percent during the previous days. Therefore, it is profitable to trade at the current level.

तुवर-वर्तमान भाव में खरिदिए

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस) गत वर्ष तुवर का उत्पादन दोनों सीजन का मिलाकर 52 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ है, जो पिछले तीन वर्षों की तुलना में अधिक हुआ है, लेकिन इस बार फिर 43-44 लाख मीट्रिक टन रह जाने की संभावना बन गई है। यही कारण है कि अभी भी महाराष्ट्र की तुवर, मिलों को ऊंचे भाव में मिल रही है, अधिकतर दाल मिलें पड़ते के अभाव में खरीद कम कर रही हैं, पक्के मालों की बिक्री ठंडी पड़ गई है। लेमन तुवर यहां 8150 रुपए प्रति क्विंटल रह गई है। दाल की बिक्री पटका लेमन क्वालिटी 110/112 रुपए प्रति किलो के बीच चल रही है। पिछले दिनों मटर पर आयात शुल्क सरकार ने 30 प्रतिशत लगा दिया है। अत: माल अभी भी खरीदना चाहिए।

Gram desi: lack of arrival pressure in the markets

New Delhi, 11 March (NNS): Despite the milling of gram Australia reported to be unsuitable in the mills of North India, at Lawrence Road, its prices remained stable at Rs 5650/5700 per quintal due to the fear of the crop. Da prices also jumped by Rs 100 per quintal. The upcoming crop reported to be weak, on seeing this, there is no possibility of uptrend in the prices during the coming days.

देसी चना-मंडियों में प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया का चना उत्तर भारत की दाल मिलों में मिलिंग के अनुकूल नहीं होने के बावजूद नई फसल की दहशत में लॉरेंस रोड पर 5650/5700 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूती लिए टिके हुए हैं। दाल में 100 रुपए प्रति कुंटल का इजाफा हो गया। आने वाली फसल कम आने की संभावना है, इसे देखते हुए इसमें और तेजी की संभावना बन गई है।

Rajma chitra: no trade of uptrend

New Delhi, 11 March (NNS): The stock of rajma chitra has been increasing in the pipeline because the all-round arrival pressure of Barsi and beed line showed uptrend, due to this, here, the prices fell down to Rs 85/86 per kg, due to this reason, the rajma chitra was quoting at Rs 100/102 per kg. Here also, it  is being traded at Rs 106/108 per kg. The market of other stock also remained close in the same ratio. Now, the traders are quoting the prices at the higher level because they are not selling the stock at the lower level in Maharashtra.

राजमां चित्रा-तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस) राजमां चित्रा का स्टाक पाइपलाइन में अब बढ़ने लगा है, क्योंकि बारसी बीड लाइन की फसल का प्रेशर चौतरफा  बढ़ने से बाजार यहां घटकर 85/86 रह गए है। यही कारण है कि जो राजमां चाइना में अब 100/102 रुपए बोलने लगे हैं। यहां भी 106/108 रुपए प्रति किलो का व्यापार रह गया है। अन्य मालों में भी इसी अनुपात में कुछ मजबूती लिए बाजार बंद हुए। अब कारोबारी धीरे-धीरे तेजी में आने लगे हैं, क्योंकि महाराष्ट्र में घटाकर बिकवाल नहीं आ रहे हैं।

Gram kabuli: possibility to increase

New Delhi, 11 March (NNS): Both the local and upcountry demand seems unfavourable at the lower level as the stock of gram kabuli has been lying in the markets. Here, it is being traded at the higher level from the producing markets, due to this, its prices improved by Rs 1/2 to Rs 57/60 per kg. The prices of gram Kabuli have been ruling at the higher level in the international markets, in these circumstances, the prices of gram kabuli may not show more downfall. The arrived crop showed downfall and the production of pea seems weak.

काबुली चना-बढ़ने की संभावना

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस) काबुली चने का भी मंडियों में स्टाक होने से नीचे भाव में लोकल एवं चालानी मांग अनुकूल नहीं है। उत्पादक मंडियों से यहां पर बेपड़ते व्यापार हो रहा है, जिससे बाजार वर्तमान में 1-2 रुपए बढ़कर 57/60 रुपए प्रति किलो हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काबुली चने के भाव ऊंचे चल रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के काबुली चने में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है। आई हुई फसल में पोल है तथा मटर का उत्पादन भी कम हुआ है।

Pea: no risk in the trade

New Delhi, 11 March (NNS): The arrivals of pea showed downfall in the markets. On the other hand, the mixing of dal and besan seems constant because of its lower level. As a result, here, the stock of Canada remained stable at Rs 3900/3950 per quintal. On the other hand, the arrivals of the crop seems weak this year in Lalitpur and Jhansi line, there also, the trade of imported stock seems constant. The desi stock has been available at the higher level, in these circumstances; there is no risk in the trade of pea at the current level.

मटर-इस बार रिस्की नहीं

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस) मटर की आवक मंडियों में काफी कम हो रही है। दूसरी ओर नीचे भाव होने से सभी तरह के दाल व बेसन में मिक्सिंग हो रही है। फलत: इसके भाव यहां 3900/3950 रुपए प्रति क्विंटल पर कनाडा के माल के टिके हुए हैं। उधर ललितपुर झांसी लाइन में आवक इस बार फसल काफी कम आई है, वहां भी विदेशी माल का ही व्यापार हो रहा है। देशी माल ऊंचे पड़ते का मिल रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव की मटर का व्यापार रिस्की नहीं है।