New Delhi, 11 March (NNS): The offtake of copra reported to be sluggish even after the downfall in the prices during the near future, due to this reason, here, the prices of copra in bags remained firm at Rs 34000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 2000 per quintal. The market sentiments may affect because there will be no upcoming big festival and weak buying in the weddings season. The spot copra prices will not likely to increase during the near future.
गोला : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 34 हजार रुपए प्रति क्ंिवटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए की गिरावट आई थी। फिलहाल कोई बड़ा त्यौहार नहीं होने तथा ब्याह-शादी वालों की लिवाली भी सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बढ़ने की संभावना नहीं है।
Cashew: held strong
New Delhi, 11 March (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 930 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level in the international markets. The spot cashew prices will likely to remain strong during the coming days.
काजू : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 930 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। नई फसल चालू होने जबकि अंतर्राष्टï्रीय कीमत ऊंची बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
Almond kernel: will remain strong
New Delhi, 11 March (NNS): The prices of almond kernel California remained firm at Rs 845 per kg owing to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming days.
बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद बादामगिरी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 845 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है।
