New Delhi, 10 March (NNS): The arrivals of red chilli reported to increase to 1.15 lakh bags in Guntur. The prices of this famous commodity remained stable at the same level due to the limited support of buying after the higher arrivals than the normal level. Here, the prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 24000 per quintal due to the sluggish buying from the stockists. Before this, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect owing to the higher arrivals than the normal level. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.

लालमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस)। गुंटूर में लालमिर्च की आवक बढ़ती हुई करीब एक-सवा लाख बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली का समर्थन बना होने से इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। आवक ऊंचे स्तर पर होने का बाजार की धारणा पर असर हो सकता है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Cloves: no fear of downfall

New Delhi, 10 March (NNS): The rupee reached to 92 against the American dollar, due to this reason, the import prices have been ruling at the higher level. As a result, here, cloves prices remained firm at Rs 830 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the increment in temperature. There is no  fear of downfall in the prices during the coming one or two days.

लौंग : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस)। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर होता हुआ एक बार फिर 92 रुपए के स्तर से भी नीचे बना हुआ है। इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 830 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। तापमान बढ़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग घटने का डर नहीं दिख रहा है।

Small cardamom: not likely to increase

New Delhi, 10 March (NNS): The arrivals of small cardamom reported to be around 72122 kg in the Mass Enterprises, Vandanmettu. Its average auction price slipped to 2354.75 per kg owing to the weak buying even after the feeble arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2470.78 per kg in the last auction which held on 27th February. Here, the prices of  small cardamom 7.5mm remained firm at Rs 2650 per kg because of the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the war in Iran. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस)। आज हुई मास इंटरप्राइजेज, वंदनमेट्टïू नीलामी में छोटी इलायची की आवक गिरकर 72,122 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2354.75 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 27 फरवरी को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2470.78 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2650 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। ईरान युद्ध की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Black pepper: held sluggish

New Delhi, 10 March (NNS): The prices of red chilli markara held firm at Rs 755 per kg owing to the sluggish trading activities amid war between America, Israel and Iran. Recently, the prices fell down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level in Kochi. The market sentiments may affect because of the weak activeness from the exporters.  The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

कालीमिर्च : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस)। ईरान में चल रहे अमेरिका-इजरायल युद्ध की वजह से कालीमिर्च में व्यापारिक गतिविधियां सुस्त पड़ गई हैं। यही जह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 755 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में भी इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है।

Dry ginger: no increment

New Delhi, 10 March (NNS): The temperature has been started increasing in north India, due to this reason, the trading activities reported to be sluggish, as a result, here, the prices of dry ginger remained firm at Rs 29000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect as the summer season has been started. There is no possibility of increment in the prices during the coming days.

सौंठ : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस)। तापमान में वृद्धि होने के कारण सौंठ में कामकाज सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 29 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। गर्मियां शुरू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने का अनुमान नहीं है।

Pistachio: will remain strong

New Delhi, 10 March (NNS): The prices of pistachio peshawari remained stableat Rs 3500 per kg because of the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 300 per kg. The market sentiments may affect due to the war. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

पिस्ता : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300 रुपए का उछाल आया था। ईरान में चल रहे अमेरिका-इजरायल युद्ध की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मजबूती बनी रहने की उम्मीद है।

Cumin: held strong

New Delhi, 10 March (NNS): There were around 28000/30000 bags of cumin reported to arrive in Unjha. The prices of cumin went up by Rs 20/75 per 20 kg owing to the higher support of buying from the stockists, due to this reason, here, the prices of cumin held firm at Rs 23300 per quintal because of the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal.  The active contract prices rose by Rs 330 or 1.51 percent to Rs 22165 per quintal owing to the strong speculative buying. The market sentiments may affect owing to the limited activeness from the exporters. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.

जीरा : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 28-30 हजार बोरियों की आवक होने की सूचना मिली। स्थानीय स्टॉकिस्टों और दिसावरों की लिवाली का समर्थन बढ़ने से इस प्रमुख किराना जिंस में 20-75 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की जानकारी मिली। यही वजह है कि यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 23,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 330 रुपए या 1.51 प्रतिशत तेज होकर 22,165 रुपए पर पहुंच गया। निर्यातकों की हल्की-फुल्की सक्रियता से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।