New Delhi, 09 March (NNS):  The Chicago’s soya oil contract is in plus  and the selling of the stock reported to be weak, due to this, the prices of soya oil gained by Rs 700 to Rs 15000 per quintal during the previous week. In Kandla, its prices also quoting at Rs 14000 per quintal. The prices of soya oil showed strong trend because of the weak selling in the markets of Maharashtra and MP. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

सोया तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 9 मार्च (एनएनएस) शिकागो सोया वायदा के प्लस में होने एवं बिकवाली कमजोर होने से गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भाव गत सप्ताह के दौरान 700 रुपए बढ़कर 15000 रुपए प्रति कुंतल हो गए। कांदला में इसके भाव 14000 रुपये प्रति कुंतल बोले गए । मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र की मंडियो में भी बिकवाली कमजोर होने से सोया तेल मे मजबूती का रुख रहा।आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है।

CPO: less possibility to decrease

New Delhi, 09 March (NNS): The prices of CPO showed uptrend due to the war between Israel and Iran. In Kandla, CPO prices ascended by Rs700 to Rs 11000 per quintal because of the constant selling from the importers. In KLC, the prices of CPO contract March and April delivery showed uptrend  due to the constant speculative buying. There is no possibility of more decrement in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

सीपीओ-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 9 मार्च (एनएनएस) इजरायल-ईरान संघर्ष के कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में आए उछाल एवं आयातकों की बिकवाली से कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव आयातकों की बिकवाली घटने 700 रुपए बढ़कर 11000 रूपए प्रति कुंतल हो गए । सटोरियों की लिवाली से केएलसी मे सीपीओ वायदा मार्च व अप्रैल डिलीवरी में तेजी  का रुख रहा। भविष्य इसमें मंदे की संभावना  कम है। बाजार  मजबूत रह सकता है।

Mustard: no uptrend

New Delhi, 09 March (NNS): The arrivals of mustard reported to be weak in the various markets of the country and the demand seems constant from the mills, due to this, at Lawrence Road, mustard prices gained by Rs 300 to Rs 6450/6500 per quintal. In Jaipur, its prices also being quoted at Rs 6850 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may decrease during the coming one or two days.

सरसों-तेजी नहीं

नई दिल्ली, 9 मार्च (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक कमज़ोर होने एवं तेल मिलों की मांग  से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव निचले स्तर से 300 रुपये बढ़कर 6450/6500 रूपये प्रति किवंटल हो गई। जयपुर में इसके भाव 6850 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।। सप्लाई  एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे तेज़ी की संभावना कम है। बाजार घट सकता है।

Mustard oil: not likely to decrease

New Delhi, 09 March (NNS): During the review week, the prices of mustard oil rose by Rs 500 to Rs 13900 per quintal because of the higher demand as compared to supply. In Haryana, its prices also quoting at Rs 13700 per quintal. In the markets of Jaipur, the prices of mustard oil kachi ghani also went down in the same ratio to Rs 14200 per quintal. The spot mustard oil prices will likely to increase on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to decrease during the near future.

सरसों तेल-घटने के आसार

नई दिल्ली, 9 मार्च (एनएनएस) सप्लाई की अपेक्षा मांग बढ़ने सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 500 रूपये बढ़कर 13900 रुपए प्रति कुंतल हो गए। हरियाणा में इसके भाव 13700 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए। जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में घटकर 14200 रूपये  प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है। बाजार घट सकता है।

Cottonseed oil: likely to remain stable

New Delhi, 09 March (NNS):  The prices of cottonseed oil went up by Rs 750 to Rs 13700 per quintal owing to the higher demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review week, cottonseed prices held strong at Rs 4000/4100 per quintal in the markets of Punjab because of the weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.

बिनौला तेल-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 9 मार्च (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निमर्ताओ की मांग निकलने से बिनोला तेल के भाव 750 रूपये बढ़कर 13700 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 4000/4100 रूपये प्रति कुंतल पर मज़बूत रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Soybean: may not show downfall

New Delhi, 09 March (NNS): The prices of CPO jumped by 30 percent to $109 per barrel due to the war in Iran, due to this reason, in Jalgaon, soybean prices ascended by Rs 150 to Rs 5400 per quintal owing to the strong buying from the plants and the stockists.  Recently, the prices of soybean reduced by Rs 50 per quintal. The Chicago’s projection was in plus by 192 point and in KLCE, the active palm oil contract jumped by 216 Ringgit per tonne due to the all-round buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain strong during the near future.

सोयाबीन : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 9 मार्च (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन मजबूत ही बना रहने की आस है। ईरान में चल रहे युद्ध की वजह से क्रूड ऑयल करीब 30 प्रतिशत उछलकर 109 डॉलर प्रति बैरल के आसपास जा पहुंचने की खबर है। इसकी वजह से बायोडीजल में मांग निकलने की उम्मीद में स्टॉकिस्टों और प्लांटों की मजबूत लिवाली निकलने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 150 रुपए उछलकर 5400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय खाद्य तेल वायदा बाजार में निवेशकों की चौतरफा लिवाली से शिकागो का प्रोजेक्शन 192 प्वाइंट प्लस में होने तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 216 रिंगिट प्रति टन का उछाल आने के समाचार मिले। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रह सकता है।