New Delhi, 09 March (NNS): During the review week, the prices of turmeric erode gatha asitis fell down by Rs 600 to Rs 14300 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 400 per quintal. There were around 1700 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices reduced by Rs 200 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 58 or 0.40 percent to Rs 14610 per quintal because of the weak speculative buying. There is a possibility of temporary downfall in the prices during the near future.

हल्दी : मंदी पर ब्रेक संभव

नई दिल्ली, 9 मार्च (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 600 रुपए गिरकर 14,300 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 400 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1700 बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 58 रुपए या 0.40 प्रतिशत मंदा होकर 14,610 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।

Red chilli: no possibility to decrease

New Delhi, 09 March (NNS):  There were around 1.25 lakh bags of red chilli reported to arrive in Guntur mandi. The prices of various varieties of red chilli gained by Rs 500/1000 per quintal due to the strong buying after the increment in the arrivals than the normal level. Here, the prices of red chilli 334 no. gained by Rs 500 to Rs 24000 per quintal owing to the higher buying. There is no fear of downfall in the spot red chilli prices during the coming days.

लालमिर्च : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 9 मार्च (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है। गुंटूर मंड़ी में इस प्रमुख किराना जिंस की आवक उछलकर करीब 1.25 लाख बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से लालमिर्च की विभिन्न किस्मों में 500-1000 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। यहां भी लिवाली बढ़ने से बीते सप्ताह 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए तेज होकर 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल हो गई। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च घटने का डर नहीं है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 09 March (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1450 per kg owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect as the rupee declined to 92 as compared to the American dollar. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

पोस्तदाना : घटने का  डर नहीं

नई दिल्ली, 9 मार्च (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर होता हुआ 92 के पार पहुंच जाने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Coriander: may show increment

New Delhi, 09 March (NNS): The arrivals of coriander reported to be constant in all the markets of Rajasthan after MP. There were around 800 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of coriander badami rose by Rs 200 to Rs 11600 per quintal because of the strong buying. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The active contract prices rose by Rs 192 or 1.67 percent to Rs 11660 per quintal due to the strong speculative buying. The market sentiments may affect amid weak production. There is no possibility of uptrend in the prices during the near future.

धनिया : बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 9 मार्च (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया थोड़ा-बहुत और बढ़ सकता है। मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान की सभी मंड़ियों में धनिए की नई फसल की आवक होने लगी है। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से बीते सप्ताह धनिया बादामी 200 रुपए तेज होकर 11,600 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 192 रुपए या 1.67 प्रतिशत तेज होकर 11,660 रु पर पहुंच गया। उत्पादन में कमी आने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिया थोड़ा-बहुत और बढ़ सकता है।

Black pepper: will remain strong

New Delhi, 09 March (NNS): The prices of red chilli markara held firm at Rs 755 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices fell down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level in Kochi. The trading activities gets affected due to the continuous war in Iran. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 9 मार्च (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में मजबूती बनी रह सकती है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 755 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। ईरान में जारी युद्ध की वजह से कामकाजी गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Cumin: no possibility of long uptrend

New Delhi, 09 March (NNS): There were around 28000/30000 bags of cumin reported to arrive in Unjha. The arrivals reported to be high, after this, there, the prices of this famous commodity remained stable at the same level due to the limited support of buying. Here, the prices of cumin reduced by Rs 300 to Rs 23300 per quintal because of the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices improved by Rs 70 or 0.32 percent to Rs 21725 per quintal because of the limited speculative buying. The market sentiments may affect due to the limited demand from China. There is no possibility of long increment in the prices during the coming week.

जीरा : लंबी तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 9 मार्च (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है। ऊंझा में जीरे की आवक बढ़ती हुई करीब 28-30 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से वहां इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह जीरा सामान्य 300 रुपए मंदा होकर 23,300 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 70 रुपए या 0.32 प्रतिशत सुधरकर 21,725 रुपए पर पहुंच गया। चीन की हल्की-फुल्की मांग से बाजार की धारणा को समर्थन मिल सकता है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 09 March (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained firm at Rs 1640 per kg owing to the weak buying even after the increment in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The active auction price reported to be around 1425/1700 per kg in the last auction which held on 26th February, due to this, the market sentiments may affect. There is no more downfall in the prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 9 मार्च (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1640 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। 26 फरवरी को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1425/1700 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा को समर्थन मिल सकता है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।