New Delhi, 06 March (NNS):The offtake of turmeric reported to be weak even after the downfall in the prices during the previous days, due to this, the prices of turmeric erode gatha asitis fell down by Rs 200 to Rs 14400 per quintal. During the previous day,  the prices have gone down by Rs 100/200 per quintal. There were around 7700 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices slipped by Rs 218 or 1.45 percent to Rs 14798 per quintal because of the weak speculative buying. There is a possibility of improvement in the spot turmeric prices during the near future.

हल्दी : सुधरने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां हल्दी का उठाव कमजोर ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 200 रुपए मंदी होकर 14,400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे एक दिन पूर्व भी इसमें 100-200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 218 रुपए या 1.45 प्रतिशत मंदा होकर 14,798 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में सुधार की आशा नहीं है।

Nutmeg: not likely to increase

New Delhi, 06 March (NNS): The buying of nutmeg reported to be sluggish from the stockists  and the exporters, as a result, here, nutmeg prices remained firm at Rs 750 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The exporters are not active due to the war between middle-east countries, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

जायफल : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस)। जायफल में निर्यातकों और स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से निर्यातकों की सक्रियता का भारी अभाव महसूस किया जा रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 06 March (NNS):  The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1450 per kg owing to the weak sale even after the increment in the temperature. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the war between middle-east countries and weak rupee against the American dollar. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस)। तापमान में वृद्धि का रुख बना होने के बाद भी यहां पोस्तदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने तथा मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Coriander: no possibility of uptrend

New Delhi, 06 March (NNS): The arrivals of coriander reported to be constant in the famous producing areas like Rajasthan and MP, due to this reason, here, the prices of coriander badami remained firm at Rs 11600 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 700/800 bags of coriander reported to arrive  and the prices held stable at the same level of the previous day in the Baran mandi of Rajasthan. The active contract prices softened by Rs 20 or 0.12 percent to Rs 11662 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of  uptrend in the prices during the near future.

धनिया : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस)। मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में नए धनिए की आवक चल रही है। इसकी वजह से यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से धनिया बादामी 11,600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में धनिए की करीब 700-800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा 20 रुपए या 0.12 प्रतिशत नरम होकर 11,662 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 06 March (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained firm at Rs 1640 per kg owing to the sluggish offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The active auction price reported to be around 1425/1700 per kg in the last auction which held on 26th February, due to this, the market sentiments may affect. There is no more downfall in the prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां बड़ी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1640 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। 26 फरवरी को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1425/1700 रुपए पर जा पहुंचने की जानकारी मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।

Cumin: no possibility of increment

New Delhi, 06 March (NNS): There were around 14000/15000 bags of cumin reported to arrive in Unjha after holi. The arrivals reported to be high, whereas, its prices fell down by Rs 25 per 20 kg because of the sluggish buying. Here, the prices of cumin held firm at Rs 23400 per quintal because of the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices.  Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices fell down by Rs 115 or 0.52 percent to Rs 21860 per quintal because of the weak speculative buying. The market sentiments may affect due to the increment in the arrivals of the new crop. There is no possibility of more increment in the prices during the coming days.

जीरा : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस)। होली के बाद ऊंझा में जीरे की आवक एक बार फिर बढ़कर करीब 14-15 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली सुस्त बनी होने से इसमें 25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की भी रिपोर्ट मिली। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 23,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 115 रुपए या 0.52 प्रतिशत मंदा होकर 21,860 रुपए पर आ गया। नए जीरे की आवक में रही वृदि से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Fenugreek: no possibility of improvement

New Delhi, 06 March (NNS): The sale of fenugreek reported to be weak even after the downfall in the prices, due to this, here, fenugreek prices remained firm at Rs 6700 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The arrivals reported to be negligible and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of improvement in the spot fenugreek prices during the coming days.

मेथीदाना : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की आवक नगण्य बनी होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना सुधरने के आसार नहीं दिख रहे हैं।