New Delhi, 05 March (NNS): Here, the prices of wheat reduced by Rs 35/40 to Rs 2600/2610 per quintalduring the review week. The production of wheat reported to be high and huge amount of stock has beenlying in the central pool, due to this, the all-round availability seems high. On the other hand, the tradersof producing markets are storing the stock in April and May on seeing the uptrend in the prices of wheatfrom the last three years and the roller flour mills have purchased huge amount of stock, whereas, theprices of maida and suji showed downfall where it has been consume, in these circumstances, there is nopossibility of long uptrend in the prices, but there is no risk in the trade at the current level. The bestquality desi ghee also declined to Rs 2600 per quintal during the coming days.
गेहूं-और यहां से नहीं घटेगा
नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस) गत एक सप्ताह के अनुसार 35/40 रुपए टूटकर गेहूं के भाव यहां 2600/2610 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। गेहूं का उत्पादन अधिक होने तथा केंद्रीय पूल में इस बार स्टॉक ज्यादा होने से चौतरफा उपलब्धि बनी हुई है। दूसरी ओर विगत तीन वर्षों से गेहूं में आई भारी तेजी को देखकर कच्ची मंडियों के कारोबारी अप्रैल-मई में ही भारी स्टाक कर चुके थे तथा सीजन पर ही रोलर फ्लोर मिलों ने भी ज्यादा माल खरीद लिया था, जबकि जहां मैदा सूजी खपता है, वहां भाव नीचे आ गए हैं, इन परिस्थितियों में गेहूं में लंबी तेजी की गुंजाइश तो नहीं है, लेकिन वर्तमान भाव पर अब रिस्क भी नहीं है। बढ़िया गेहूं 2600 रुपए से नीचे भी नहीं जाएगा।
Fine rice: no downfall from here
New Delhi, 05 March (NNS): During the review week, the millers are selling the fine rice at the lowerlevel due to the unavailability of the stock from the mills because of the war between Israel, Iran andAmerica. The exporters are not purchasing the stock in these prices, due to this reason, the prices of allvarieties of basmati rice declined by Rs 400/500 per quintal and the selling of basmati paddy seemsconstant in UP, MP and Bihar. Apart from this, the traders of Punjab are selling the stock at the currentlevel, on seeing this, the prices of all varieties of rice fell down by Rs 300/400 per quintal. The sellingseems high from the exporters during the last day of the week, due to this, the prices of basmati rice roseby Rs 150/200 per quintal during the coming days.
बारीक चावल-जंग से मंदा
नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस) गत सप्ताह राइस मिलों द्वारा धान नहीं मिलने से मिल्लर्स स्टॉक के बारीक चावल घटाकर बेचने लगे, क्योंकि ईरान इजरायल अमेरिका में जंग छिड़ गई है। इन भावों में निर्यातक माल नहीं खरीद रहे हैं, जिस कारण 400/500 रुपए प्रति कुंतल सभी तरह के बासमती चावल में गिरावट आ गई है तथा जिस हिसाब से एमपी यूपी एवं बिहार में बासमती धान की बिकवाली चल रही है तथा पंजाब में भी बेचू आने लगे हैं, इसे देखते हुए वर्तमान भाव के सभी तरह के चावल में आगे चलकर 300/400 रुपए का और मंदा आ सकता है। सप्ताह के अंतिम दिन निर्यात को के फिर बिकवाली बढ़ गई, जिससे बंद बाजार में 150/200 रुपए प्रति कुंतल और बासमती चावल के भाव निकल गए।
Maize: should purchase at the current level
New Delhi, 05 March (NNS): The demand of maize seems weak from the ethanol companies and there isa swamp of downfall in the prices due to the arrivals of the crop in Maharashtra and MP after UP. Itsprices also ruling at Rs 1700/1750 per quintal in the markets of MP, but the buying of maize has beenstarted from the stock companies from the last one week and the market may not show more downfallfrom the last two days. The selling of the stock reported to be panic in Bihar. The sowing may not showmore downfall. Therefore, there is no risk in the trade at the current level.
मक्की-वर्तमान भाव पर खरीदिए
नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस) हम मानते हैं कि एथेनॉल कंपनियों की मांग मकई में काफी घट जाने तथा यूपी के बाद एमपी महाराष्ट्र में फसल आ जाने से एक बार मंदे का दलदल बन गया था। मध्य प्रदेश की मंडियों में 1700/1750 रुपए प्रति क्विटल भाव चल रहे हैं, लेकिन एक सप्ताह से स्टाक वाली कंपनियों की लिवाली शुरू हो गयी है, बाजार में दो दिनों से मंदा रुक गया है, केवल बिहार में घबराहट पूर्ण बिकवाली चल रही है। वह भी बिजाई में पल आते ही रूक जाएगी। अत: वर्तमान भाव में कोई दूर-दूर तक जोखिम नहीं दिखाई दे रहा है।
Millet: downfall due to the maize
New Delhi, 05 March (NNS): The ready crop of millet gets affected in Western UP due to the ongoingrainfall and there, almost 50 percent of the crop will arrive. The millet of Rajasthan is being consumethere. The prices have been ruling at the lower level for MauliBarwala reach. The all-round loadingreported to be weak in Haryana because the prices of maize have been ruling at the lower level. Presently,the prices of millet reduced by Rs 25/50 to Rs 2000/2050 per quintal. The prices may not show moreuptrend on seeing the supply and stock in the producing markets, but the trade will be profitable aftersome days.
बाजरा-केवल मकई के चलते मंदा
नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस) बरसात के मौसम के अंतिम दौर में पश्चिमी बिहार तक बाजरे की तैयार फसल को भारी नुकसान हो गया था तथा वहां 50 प्रतिशत तक ही फसल मुश्किल से आएगी। राजस्थान का बाजरा वहीं लोकल में खप रहा है, मौली बरवाला के लिए पड़ता नहीं लग रहा है, हरियाणा का बाजरा चौतरफा लोडिंग कम जा रहा है, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे चल रहे हैं। फिलहाल गत सप्ताह 25/50 रुपए के मंदे पर 2000/2050 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच में व्यापार हो गया। उत्पादक मंडियों में आपूर्ति एवं स्टॉक को देखते हुए आगे फिर बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कुछ दिन प्रतिक्षा के बाद भरपूर लाभ मिलने वाला है।
Masoor: fear due to the new crop
New Delhi, 05 March (NNS): Huge amount of stock has been available in UP, MP and Rajasthan and the crop has been started arriving constantly. Presently, there is a lack of stored stock in the markets, but the ready crop is getting yellow in Mungaoli, Ganj Basauda and Beenaganj line, due to this reason, the market has remained under pressure, but the prices may not show more downfall from here, because the spot loading has been ruling at the higher level in Delhi reach. Here, bold masoor is being traded at Rs 6350/6370 per quintal, whereas, the prices fell down to Rs 5650/5660 per quintal due to the arrivals of both inferior and superior quality stock from Canada. Therefore, the market remained stable at the same level, but it is profitable to trade at the current level
मसूर-केवल नये माल से दहशत
नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस) मसूर की बिजाई यूपी एमपी राजस्थान में नमी अधिक मिलने से प्रचुर मात्रा में हुई है तथा फसल भी आने लगी है। वर्तमान में स्टॉक ज्यादा नहीं है, लेकिन मुंगावली गंज बासौदा बीनागंज लाइन में खड़ी फसल पीली होने लगी है। जिस कारण गत सप्ताह बाजार दबे रहे, लेकिन यहां से फिर मंदे को विराम लग रहा है, क्योंकि पीछे से हाजिर लोडिंग में दिल्ली पहुंच में महंगा पड़ रही है। यहां मोटी मसूर में 6350/6370 रुपए का बिल्टी में व्यापार रह गया है, जबकि हल्के भारी माल कनाडा के आने से 5650/5660 रुपए पर मंदी बनी हुई है। अत: भविष्य में फिर ठहराव लग रहा है, लेकिन इन भावों में माल भी बेचना चाहिए।
Urad: downfall due to the increment in delivery
New Delhi, 05 March (NNS): The monopoly of urad seems constant from the speculators. The importers have stopped the delivery of superior quality stock as the running containers have reached lately from Chennai during the last fortnight and some parties have delivered the stock, due to this, the trade will be profitable. The traders have sold their stock at the higher level and the stock will be deliver at the lower level after the decrement in the prices. The trade will be profitable in these prices, due to this reason, the market fell down by Rs 150 per quintal. Urad SQ and FAQ also being traded at Rs 8775 and Rs 8175 per quintal respectively. On seeing this, the market may not show more downfall. Now, the traders will purchase the stock illegally after the decrement in the prices and the prices may increase after some time. Therefore, the market may not show downfall from the current level.
उड़द-डिलीवरी बढ़ने से घटी
नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस) उड़द में भी सटोरियों की पूरी मनोपली चल रही है। पिछले एक पखवाड़े के अंतराल चेन्नई से चले हुए कंटेनर के देर से पहुंचने से पहले ऊंचे भाव वाले मालों की डिलीवरी आयातकों द्वारा रोक दी गई तथा बाद वाले माल अपने कुछ पर्टियों को डिलीवरी कर दिए गए, जिससे दोनों तरफ से उन्हें लाभ मिला है। पहले ऊंचे भाव में अपना माल बेच गए तथा मंदे भाव में बेचे गए माल की डिलीवरी बाजार टूटने के बाद किया। इस तरह दोनों हाथों में लड्डू रहा। यही कारण है कि बाजार 150 रुपए टूटकर पानी पानी हो गया। उड़द एस क्यू 8775 रुपए एवं एफ ए क्यू 8175 रुपए प्रति कुंतल रह गए। उसी हिसाब से दाल में भी मंदा आ गया। अब बाजार को तोड़कर फिर पीछे से माल पकड़ लेंगे तथा भाव आगे चलकर बढ़ा देंगे। अत: वर्तमान भाव में अब मंदा नहीं है।
