New Delhi, 05 March (NNS): The prices of mustard oil gained by Rs 100 to Rs 13500 per quintal owing to the higher demand and weak selling from Haryana and Rajasthan.  In dadri, is prices also being quoted at Rs 13300 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi Ghani also ruling at Rs 13600 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

सरसों तेल-घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस) हरियाणा व राजस्थान की बिकवाली घटने एवं ग्राहकी निकलने से सरसों तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 13500 रूपये प्रति  क्विंटल हो गये। दादरी में इसके भाव 13300 रुपए प्रति  क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी ग्राहकी निकलने से सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 13600 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। भविष्य में इसमें और  बढ़ने की संभावना कम है। बाजार घट सकता है।

Acid oil: expected to remain firm

New Delhi, 05 March (NNS): As the demand from the industries reported to be weak and the selling of the stock seems constant from the stockists, due to this, the prices of acid oil remained sluggish at Rs 8600/9650 per quintal. In the markets of MP, its prices also quoting at Rs 8450 per quintal. However, palm fatty prices remained stable at Rs 8500 per quintal in Kandla because of the weak selling from the importers. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

एसिड ऑयल-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस) औद्योगिक मांग घटने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड ऑयल 8600/ 8650 रुपए क्विटंल कुंतल पर सुस्त रहे, मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 8450 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए । हालांकि आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 8500रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है बाजार रुका रह सकता है।

Cottonseed cake: no decrement

New Delhi, 05 March (NNS):The prices of cottonseed cake remained strong at Rs 3850/4000 per quintal owing to the weak supply and higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 3900/4000 per quintal.  There is no possibility of more decrement in the prices on seeing the supply and strong trend in the prices of raw stock. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

बिनौला खल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने एवं आपूर्ति कमज़ोर होने से बिनौला खल के भाव 3850/4000 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। भठिंडा में भी बिकवाली  कमजोर होने से इसके भाव 3900/4000 रुपए प्रति  क्विटंल बोले गए।कच्चे माल में मजबूती का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है बाजार सीमित  दायरे में घूमता रह सकता है।

Soya oil: will remain stable

New Delhi, 05 March (NNS): The prices of soya refined oil gained by Rs 100 to Rs 14400 per quintal owing to the weak selling from the stockists and higher demand along with the bullish news in the international markets. In MP, its prices also quoting at Rs 13400 per quintal. In kandla, its prices also quoting at Rs 13400 per quintal because of the weak selling from the importers and downfall in rupee against the American dollar. The market may likely to remain stable at the same level during the near future.

सोया तेल-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस) विदेशों के तेज समाचार आने तथा ग्राहकी निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से  सोया तेल रिफाइंड के भाव 100 रूपये बढ़कर 14400 रुपए प्रति कुंतल हो गए गए। मध्यप्रदेश में भी इसके भाव 13400 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए। डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 13400 रुपए बोले गए ।आने वाले दिनों में बाजार रुका रह सकता है।

Rice fatty: no decrement

New Delhi, 05 March (NNS):The prices of rice fatty fell down to Rs 9800/9850 per quintal owing to the weak demand from the soap manufacturers. In Dhuri line, its prices also quoting at Rs 9700 per quintal. The prices of rice fatty remained showed strong trend owing to the weak selling in the prices of raw stock which has been used in the production of soap. There is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely remain strong during the coming one or two days.

राइस फैट्टी-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग कमजोर होने से राइस फैटी के भाव घटकर 9800/9850 रूपए प्रति कुंतलपर सुस्त रहे। धुरी लाइन में इसके भाव 9700 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। साबुन  में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती का रुख रहा, भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है बाजार मज़बूत रह सकता है।

Castor oil: less possibility to decrease

New Delhi, 05 March (NNS): The prices of castor oil softened by Rs 50 to Rs 14000/14150 per quintal owing to the higher selling and weak demand from the paint manufactures. In the markets of Gujarat, its prices also quoting at Rs 13200 per quintal. The prices of castor remained stable at the same level owing to the feeble selling in the markets of Gujarat and Rajasthan. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this,the market may likely to remain strong during the near future.

अरंडी तेल-घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस) पेंट निर्माताओं की मांग कमजोर एवं उत्पादन अधिक होने की संभावना के कारण  बिकवाली बढ़ने से अरंडी डी तेल के भाव 50 रुपए मुलायम होकर 14000/14150 रुपए प्रति कुंतल रह गये। गुजरात की मंडियों में इसके भाव 13200 रुपए क्विंटल बोलें गए। गुजरात व राजस्थान की मंडी में बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें ज़्यादा  गिरावट की उम्मीद कम है। बाजार मज़बूत रह सकता है।

Soybean:  may not show downfall

New Delhi, 05 March (NNS): The Chicago’s soya active oil contract gained by 63 cents per pound due to the strong buying from the investors and in KLCE, the active palm oil contract also rose by 82 Ringgit per tonne. In contrary to this, in Jalgaon, soybean prices slipped by Rs 50 to Rs 5200 per quintal owing to the weak buying from the plants. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiments may affect owing to the higher arrivals than the normal level. There is a possibility of temporary break on downfall in the spot soybean prices during the near future.

सोयाबीन : मंदी रुक सकती है

नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस)। निवेशकों की मजबूत लिवाली से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 63 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 82 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की खबर मिली। इसके विपरीत, जलगांव में प्लांटों की लिवाली कमजोर पड़ने से सोयाबीन 50 रुपए मंदा होकर 5200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। सरसों की हो रही ऊंची आवक से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।