New Delhi, 20 February (NNS): The prices of castor oil slipped by Rs 100 to Rs 14100/14200 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak industrial demand. In Ahmadabad, it is quoting at Rs 13500 per quintal. In NCDEX, the prices of castor contract March delivery showed downtrend because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.
अरंडी तेल-मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 20 फरवरी (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमजोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से अरंडी तेल के भाव 100 रुपये घटकर 14100/14200 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। अहमदाबाद में इसके भाव 13500 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हालांकि सटोरियों की लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स मे अरंडी वायदा मार्च में गिरावट का रुख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य मे गिरावट की उम्मीद नहीं है।
Mustard: no increment
New Delhi, 20 February (NNS): At Lawrence Road, mustard prices reduced by 50 to Rs 6600/6650 per quintal due to the weak demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices also quoting at Rs 6300/6400 per quintal in loose. In Jaipur mandi, the prices of mustard 42 percent conditioned also strengthened at Rs 6825 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong in the near future.
सरसों-तेजी नहीं
नई दिल्ली, 20 फरवरी (एनएनएस) तेल मिलों की मांग कमजोर होने से सरसों के भाव 50 रुपए घटकर 6600/6650 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। नजफगढ़ में लूज में इसके भाव 6300/6400 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसोंभाव 6825 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Cotton seed cake: less possibility to decrease
New Delhi, 20 February (NNS): The prices of cotton seed cake held strong at Rs 3750/3850 per quintal owing to the higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, it’s prices also being quoted at Rs 3850/3950 per quintal. In the markets of Punjab, it’s prices also ruling at Rs 3900/4000 per quintal. The prices of cotton seed cake March delivery showed uptrend due to the constant speculative buying. The spot cottonseed prices will likely to remain stable at the same level on seeing the supply and demand during the coming days.
बिनौला खल-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 20 फरवरी (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने से बिनौला खल के भाव बढ़कर 3750/3850 रुपए प्रति क्विंटल पर मज़बूत रहे। भटिंडा में इसके भाव 3850/3950 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 3900/4000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली से बिनोला खल मार्च में तेजी का रुख रहा।आपूर्ति व मांग को देखते हुए बाजार रुका रह सकता है।
